Page 551

शेयर बाजार में नहीं हुआ कारोबार, गांधी जयंती पर बंद रहा बाजार 

नई दिल्ली, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। इससे एकदिन पहले कारोबार के दौरान शेयर बाजार में  बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 362 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 114.55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, सप्ताह के तीसरे दिन गिरावट के दौर से...

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बापू को 150वीं जयंती पर किया याद 

नई दिल्ली, राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जयंती के दिन बापू को श्रद्धांजलि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का दिन हम...

ओलंपिक मेरा अगला लक्ष्य: पीवी सिंधु

मैसूरु, भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा है कि वह मैसूरु दशहरा पर यहां आकर बहुत खुश हैं। सिंधु ने कहा कि ओलंपिक मेरा अगला लक्ष्य है और वह शादी के बारे में बिलकुल भी चिंतित नहीं हैं। पहली बार मैसूरु आईं गोल्डन गर्ल पीवी सिंधु ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले कन्नड़ भाषा में सभी को नमन किया।...

राज्यपाल ने गांधी व शास्त्री जयंती की दी शुभकामनाएं

देहरादून, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 115वीं जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है और सभी काे शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मौर्य ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष हम सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। महात्मा गांधी...

ऐश्वर्या राय आवाज देंगी एंजेलिना जोली को 

मुम्बई,  डिज्नी यूनिवर्स की हालिया फ़िल्म मेलिफिसेन्ट : मिस्ट्रेस ऑफ ईविल के हिंदी वर्सन में एंजेलिना जोली के किरदार को ऐश्वर्या राय अपनी आवाज देंगी। आगामी 18 अक्टूबर को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होने वाली यह फ़िल्म 2014 के मेलिफिसेन्ट की सीक्वल है। स्टूडिओ इंटरटैमेंट, डिज्नी इंडिया के प्रमुख ने बताया कि एंजेलिना जोली की आवाज के लिए किसी और...

गाय के गोबर से बने साबुन और बांस की बोतल को गडकरी ने किया लॉन्‍च

नई दिल्‍ली,  केंद्रीय लघु, सूक्ष्‍म एवं मझोले उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के मंत्री नितिन गडकरी ने गाय के गोबर से बने साबुन और बांस से बनी पानी की बोतल को लॉन्‍च किया। गडकरी ने यहां जिन उत्‍पादों को लॉन्‍च किया है, उन्‍हें खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने उत्‍पादित (मैन्युफैक्चर) किया है। खादी ग्रामोद्योग द्वारा उत्‍पादित बांस की बोतल की कीमत 560...

अब महाविद्यालयों में 180 दिन की उपस्थिति होगी अनिवार्यः रावत

हरिद्वार, उच्च शिक्षा, सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डाम कोठी में जनपद हरिद्वार में स्थित सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रत्येक छात्र के लिए 180 दिन उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए। कहाकि कम उपस्थिति होने पर परीक्षा से वंचित किया जाएगा। श्री रावत ने बताया कि, "2 अक्टूबर से केन्द्र सरकार फिट इंडिया...

आरपी ईश्वरन के घर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टर माइन्ड समेत चार गिरफ्तार

देहरादून, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने मास्टर माइन्ड सहित चार को गिरफ्तार वारदात का खुलासा कर दिया है। दिल्ली व अन्य ठिकानों पर दी गई दबिश में पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार किया। अभी चार आरोपित फरार हैं। आरोपितों ने लगभग 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति...

खून के अभाव में किसी की जान नहीं जानी चाहिए : मुख्यमंत्री

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि खून के अभाव में किसी की जान नहीं जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ब्लड बैंकों तक आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों की भी पहुंच बने। रक्तदान के साथ ही अंगदान के लिए भी वातावरण बनाए जाने की जरूरत है। अंगदान से अपनी मृत्यु के पश्चात भी...

मां के दिव्य स्वरुप में स्वच्छता व वोटर जागरुकता का संदेश

डोईवाला- पेन-इंडिया फाउंडेशन के अधीन निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों ने मां के दिव्य स्वरुप में स्वच्छता व वोटर जागरुकता का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व आगामी पंचायत चुनाव के उपलक्ष्य स्वच्छता व वोटर जागरुकता संदेश के साथ स्कूली बच्चों ने मां दुर्गा के रुप में झांकी प्रदर्शित की। नवरात्र के उपलक्ष्य में भानियावाला स्थित...