Page 613

गुलदार  मौत  प्रकरण में व्यक्ति गिरफ्तार 

कोटद्वार,  बीती दो अगस्त को लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज में हुई गुलदार की मौत के मामले में वन महकमे ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज हरिद्वार वन प्रभाग की चिड़ियापुर रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन रेंज में अलग-अलग स्थानों पर दो अगस्त को...

उत्तराखंड में बारिश का कहर, मलबे में दबने से दो की मौत दो लापता

उत्‍तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बीती रात टिहरी और चमोली जिले में बादल फटने से जनहानि हुई है। टिहरी जिले में मां-बेटे की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि चमोली में मां-बेटी लापता बताई जा रही हैं। साथ ही कई पुलिया भी बह गए है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना...

टिहरी दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पहुंची 10, गांव में पसरा मातम

टिहरी गढ़वाल जिले के कांगसली गाँव में मंगलवार को उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब एक स्कूल गाड़ी के खाईं में गिरने की सूचना मिली। मंगलवार को हुए इस हादसे में  गाँव के नौ बच्चे जिनकी उम्र 4-13 वर्ष के बीच में उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार की सुबह अस्पताल में भर्ती बच्चों में से एक ने दम तोड़...

छात्रवृत्ति मामले को लेकर मुख्य सचिव से मिला मोर्चा प्रतिनिधिमंडल

देहरादून, जनसंघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमण्डल ने गुरुवार काे अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं कार्यालय से गायब रहने वाले अधिकारियाें के मामले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ने सीएस ने सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवायल प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह...

पांडवाज का गाना ”दनक-दनक” दे रहा लोगों को मैराथन में भाग लेने का न्यौता

रुद्रप्रयाग, राज्य सरकार की 13 जिले 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन चिरबटिया को पर्यटकों के लिए नए आकर्षण के रुप में तैयार करने में लगा है। 2,250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चिरबटिया में पिछले साल चिरबतिया मॉनसून हॉफ मैराथन के आयोजन के बाद इस साल भी सितंबर में इसका दूसरा सीजन आयोजित किया जा रहा...

चमोली जिले में मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना शुरू

गोपेश्वर,  आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के संपूर्ण शारीरिक विकास एवं प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जिले में मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का शुभारंभ किया गया। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी में शिक्षा ले रहे बच्चों को दूध पिलाकर इसकी शुरुआत की। योजना के तहत तीन से छह साल तक के...

पेट्रोल फिर हुआ सस्‍ता, तीन दिन बाद डीजल की कीमत में भी गिरावट

Petrol Diesel Prices
नई दिल्‍ली, अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट के बीच गुरुवार को पेट्रोल के दाम में भी कमी देखी गई। वहीं डीजल की कीमत में भी तीन दिन बाद कमी देखने को मिली है। इंडियन ऑयल के वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्र‍ति लीटर की गिरावट दर्ज की गई, जबकि डीजल का...

पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र का एक कॉरिडोर किया बंद, एयर इंडिया ने कहा- ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ेगा

नई दिल्‍ली, जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 का खात्‍मा किया जाने के बाद बौखलाये पाकिस्‍तान ने एक बार फिर अपने एयरस्‍पेस पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी है। पाक ने बुधवार रात से एयरस्‍पेस का एक कॉरिडोर बंद कर दिया। पाकिस्‍तान के इस कदम का असर अमेरिका, यूरोप और मध्‍यपूर्व (मिडिल ईस्‍ट) जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ेगा। कॉरिडोर बंद होने के...

25 साल का हुआ बालाजी टेलीफिल्म्स, गॉड मदर एकता ने दी जानकारी

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स ने 25 साल पूरे कर गए हैं। एकता ने अपने फैंस को ट्वीट कर ये जानकारी दी। एकता कपूर ने ट्विटर पर लिखा '25 साल  #Ballajitelefilms! इसकी शुरुआत अगस्त 1994 में हुई थी ! जय माता दी जय बाला जी'। वहीं उनके ट्वीट के जवाब में पर टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने लिखा...

उत्तराखंड के केवल दस प्रतिशत सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध

(देहरादून) बीते दिनों राज्य सरकार द्वारा जारी की गई एक रिर्पोट उत्तराखंड इकोऩॉमिक सर्वे ने इस बात का खुलासा किया है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को मिलाकर केवल 10 प्रतिशत स्कूल के बच्चों के लिए कंप्यूटर हैं। कंप्युटर के साथ-साथ कुछ बेसिक सुविधाएं जैसे कि लाइब्रेरी, लड़कियों के लिए अलग शौचालय के साथ-साथ कहीं पानी और बिजली की...