कर्मचारियों को नोटिस, मचा हड़कंप

0
544

ऊधमसिंह नगर , अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जनवरी को जिले के तमाम कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल को लेकर ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है। जिले के तमाम विभागों के कर्मचारियों को डीएम नीरज खैरवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसके बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रदेश कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर जिले के ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अब ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा सख्त रवैया अपनाने जा रहा है जो 31 जनवरी को बिना बताए एक दिवसीय हड़ताल पर थे। जिस पर जिले के डीएम ने तमाम कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल जिले के अधिकांश कर्मचारी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 31 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे जिसके बाद जिले के तमाम दफ्तर खाली पड़े हुए थे, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। अब मामले में जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने संज्ञान लेते हुए जिले के दस हजार से अधिक कर्मचारियों को बिना बताए अवकाश पर जाने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है,  यही नहीं सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन भी रोक दिया गया है।

वहीं जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि, “शासन से मिले निर्देश के बाद जिले के ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है जो कर्मचारी अनाधिकृत रूप से 31 जनवरी को अवकाश में थे उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।”