28 सितम्बर से एयर इंडिया की मुम्बई-देहरादून-वाराणसी हवाई सेवा प्रारम्भ
मुम्बई-देहरादून-वाराणसी के लिए 28 सितम्बर से एयर इंडिया की हवाई सेवा प्रारम्भ होने जा रही है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि, "इससे धार्मिक नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार से श्रद्धालु सीधे बाबा विश्वनाथ की नगरी ‘काशी’ पहुंच सकेंगे।"
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने बताया कि "26 अक्टूबर तक यह सेवा, बुधवार व शनिवार,...
नगर के बीचोबीच डाले जा रहे कूड़े को हटाने के लिए जागृति की जल समाधि का ऐलान
ऋषिकेश। कूड़े के डंपिंग को हटाए जाने को लेकर धरने पर बैठे जागृति प्रयास संस्था के संयोजक अरविंद हटवाल ने चेतावनी दी है कि यदि 17 सितंबर तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह अपने साथियों के साथ 18 सितंबर को सुबह 11:00 बजे त्रिवेणी घाट पर स्थित गंगा जी में जल समाधि ले लेंगे।
यह ऐलान संस्था के...
उत्तराखंड: पंचायत चुनाव में प्लास्टिक सामग्री पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबन्ध
रुद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पंचायत निर्वाचन के लिए अधिकारियों को जो दायित्व दिये गये हैं, उनका निर्वहन निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से करें।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों को लेकर नोडल,प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियो को निर्देश देते हुए...
स्वच्छता पर पलीताः सड़क के किनारे बिखरा कूड़ा, बना आवारा पशुओं का अड्डा
गोपेश्वर। दो बार राज्य स्तर पर स्वच्छता के लिए सम्मानित नगर पालिका गोपेश्वर शहर की सड़कों के किनारे लगे कूड़ेदानों की यह स्थिति है कि आवारा पशु उसे आसानी से खोलकर अंदर घुस उसमें गिरे कूड़े को आसानी से निकाल कर इधर-उधर बिखेर रहे हैं। इसके कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना...
अधिसूचना जारी होते ही उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव की सियासी हलचलें तेज
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी होते ही यहां के प्रमुुख दल भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यही कारण है कि भाजपा अपनी जीत के सिलसिला को आगे जारी रखने के लिए खाली चल रहे संगठन महामंत्री पद पर नियुक्त कर दी है। उप निकाय चुनाव में जीत...
वन्यजीवों की गतिविधियों पर नाइट विजन कैमरे भी रखेंगे नजर
ऋषिकेश। श्यामपुर न्याय पंचायत क्षेत्र की ग्राम सभा खदरी स्थित खादर क्षेत्र में वन्यजीवों की आमद बढ़ने और लगातार फसल नुकसान के बाद किसानों को मरहम लगाने को वन विभाग मुस्तैद हो गया है। फसल नुकसान से प्रभावित क्षेत्र में एंटी वाइल्ड लाइफ डिस एमिनेटर उपकरण लगाने के साथ ही वन्यजीवों की गतिविधियों को कैद करने के लिए रविवार...
कोतवाली से 100 मीटर दूरी पर बैंक में चोरी, गार्ड की बंदूक भी ले गए चोर
कोटद्वार। कोटद्वार में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि कोतवाली से महज 100 मीटर दूर बदमाशों ने बद्रीनाथ मार्ग स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में रविवार देर रात गार्ड की बंदूक चोरी करने में सफल रहे। चोरों ने कटर से दीवार काटकर कैश चुराने का असफल प्रयास भी किया। चोर एसी ब्लॉक से जरिए अंदर...
सरकार सभी तीर्थस्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : पर्यटन मंत्री
देहरादून, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड भवन में आयोजित बैठक में बदरीनाथ एवं केदारनाथ में यात्री सुविधाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किये जाने पर चर्चा की। उन्होंने केदारनाथ धाम के कायाकल्प करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि सरकार बदरीनाथ-केदारनाथ सहित उत्तराखंड चार धाम एवं सभी तीर्थस्थलों के विकास के लिए...
ब्रिटिश साउंड आर्काइव लाइब्रेरी लंदन में बनेगी भारतीय पक्षियों के गीतों की वीथिका
हरिद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलसचिव व पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक प्रो. दिनेश भट्ट ब्रिटेन के ब्राइटन शहर में आयोजित इंटरनेशनल बायो अकॉस्टिक्स कॉउन्सिल में सिम्पोजियम में भागीदारी तथा लंदन की नेशनल लाइब्रेरी में विजिटकर दो दिन पहले स्वदेश लौट आये हैं। प्रो. दिनेश भट्ट ने बताया की ससेक्स यूनिवर्सिटी में पक्षी व वन्य...
पुलिस ने 11 लोगों पर एक लाख से ज्यादा जुर्माना लगाया
हरिद्वार, कोतवाली गंगनहर पुलिस ने रविवार की अलसुबह से कृष्णानगर में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 110 मकानों का सत्यापन किया गया और 11 व्यक्ति जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत रुपये 10 हजार प्रति मकान मालिक के हिसाब से चालान किया गया। इस तरह इनसे एक लाख...



























































