कांग्रेस करेगी पंचायती एक्ट का विरोध
देहरादून, कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर पंचायती एक्ट संशोधन में मनमानी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि, "सरकार के इस अव्यवहारिक संशोधन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर हाल में जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसी...
उत्तराखंड: कैबिनेट में लगी 11 प्रस्तावों पर मुहर
पौड़ी, गढ़वाल कमिश्नरी की गोल्डन जुबली पर पौड़ी मुख्यालय में कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी । गढ़वाल कमिश्नरी के 50 वर्ष पूरे होने पर सुनैरू गढ़वाल गोल्डन जुबली के अवसर पर पौड़ी मुख्यालय में पहली बार शनिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। मंत्रिमंडल की बैठक में 13 बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें से...
लापता बच्चा नही मिलने से गुस्साए परिजन
उधमसिंह नगर, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी से बीते 5 दिन पूर्व भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता मासूम की बरामदगी न होने से गुस्साए ग्रामीणों का गुस्सा आज पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा और ग्रामीणों ने मासूम की सकुशल बरामदगी को लेकर जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कुंडा थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने...
दबंग 3 में विनोद खन्ना के भाई
मुंबई, भारत के बाद सलमान खान की नई फिल्म दबंग 3 को लेकर दो खबरें हैं। एक खबर ये है कि इस फिल्म का म्यूजिक टी सीरिज ने खरीदा है। सलमान की फिल्म भारत में टी सीरिज निर्माण साझेदार रही है। कहा जा रहा है कि दबंग की तीसरी कड़ी के म्यूजिक के लिए टी सीरिज ने सलमान की...
वर्ष 2022 तक गंगा में गंदे नालों का गिरना पूरी तरह होगा बंद : शेखावत
नई दिल्ली, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्ष 2022 तक गंगा में गंदे नालों का गिरना पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। शुक्रवार को जल समाधान के नए तरीकों पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी को संबोधित...
आदी ग्रुप के सहयोग से फिर उड़ान भरने की तैयारी में जेट एयरवेज
नई दिल्ली, अस्थायी तौर पर परिचालन बंद कर चुकी जेट एयरवेज एयरलाइन एक बार फिर उड़ान भरने की तैयारी में है। यदि इसका रिवाइवल होता है तो कर्मचारियों की जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौट सकती है। दरअसल जेट एयरवेज कर्मचारियों के संघ और आदि ग्रुप 17 अप्रैल से बंद पड़ी एयरलाइंस की 75 फीसदी हिस्सेदारी की बोली लगाने के लिए...
मौनी की जगह तमन्ना
मुंबई, नवाजुद्दीन की फिल्म बोले चूडियां में हीरोइन का संकट हल होता नजर आ रहा है। मौनी राय द्वारा फिल्म छोड़ने के बाद अब इस फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस तमन्ना को कास्ट किया गया है। यूनिट के साथ मतभेदों के बाद मौनी राय ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया था।
तमन्ना ने बाक्स आफिस पर सफलता...
मिस यूनिवर्स आस्ट्रेलिया का खिताब भारतीय प्रिया ने जीता
मुंबई, इस बार मिस यूनिवर्स की विश्व प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व भारतीय मूल की सुंदरी प्रिया सेराव करेंगी। पिछली रात सिडनी में मिस यूनिवर्स आस्ट्रेलिया की खिताबी टक्कर में प्रिया ने छब्बीस सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए ताज पर कब्जा किया।आस्ट्रेलिया के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय सुंदरी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व करेंगी।
26 वर्षीय...
स्मार्ट सिटी में चलेंगी 30 हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें
देहरादून, जल्द ही देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसें रफ्तार भरेंगी। बसों की खरीद की डीपीआर तैयार हो गया है। पहले फेज में 30 बसें संचालित की जाएगी। बसें सभी सुविधाओं से लैस होने के साथ ही प्रदूषण मुक्त होंगी। बसों को खरीदने के लिए सरकार ने 41.56 करोड़ का बजट रखा है, जिसके लिए प्रस्ताव आमंत्रण (रिक्वेस्ट...
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित
देहारादून, पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की रोकथाम के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सोशल मीडिया (वाटसऐप के माध्यम से ) पर प्रचारित होने वाली फेक न्यूज व साम्प्रदायिक संदेशों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दिया गया।
कार्यशाला में डिजिटल इंपावरमेंट फाउंडेशन नई दिल्ली संस्था के...



























































