जोशीमठ में कई जगह बादल फटा, गरुड़गंगा, पीपलकोटी से मायापुर तक भारी तबाही
जोशीमठ और आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बरसात के बीच रात को गरुड़ गंगा में भी बादल फटने से भारी तबाही हुई है। गरुड़ गंगा लॉज नदी के किनारे दो मकान नदी में बह गए। इस प्राकृतिक आपदा से पीपलकोटी से मायापुर तक कोहराम मच गया।
गरुड़ गंगा पाखी निवासी भुवनेश जोशी के अनुसार रणजीत सिंह राणा, दरवान सिंह एवं...
पहाड़ के गांव में दिखा मैदानी इलाकों में दिखने वाला ‘रॉयल बंगाल टाइगर’
देश के राज्य पशु सामान्य बोलचाल में बाघ बोला जाने वाला ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ को सामान्यतया उष्ण कटिबंधीय वनों, तराई-भाबर के क्षेत्रों में देखा जाता है।
हालांकि इसे नैनीताल में समुद्र सतह से करीब 1900 मीटर की ऊंचाई पर भी रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार सुबह एक रॉयल बंगाल टाइगर को नैनीताल जनपद के एक पर्यटन स्थल नौकुचियाताल के पास...
अब उत्तराखंड में हिन्दी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उधमसिंह नगर जनपद में एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम और राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से हिन्दी माध्यम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ करने के लिए आमंत्रित किया। इस...
जिलाधिकारी राजस्व वसूली में और लाएं तेजी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कर चोरी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए। सभी विभागों को इनोवेटिव प्रयास करने होंगे। ऑनलाइन सिस्टम को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के साथ ही बैठकों में जो निर्णय लिये जा रहे हैं,उन निर्णयों की अगली बैठक में एक्शन...
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, अब तक 52 की मौत, 37 घायल
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। राज्य में अतिवृष्टि से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 37 लोग घायल हैं। प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग और तीन सीमा मार्ग सहित कुल 198 अन्य सड़कें बाधित हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 अगस्त तक के लिए रेड, ऑरेंज...
उत्तराखंड में हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपित गिरफ्तार
एसटीएफ ने अवैध हथियारों की एक बड़ी फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक फैक्टरी पकड़ी गई है। इस फैक्टरी से उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश को अवैध हथियारों की आपूर्ति होती थी। इस फैक्टरी में 6 सेमी...
24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा की सहायक नदियां उफान पर
पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा और उसकी सहायक नदियां चंद्रभागा, खारा स्त्रोत उफान पर हैं। आधी रात को कई घरों में पानी घुसने से लोगों में अफरातफरी मच गई। जबकि जानकी सेतु के पास दीवार गिरने से कुछ साधुओं के दबे होने की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया...
उत्तराखंड में दो आईएएस सहित 52 अधिकारियों का स्थानांतरण, चंपावत के जिलाधिकारी बने नवनीत पाण्डे
उत्तराखंड शासन ने देर रात्रि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 02 और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 50 सहित कुल 52 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे को बनाया गया है।
सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी स्थान्तरण आदेश के मुताबिक अपर सचिव शहरी विकास, मुख्यमंत्री निदेशक, शहरी विकास, देहरादून, निदेशक, समेकित...
यमुनोत्री हाइवे में बस में गिरी चट्टान, महाराष्ट्र की महिला तीर्थयात्री की मौत
उत्तराखंड में यमुनोत्री हाइवे पर नासूर बन चुके डबरकोट में आज सुबह महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस पर चट्टान गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। इस हादसे में एक पुरुष तीर्थयात्री को चोट आई है। उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार यह हादसा जानकीचट्टी से बड़कोट के बीच डाबरकोट के...
भारी बारिश के बाद लबालब हुई नैनी झील, खोलने पड़े सारे गेट
नैनीताल जनपद के सभी क्षेत्रों के साथ खासकर नैनीताल और हल्द्वानी में बीते 24 घंटों में जमकर बारिश हुई है। नैनीताल में 71 मिलीमीटर तो हल्द्वानी में 68 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस कारण रविवार तक बमुश्किल 10 फिट 5 इंच के स्तर तक पहुंची नैनी झील आज रात्रि में हुई वर्षा से 7 इंच बढ़कर 11 फिट...



























































