रोहित शेट्टी की कंपनी में फराह खान की फिल्म
मुंबई, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंबा की सफलता का जश्न मनाने के बाद बतौर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने जहां एक तरफ अक्षय कुमार के साथ अपनी कंपनी की अगली फिल्म सूर्यवंशी शुरु कर दी है, वहीं उनकी कंपनी में अब एक फिल्म बनाने के लिए फराह खान को साइन किया गया है। डांस डायरेक्टर के तौर पर...
अक्षय के घर में घुसा फैन गिरफ्तार
मुंबई, शाहरुख खान की फिल्म फैन के एक सीन में दिखाया गया था कि कैसे अपने पसंदीदा सितारे से मिलने के लिए एक फैन रात के सन्नाटे में सुरक्षा इंतजामों को धत्ता बताते हुए उनके घर के अंदर घुस जाता है।
असली जिंदगी में ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार के साथ हुआ। मुंबई पुलिस ने अंकित गोस्वामी नाम के...
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 42 लाख 77 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
देहरादून। बच्चों के कृमि संक्रमण से बचाव के लिए अगामी आठ फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 साल आयु के 42 लाख 77 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। जो बच्चे आठ फरवरी को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे...
शाहरुख खान बेटी सुहाना की ट्रेनिंग शुरु
मुंबई, शाहरुख खान की बेटी सुहाना के फिल्मी दुनिया में कदम रखने को लेकर चर्चाएं लगातार होती रहती हैं। अपने बच्चों के फिल्मों में काम करने को लेकर शाहरुख खान हमेशा सफाई देते आए हैं कि उनके बच्चे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे और फिर अपने भविष्य तथा कैरिअर के बारे में कोई फैसला करेंगे।
शाहरुख खान ये भी...
कांग्रेस में फिर छिड़ा शीत युद्ध
देहरादून। कांग्रेस और विवाद दोनों चोली दामन का साथ हो गया है। उत्तराखंड कांग्रेस इसका ज्वलंत उदाहरण है। एक बार फिर हरीश रावत समर्थक प्रीतम पर आक्रामक है। इसके कारण कांग्रेस में शीत युद्ध छिड़ गया है।
इसका कारण हरिद्वार संसदीय सीट से हरीश रावत का नाम न भेजा जाना है। हरिद्वार कांग्रेस कमेटी की ओर से हरिद्वार संसदीय से...
बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, गाडु घड़ा हुआ नृसिंह मंदिर से रवाना
गोपेश्वर। भू बैकुंठ धाम बद्रीनाथ के कपाट खोलने की तैयारियों का बीकेटीसी ने गुरूवार से शुभारंभ कर दिया है। शंकराचार्य की तपस्थली ज्योर्तिमठ स्थित भगवान नृसिंह मंदिर में विधि-विधान के बाद छह माह तक भगवान बदरीविशाल की पूजा में प्रयुक्त होने वाले तेल के लिए गाडु घड़ा रवाना हो गया है।
गुरुवार को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन...
एटीएम जेब में और खाते से निकलते गए रुपये
हरिद्वार। रुड़की में लगातार लोगों के बैंक खाते से पैसे निकलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लोगों की मेहनत की कमाई को बैंक खाते में जमा करने के बाद वह सुरक्षित समझी जाती है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि बैंक के खातों में भी लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं है। कारण की ठगों द्वारा लगातार लोगों के खातों...
शीतकालीन सत्र की सुरक्षा को लेकर स्पीकर ने की बैठक
देहरादून। उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल जी ने 11 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के सम्बन्ध में विधान सभा परिसर में शासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर विधान सभा सचिव जगदीश चन्द भी मौजूद थे।
विधान सभा अध्यक्ष ने सुरक्षा बैठक में विभिन्न...
अपने सपनों के लिये मेहनत करते हैं ये देहरादून के “गली ब्वॉयज़”
वैसे तो देश में रैप म्यूजिक को अपने मुकाम की तलाश है लेकिन हाल ही में रनवीर सिंह की फिल्म "गली ब्यॉज" के रैप गाने ने देशभर में धूम मचा रखी है। 14 फरवरी को रिलीज होने वाली रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय की कहानी भी कुछ ऐसे सितारों की है जो रैप संगीत में अपना...
फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट फाइल
मुंबई, आर्थिक धोखाधड़ी के कई मामलों में फंसी फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से चार्जशीट दायर की गई है। पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय ने 31 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में प्रेरणा अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज 176 पेज की चार्जशीट में कहा गया है कि प्रेरणा अरोड़ा की ओर...


























































