मुख्यमंत्री ने 06 नये पुलिस थानों और 20 पुलिस चौकियों का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने सोमवार को 06 नये पुलिस थानों और 20 नई पुलिस चौकियाें का वर्चुअल उद्घाटन किया। ये क्षेत्र पहले राजस्व पुलिस के अधीन थे, अब इनमें नियमित पुलिस की व्यवस्था की गई है।
इन 06 थानों में 661 ग्राम हैं और 20 चौकियों में 696 ग्राम शामिल हैं। इन 06 थानों में पौड़ी में थाना यमकेश्वर, टिहरी में थाना...
बारातियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का का आरोपित पुलिस गिरफ्त में
थाना बहादराबाद क्षेत्र में सरदार सिंह फार्म हाउस के पास 10 फरवरी की रात्रि को एक स्कार्पियो संख्या एचआर 07 बी 7063 के चालक ने बारात पर गाडी चढ़ा दी थी। कार की चपेट में आकर बैंड कर्मी की मौत हो गई थी, जबकि 31 अन्य लोग घायल हो गये थे।
दुर्घटना के संबंध में रायसी लक्सर निवासी मृतक सागर...
राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता : धामी
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में एनसीसी कैडेट्स और अन्य स्कूली छात्र-छात्रों के साथ ‘क्यों होता है गांव से पलायन’ विषय पर संवाद किया।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ “क्यों होता है गांव से पलायन“ विषय पर संवाद कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए पलायन एक...
हरिद्वार से ही लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव : हरक सिंह रावत
हरिद्वार के मातृ सदन आश्रम में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरक सिंह रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
यह बात हरक सिंह ने मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय एमएलए सीट ना लड़ने की...
सर्किट हाउस छोड़ होम स्टे में विश्राम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद पौड़ी स्थित रावत गांव में मेजर (से.नि) गोर्की चंदोला के मिट्टी से बने पहाड़ी शैली के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के लिए पहुंचे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। पहाड़ी शैली पर बने होम स्टे का...
एई, जेई और पटवारी भर्ती : पूर्व भाजपा नेता सहित तीन फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रदेश में पहले हुई एई, जेई और पटवारी भर्ती परीक्षा में फरार चल रहे मंगलौर के पूर्व भाजपा नेता सहित कुल 3 आरोपित अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तीनों फरार आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। टीम को फरार चल रहे...
राष्ट्रपति मुर्मू ने 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (रविवार) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के त्यागपत्र स्वीकार करने के साथ 13 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने विज्ञप्ति में दी है।
विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल...
लेखपाल, पटवारी पेपर लीक मामले में अब मुख्य आरोपित का मामा गिरफ्तार
पटवारी, लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता लगी। एसआईटी ने अब परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपित के मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है। एसआईटी ने अभी तक 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
12 अभियुक्तों की...
उत्तराखंड : बद्रीनाथ, लोकपाल और नीती-माणा घाटियां बर्फ से लबालब
उत्तराखंड के निचले इलाकों में दो दिनों से तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी के बाद पूरे सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।
श्री बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, लक्ष्मण मंदिर लोकपाल और नीती-माणा घाटियों में जबर्दस्त बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बद्रीनाथ धाम में अब तक साढ़े तीन फीट से अधिक बर्फ की मोटी...
नैनीताल के बाजार क्षेत्र में सुबह तड़के बड़ा अग्निकांड
सरोवरनगरी में रविवार सुबह तड़के भीषण अग्नि कांड हो गया। व्यवसायिक एवं आवासीय क्षेत्र में हुए इस अग्निकांड से काफी खतरा उत्पन्न हो गया था। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का संभावित कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
रविवार सुबह तड़के खड़ी बाजार की दो दुकानों में आग...


























































