आपदा मद से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की होगी मरम्मतः मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
शिक्षा विभाग की ओर से चिन्हित मरम्मत योग्य विद्यालयों का जीर्णोद्धार राज्य आपदा मद से किया जायेगा। इसके लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी को अपने-अपने विकासखंड के अंतर्गत चिन्हित ऐसे विद्यालयों का प्रस्ताव दो सप्ताह के भीतर विद्यालयी शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराना होगा ताकि निदेशालय के माध्यम से प्रस्ताव आपदा विभाग को उपलब्ध कराया जा सके।
मंगलवार को शासकीय आवास...
तीसरी संतान होने से ग्राम प्रधान ने गंवाई अपनी कुर्सी
प्रखंड नौगांव के ग्राम प्रधान मसाल की तीसरी संतान होने पर प्रधान की कुर्सी गंवानी पड़ी। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला ने दो से अधिक संतान होने पर मसाल गांव के प्रधान खेमराज सिंह को पदमुक्त कर दिया है।
गौतलब है कि उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 की धारा-138 के सम्बन्ध में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये मैं अभिषेक रूहेला, जिला...
सभी थानों में नियुक्त होंगी महिलाओं की गौरा शक्ति चीता स्क्वाड
कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने जनपदों के सभी थानों में नियुक्त महिला चीता-स्पेशल महिला स्क्वाड को “गौरा शक्ति चीता स्क्वाड” का नाम देने और इनका सभी थानों में गठन कर उनके नाम व मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी गौरा शक्ति चीता स्क्वाड को शाम के समय एक घंटा टीम...
कमेड़ा में बंद बदरीनाथ हाईवे पांच दिन के बाद खुला
बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पिछले पांच दिनों से यहां पर हाईवे सौ मीटर तक वाॅशआउट होने से अवरूद्ध चल रहा था।
बीते 24 जुलाई की सुबह बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में सौ मीटर सड़क के वाॅशआउट होने के कारण अवरूद्ध हो गया था। हालांकि बदरीनाथ की यात्रा वाया रुद्रप्रयाग से पोखरी-कर्णप्रयाग से संचालित...
उत्तराखंड में भारी बारिश से लोनिवि को 250 करोड़ की क्षति
उत्तराखंड में भारी बारिश से जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, वहीं प्रशासन को करोड़ों का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण अब तक सड़क और पुलों के ढहने से 250 करोड़ की क्षति हुई है। पुलों की ऑडिट की जा रही है। आने वाले दिनों में क्षति का और आकलन सामने आएगा।
लोक निर्माण विभाग...
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी को किया निलंबित
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित कर जिला न्यायालय चंपावत से संबद्ध कर दिया है। धनंजय चतुर्वेदी पर उनके पद के खिलाफ आचरण करने का आरोप है। उन्हें 14 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन पर गवाही के दौरान डायस पर मौजूद नहीं होने का आरोप है।
हाई...
उत्तराखंड में 30 जुलाई तक ऑरेंज व येलो अलर्ट, ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय मार्ग सहित 304 सड़कें बंद
राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी चार दिनों यानी 30 जुलाई तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में तीन ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के...
प्रदेश में आफत की बारिश का दौर जारी
राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी है। राज्य के सभी चार धाम मार्ग जगह—जगह भूस्खलन व भू-धंसाव के कारण बंद हैं, जहां हजारों यात्री फंसे हुए हैं। बीती रात टिहरी में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में चार—पांच घरों के आने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। हालांकि यहां को जानी नुकसान...
तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, आरोपित गिरफ्तार
पथरी क्षेत्रान्तर्गत बिशनपुर गांव निवासी युवक को सोशल साइट्स पर तमंचे संग फोटो डाल कर रौब गालिब करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के युवक गौतम पुत्र मदन सिंह ने रौब गालिब करने के लिए...
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के पार
एक सप्ताह के बाद सोमवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया। शाम 7 बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने से जनपद सहित आगे के मैदानी...



























































