चुनावी नतीजों से पहले बाबा केदार के दर्शन को आऐंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए आएंगे। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए मशीनरी अलर्ट हो गई है। इस कड़ी में मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी और एसपीजी के अधिकारियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री...
वर्कशॉप की आड़ में चल रही थी शराब बनाने की फैक्ट्री, चार गिरफ्तार
देहरादून, हरिद्वार बाईपास पर चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मंगलवार देर शाम को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में तीन उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के रहने वाले है जबकि एक हरियाणा का रहने वाला है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब बनाने वाली सामग्री और बोतलों को सील पैक करने...
पॉलीथिन और अतिक्रमण पर वसूला जुर्माना
कोटद्वार, नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पॉलीथिन, गंदगी और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 12 हजार पांच सौ रुपये के चालान किए। साथ ही दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए।
नगर निगम कोटद्वार की टीम ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी की अगुवाई में अतिक्रमण, गंदगी और पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अभियान...
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में गिरावट
देहरादून, चारधाम यात्रा के रफ्तार पकड़ते ही पहाड़ों में मौसम ने करवट ली है। बारिश और हल्की बर्फबारी होने से केदारनाथ धाम इलाके का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चारधाम श्रद्धालु अपनी यात्रा अनवरत रूप से जारी रखे हुए हैं। इधर, प्रदेश में मंगलवार सुबह से अधिकांश क्षेत्रों बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई...
जंगल बन रहे नशेड़ियों के लिए ऐशगाह, कार्रवाई की मांग
ऋषिकेश। श्यामपुर न्याय पंचायत के आसपास राजाजी नेशनल पार्क के समीप जंगल अराजक तत्वों और नशेड़ियों के लिए आरामगाह बन गए हैं। ग्राम सभा खदरी खड़क माफ की सीमा के निकट ऋषिकेश वन बीट सहित गोहरी रेंज के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में असामाजिक तत्व प्रवेश कर रहे हैं, जो दिनभर गांगा पीते रहते हैं। कुछ नशे के सेवन के...
टिहरी झील से बाहर आई फ्लोटिंग मरीना बोट
टिहरी, सप्ताहभर बाद टिहरी बांध की झील में डूबी फ्लोटिंग मरीना बोट मंगलवार को झील का जलस्तर घटने से बाहर आ गई। मुंबई से पहुंची वेस्ट कोस्ट मरीन कंपनी के इंजीनियरों की टीम ने मरीना को हुए नुकसान का जायजा लिया। कंपनी के इंजीनियर जांच पूरी करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौपेंगे।
टिहरी बांध झील में करीब चार...
उत्तराखंड के डॉ हरीश यादव को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
ऋषिकेश निवासी डॉ हरीश यादव ने प्रतिष्ठितअंतरराष्ट्रीय ग्लोबल अवार्ड से उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया। ऋषिकेश की ग्रामसभा श्यामपुर निवासी डॉ हरीश यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2019 प्राप्त कर ऋषिकेश उत्तराखण्ड को अंतराष्ट्रीय मानचित्र पर पहचान दिलाकर गौरवान्वित किया है।
सम्मान नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झाल नाथ खनाल में नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदान...
पेट्रोल पम्प की स्वैप मशीन खराब, चारधाम यात्रियों को परेशानी
गोपेश्वर। गोपेश्वर पेट्रोल पम्प पर बीते एक सप्ताह से एटीएम कार्ड स्वैप मशीन खराब पड़ी हुई है। इससे चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पेट्रोल पम्प कमिर्यों का कहना है कि स्वैप मशीन के सुधारीकरण के लिये स्टेट बैंक के अधिकारियों से मांग की गई है लेकिन बैंक की ओर से मामले में कोई...
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश से 843 बसें हुई रवाना
ऋषिकेश। ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए कुल 843 यात्री बस रवाना किया गया है, जबकि फोटो मैट्रिक पंजीकरण कार्यालय में 2090 विदेशियों सहित कुल 81580 यात्रियों ने पंजीकरण यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। बस रवाना होने का यह यह आंकड़ा पांच मई से लेकर 14 मई यानी मंगलवार सुबह तक का है।
चारधाम यात्रा फोटो मैट्रिक पंजीकरण कार्यालय...
चारधाम श्रद्धालुओं से ट्रैवल एजेंसी कर रही मनमानी वसूली
हरिद्वार। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते ही तीर्थ यात्रियों के साथ ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार की जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंसी पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया।
हरिद्वार की छवि खराब न हो इस वजह से जिले के ट्रैवल...


























































