Page 73

उत्तराखंड बजट सत्र : कांग्रेस ने दूसरे दिन भी सदन के अंदर और बाहर किया विरोध

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस विधायक वेल में आकर विरोध भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे के चलते सदन की कार्यवाही में आज शामिल नहीं हुए। कांग्रेस ने दूसरे दिन भी सदन के अंदर और बाहर विरोध किया।...

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू, विपक्ष का जोरदार हंगामा

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया। सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में पंचम विधानसभा के प्रथम सत्र की कार्यवाही वंदे मातरम् राष्ट्र गान के साथ शुरू हुई। इससे पहले राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह...

बीकेटीसी सीईओ को यात्राकाल के दौरान विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां दी गईं

सरकार ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) को यात्राकाल के दौरान दोनों धामों के लिए विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान कर दी हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह) राधा रतूड़ी की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह ) राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है...

उत्तराखंड सरकार 31 हजार मृत बकायादारों का ऋण करेगी माफ

डा. धन सिंह रावत
प्रदेश सरकार ने सहकारिता विभाग के गठन से लेकर वर्ष 2017 तक सहकारी समितियों के 31,221 मृतक बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। विभाग के अंतर्गत संचालित ओटीएस स्कीम के अंतर्गत सरकार ने मृत कर्जदारों का 49 करोड़ का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। इससे मृतक कर्जदारों के परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह...

होली के दिन सतीश कौशिक की दोस्तों संग मस्ती और चंद घंटे बाद दुनिया को कहा- अलविदा

बॉलीवुड में विविध भूमिकाओं से अपनी छाप छोड़ने वाले और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक की अचानक हुई मृत्यु ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। सतीश कौशिक के निधन से पूरे बॉलीवुड...

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई होली, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अपील

उत्तराखंड में रंगों का त्योहार होली धूम धाम से मनाई गई। उत्तराखंड के कुमाऊं की बैठकी और खड़ी होली देश-दुनियाभर में जानी जाती है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से उमंग और आपसी सौहार्द्र के पर्व को आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की। होली के उत्सव में रंग देहरादून सहित गढ़वाल...

टिहरी गढ़वाल की दिव्या नेगी ने देश की संसद में किया उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व

टिहरी
टिहरी गढ़वाल की पट्टी जुवा की सुनारगाँव की रहने वाली दिव्या नेगी ने हर साल होने वाले "राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव" में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) का उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज सुनना है, जो आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर में शामिल होंगे। हर साल होने वाले इस महोत्सव में...

सोशल मीडिया पर भोटिया समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

सोशल
सोशल मीडिया पर भोटिया समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी के आरोप में शिक्षक को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की ओर से जनजाति विशेष पर की गयी टिप्पणी से आमजन में काफी आक्रोश व्याप्त था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपित शिक्षक डा. भगवती प्रसाद पुरोहित को...

उत्तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी कैथ लैब

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही चिकित्सा इकाइयों में एमआरआई, सिटी स्कैन की पूरी व्यवस्था और टेक्निशियन की कमी को पूरा किया जायेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस...

उत्तरकाशी में आधी रात भूकंप के झटके, जन-धन की कोई हानि नहीं

भूकंप
शनिवार आधी रात उत्तरकाशी नगर लगातार एक के बाद एक भूकंप के चार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। उन्होंने भारतीय मौसम विभाग (नई दिल्ली) के हवाले से बताया है कि भूकंप की तीव्रता...