चिदंबरम की जमानत पर ट्रायल कोर्ट करेगा फैसला
नई दिल्ली, आईएनएक्स मीडिया डील मामले में पी चिदंबरम को जेल नहीं भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश देने के बाद तुषार मेहता जस्टिस आर भानुमति की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मेंशन करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का...
बॉलीवुड की पहली प्लास्टिक फ्री फिल्म: कुली नं :1
फिल्म अभिनेता वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'कुली नं 1' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमे प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जायेगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की जनता से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस इस मुहिम का समर्थन करते हुए फिल्म...
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ आठ नवंबर को होगी रिलीज
परिंदा और मिशन कश्मीर के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शिकारा' आठ नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म 80 और 90 के दशक के अंत में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया-...
सेरोगेसी पर आधारित है कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिमी’
कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म 'मिमी' के नाम का ऐलान किया गया है। फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया-'दिनेश विजन की फिल्म 'मिमी' का पहला पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म में कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित...
गंगोत्री व बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध, प्रदेश में 71 ग्रामीण सड़कें भी बाधित
देहरादून, बारिश और मलबा आने के कारण गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध है। प्रदेशभर में 71 ग्रामीण मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हैं, जिससे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच 108) चुंगी बड़ेथी के पास से बंद है। 5 ग्रामीण...
बाेर्ड परीक्षा के लिये छात्राओं की हुई काउंसिलिंग
गोपेश्वर, बोर्ड परीक्षा को लेकर राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर की हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की छात्राओं की कांउसिलिंग की गई ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
रविवार को राबाइका में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं की काउंसिलिंग की गई। विद्यालय की पुस्तकालय प्रभारी डाॅ. सुमन ध्यानी ने बताया कि, "बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्राओं...
एक सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलेगा वोटर सत्यापन कार्यक्रम
देहरादून, सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने उत्तराखण्ड में ‘वोटर सत्यापन कार्यक्रम (ई.वी.पी)’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि भारत निवार्चन आयोग एक सितम्बर से 15 अक्टूबर तक वोटर सत्यापन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस अभियान में मतदाता सूचियों को 100 प्रतिशत सत्यापित व त्रुटिरहित करना है।
एक सितम्बर से प्रारम्भ हुए इस अभियान में वोटर कार्ड...
मुफ्त वाई-फाई सुविधा से लैस हुए रेलवे के चार हजार स्टेशन
नई दिल्ली, भारतीय रेलवे ने देशभर के चार हजार स्टेशनों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा से लैस कर दिया है। उत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया डिवीजन का तिनसुकिया जंक्शन को मुफ्त पब्लिक वाई-फाई से सुसज्जित होने वाला देश का चार हजारवां स्टेशन बन गया है।
भारतीय रेल हाल्ट स्टेशनों को छोड़कर अपने सभी स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा सुविधा शुरू कर रहा है। रेलवे...
डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए महापौर ने शुरू किया जन जागरूकता अभियान
ऋषिकेश, तीर्थ नगरी ऋषिकेश में तेजी के साथ पांव पसार रहे, डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर के सभी वार्ड में जागरुकता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ नगर की महापौर अनीता ममगांई और नगर निगम के मुख्य आयुक्त चतर सिंह चौहान ने किया।
अभियान के दौरान नगर की महापौर ने कहा कि डेंगू के मच्छरों से बचने...
भगत सिंह कोश्यारी को राज्यपाल बनाए जाने पर अजय भट्ट ने बधाई दी
देहरादून, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त क़रते हुए बधाई दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि, "श्री भगत सिंह कोश्यारी हमारे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने अपना पूर्ण जीवन संगठन को समर्पित कर दिया है।उन्होंने पहले जनसंघ और फिर भाजपा...



























































