बदरीनाथ, हेमकुंड, चोपता, औली समेत उंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात
गोपेश्वर, चमोली जिले सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। अपराह्न बाद उंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी शुरू हो गई जिससे नीचले स्थानों पर शीतलहर चलने लगी और वातावरण में ठंडा होने लगा। चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड, चोपता, औली सहित उंची चोटिंयों पर जमकर हिमपात हुआ है।
चमोली जिले में मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है। शनिवार सुबह...
आईटीबीपी की की छठी सीमांत स्कीइंग प्रतियोगिता संपन्न
गोपेश्वर, विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थली औली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली की 6वीं सीमांत स्कीइंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई है।
औली में आइटीबीपी की स्कीइंग प्रतियोगिता का समापन संस्थान के प्रधानाचार्य डीआइजी गंभीर सिंह चैहान ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि औली स्थित इस प्रशिक्षण संस्थान से अभी तक 22 हजार से अधिक...
इनकम टैक्स रिफंड चाहिए तो पैन कार्ड को बैंक अकाउंट से करना होगा लिंक
नई दिल्ली, अगर आपने अब तक अपने पैन नंबर को अपने बैंक अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो जल्दी करें।यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका इनकम टैक्स रिटर्न आपके बैंक अकाउंट में नहीं आएगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि 1 मार्च, 2019 वो केवल ई-रिफंड ही जारी करेगा। ये रिफंपैन कार्ड से लिंक हुए बैंक...
उत्तराखंड में बनेगी देश की 22वीं राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को रानीपोखरी में केन्द्रीय लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। यह देश की 22वीं केन्द्रीय यूनिवर्सिटी होगी। यह युनिवर्सिटी 26 करोड़ की लागत से बनेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 73 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें से 68 करोड़ रपपये की योजनाओं का लोकार्पण व 05 करोड़ की...
गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार
देहरादून, गुलदार की खाल के साथ दो लोगों को थाना कालसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद खाल की वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार (लेपर्ड) के होने की पुष्टि की है।
थानाध्यक्ष कालसी विपिन बहुगुणा ने बताया कि, "पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के लिए चेकिंग की जा...
शिक्षा मौजूदा चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाए- जावड़ेकर
देहरादून, देश के छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत से जोड़ने की शानदार पहल के रूप में केंद्र सरकार के स्मार्ट इंडिया हेकाथान का ग्रेंड फिनाले ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शुरू हो गया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिक्षा क्षेत्र में बहुत बड़े बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल...
फर्जी संस्थानों से डरे नहीं, उनकी धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से करें
अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे- मानवाधिकार आयोग, सतर्कता, एन्टी करपशन आदि से मिलते-जुलते नाम वाले फर्जी संस्थानों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के लिये समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया है।
अशोक कुमार ने बताया कि, "प्रदेश में कुछ ऐसे लोग हैं जो मानवाधिकार आयोग, सतर्कता, एन्टी करपशन के नाम पर फर्जीवाड़ा...
विंग कमांडर अभिनंदन के सम्मान में बीसीसीआई ने लांच की जर्सी
नई दिल्ली,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विंग कमांडर अभिनंदन के सम्मान में भारतीय टीम की जर्सी जारी की है। जर्सी पर विंग कमांडर अभिनंदन और नंबर 1 लिखा है।
बीसीसीआई ने जर्सी वाली तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की। उसने लिखा, 'वेलकम होम अभिनंदन। आप आकाश में राज करते हैं और आप हमारे दिलों पर राज करते हैं।...
खेल जगत ने ‘अभिनंदन’ का किया स्वागत
नई दिल्ली, विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से सकुशल स्वदेश लौटने का खेल जगत ने स्वागत किया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, 'एक हीरो इन चार शब्दों से कहीं बड़ा होता है। आपका साहस और नि:स्वार्थ भाव, हमारे हीरो हमें खुद पर भरोसा करना सिखाता है। वेलकम होम अभिनंदन।'
वहीं,...
उत्तर रेलवे होली पर चलाएगा 10 स्पेशल रेलगाड़ियां
नई दिल्ली, होली पर यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 10 से 25 मार्च के बीच विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे इस दौरान 10 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। ये रेलगाड़ियां कुल 32 फेरे लगाएंगी।
उत्तर रेलवे के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 04998/04997 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा साप्ताहिक स्पेशल, 04414/04413 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल...



























































