निदेशालय छोड़ राजधानी में मौज कर रहे अधिकारी : बौड़ाई
देहरादून। उत्तराखंड क्रन्ति दल (उक्रांद) देहरादून के जिलाध्यक्ष विजय कुमार बौड़ाई ने विभिन्न विभाागों के अधिकरियों पर निशाना साधा। बौड़ाई ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जनता की जरूरत नहीं अपनी सुविधा अनुसार कार्य कर रहे है और जिलों को छोड़कर राजधानी में मौज ले रहे है। बौड़ाई शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
बौड़ाई...
औली में गढ़वाल आयुक्त ने की बैठक
गोपेश्वर। हिम क्रीड़ा स्थली औली में 26 फरवरी से होने वाले नेशनल अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त बीवीआर पुरुषोत्तम ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
औली में संपन्न बैठक में गढवाल मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने...
रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा
गोपेश्वर। चमोली जिले के थराली मुख्य बाजार स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शनिवार को अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह से जल चुका था।...
सुष्मिता सेन शादी नहीं करना चाहती
मुंबई, पहले भी कई रिलेशनशिप में रह चुकीं सुष्मिता सेन का नाम इन दिनों रोहिमी श्वाल के साथ जोड़ा जा रहा है। कई मौकों पर सुष्मिता सेन अपने इस करीबी दोस्त के साथ नजर आई हैं। वेलिंटाइन डे के मौके पर भी सुष्मिता सेन को रोहिमी के साथ देखा गया था और तब से दोनों के शादी के बंधन...
बीसीसीआई ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर फैसला सरकार पर छोड़ा
नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया है। प्रशासकों की समिति(सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि, "विश्वकप में पाकिस्तान के साथ खेलने के फैसले को बोर्ड ने सरकार पर छोड़ दिया है।"
विनोद राय ने कहा कि, "पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर हम सरकार...
शाहरुख को लेकर नया विवाद
मुंबई, बालीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को लेकर एक नया विवाद शुरु हो गया है। ये विवाद दिल्ली की जामिया मिलिया इस्मालिया यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट की मानद उपाधि देने के प्रस्ताव को लेकर हुआ है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया...
निजी डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पताल में बढ़े मरीज
हरिद्वार। उत्तराखंड के निजी चिकित्सक अपने आत्मसम्मान को बचाए रखने के लिए एक सप्ताह से संघर्ष कर रहे हैं। निजी चिकित्सक एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे मरीज पूरी तरह से हकलान है। जबकि सरकार की ओर से अभी तक इन चिकित्सकों की कोई सुध नहीं ली गई है। उत्तराखंड सरकार के कद्दावर...
एसएफआई ने शहीदों की मदद को जुटाई राहत राशि
देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) देहरादून जिला कमेटी ने राज्य कमेटी के आह्वान पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए जवानों के परिजनों के लिए करनपुर बाजार में रुपये 3396 राहत राशि जुटाई। कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
एसएफआई का कहना है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमला सरकार...
उत्तराखंड सरकार का दावा, कश्मीरी छात्रों से नहीं हुआ दुर्व्यवहार
(देहरादून) पुलवामा हमले के बाद कश्मीरी छात्रों के साथ हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट के जवाब-तलब करने पर उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को सफाई दी। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि एक भी कश्मीरी छात्र के साथ राज्य में दुर्व्यवहार नहीं हुआ है। अदालत को समय पर जवाब दिया जाएगा। इस बीच कुछ लोगों...
हत्या से पहले मासूम से किया था कुकर्म
रुद्रपुर के ट्रांजिट केम्प में 6 साल के मासूम अंश का पहले अपहरण किया गया और फिर उसके साथ एक युवक ने दरिंदगी का घिनौना खेल खेला। इस खेल का कहीं भंडाफोड़ न हो जाए तो आरोपी ने गला घोंट कर दिव्यांग अंश को मौत के घाट उतार दिया।
इंतहा तब हो गई जब पूरा इलाका लापता दिव्यांग को गली-गली...



























































