Page 58

उत्तराखंड में बारिश को लेकर 28 जुलाई तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड
उत्तराखंड में भारी बारिश से अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। आगामी चार दिनों यानी 28 जुलाई तक के लिए गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते आपदा विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उत्तराखंड में लगातार...

चमोली हादसा: दो अभियंता निलम्बित, कंपनी पर एफआईआर दर्ज

चमोली
चमोली हादसा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस घटना में दोषी पाए गए दो अभियंताओं को निलम्बित किया गया है। साथ ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर विद्युत उपकरणों के संचालन में लापरवाही पर ज्वाइंट वेंचर कम्पनी व अन्य संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक...

उत्तराखंड में 25 जुलाई तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मानसून
पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने के चलते उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 25 जुलाई तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आपदा विभाग और पुलिस प्रशासन को राज्य भर में अलर्ट पर रखा गया...

उत्तराखंड के मुख्य सचिव संधू को मिला छह महीने का सेवा विस्तार

सुखवी
भारत सरकार ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखवीर सिंह संधू को छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। यह जानकारी प्रदेश के सचिव (सामान्य प्रशासन) ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा. सुखवीर सिंह संधू को 31 अगस्त से 31 जनवरी, 2024 तक छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। प्रदेश के...

आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, फायरिंग भी की गई

पथराव
गंगनहर कोतवाली रुड़की क्षेत्र के कमेलपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष की ओर से फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि इस मामले में वीडियो के आधार पर पथराव व फायरिंग करने वाले...

चमोली हादसे के पांच घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया

हेली
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती चमोली हादसे के सभी 5 घायलों को गुरुवार को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। ऋषिकेश एम्स में इस हादसे में घायल कुल 11 लोगों का उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में घायलों को मानसिक दबाव से मुक्त करने और उच्च स्तरीय...

हरिद्वार बाण गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर

गंगा
राज्य में लगातार हो रही वर्षा से नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाण गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर होने पर हरिद्वार जिलाधिकारी को एहतियात बरतने की सलाह जारी की गई है। राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के उप सचिव/डयूटी ऑफिसर कृष्ण कुमार शुक्ल की ओर से जारी चेतावानी पत्र में कहा गया है कि...

चमोली हादसा : मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख की राहत राशि देने के दिए निर्देश, गृह मंत्री शाह ने धामी से की बात

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री धामी चमाेली नहीं जा सके। बताया गया कि मौसम की खराबी के कारण उनके हेलीकाप्टर...

उत्तराखंड : चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या 16 पहुंची

चमोली
उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए बड़ा हादसे में मृतकों की संख्या 16 हो गयी है। इनमें एक दारोगा और तीन होमगार्डों के अलावा 12 ग्रामीण हैं जबकि नौ लोग गंभीर हैं, जिन्हें हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच...

हर चुनौती का सामना के लिए अलर्ट मोड पर रहे प्रशासन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे और प्रदेश में भारी बारिश से नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधकारियों से दूरभाष पर बात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर चुनौती का सामना के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए...