समझौता एक्सप्रेस दिल्ली से पाकिस्तान के लिए रवाना
नई दिल्ली, भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन पुरानी दिल्ली से अटारी के लिए रवाना हुई।
पुलवामा में आतंकी हमले और सीमापार सैन्य कार्रवाई से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति में दोनों देशों ने सप्ताह में दो दिन चलने वाली समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं अगले फैसले तक रद्द कर दी थी।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक...
कंगना के निशाने पर रणबीर कपूर
मुंबई, अपने बेबाक बयानों से विवादों में घिरी रहने वाली कंगना ने अब अभिनेता रणबीर कपूर पर निशाना लगाया है।
पुलवामा के बाद हुई घटनाओं को लेकर रणबीर कपूर की टिप्पणियों को लेकर कंगना ने कहा कि रणबीर कपूर जैसे लोग देश का सम्मान करना नहीं जानते। पुलवामा हमले के बाद रणबीर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था...
सर्जिकल स्ट्राइक 2 पर फिल्म बनाएंगे भंसाली
मुंबई, जिस दिन पुलवामा में सेना के जवानों पर आतंकवादी हमला हुआ था, उसी दिन से बालीवुड के फिल्मकारों ने एक नई कहानी की तैयारियां शुरु कर दी थीं।
पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक तथा विंग कमांडर अभिनंदन के पाक में पकड़े जाने के बाद हुए...
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर से लगातार ईडी की पूछताछ
नई दिल्ली। चंदा कोचर आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन लोन मामले में लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुई हैं। बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर से मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंदा कोचर पूछताछ में पूरा सहयोग कर रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रिवेंशन ऑफ...
राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है: हरक
ऋषिकेश, उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को 500 सिलाई मशीनों का वितरण किये जाने के साथ 25 लोगों को चेक व सोलर लाइट भी दी गयी।
ढाल वाला में एक वेडिंग प्वाइंट में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत तथा...
देहरादून सर्राफा में सप्ताह के पहले दिन बहुमूल्य धातुओं में तेजी
देहरादून, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के कारण सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देहरादून सर्राफा बाजार में महंगी धातु सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई। जिससे शुद्ध सोना 100 रुपये तेजी के साथ 33,780 रुपये तो वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की रुची के चलते चांदी भी 160 रुपये उछाल के साथ 40,160 पर...
दिल्ली में पेट्रोल 72 रुपये के पार, डीजल ने भी लगाई छलांग
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, जिसका असर भारतीय बाजारों में दिख रहा है। इस कारण स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। देश की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 10 से 11 पैसे और डीजल की...
शौर्य सम्मान समारोह में वीर नारियों का किया गया सम्मान
रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वीर नारियों के पैर छूकर व शाॅल भेंट कर वीर नारियों को सम्मानित किया।सर्वे आडिटाॅरियम में आयोजित शौर्य सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि, "अब तक वन रैंक वन पेंशन में 35 हजार करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में पूर्व सैनिक...
महाशिवरात्रि : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। वहीं हरिद्वार में इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
देहरादून में प्राचीन मंदिर श्री टपकेश्वर महादेव में रात से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। महंत...
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी सिटी बस
देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र में सोमवार को रायपुर खाला के पास एक सिटी बस सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे दो लोगों को हल्की चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। सिटी बस (यूके 07 पीए 0460) सड़क पर पलटी हुई थी, जिसमें...


























































