Page 544

दिव्य व अलौकिक होगा हरिद्वार का कुंभ मेला : त्रिवेन्द्र सिंह

हरिद्वार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों को आश्वस्त किया कि कुंभ पर्व 2021 दिव्य, भव्य एवं अलौकिक होगा। कुंभ पर्व 32 सेक्टर, 630 हेक्टेयर 50 वर्ग किमी के क्षेत्र में सकुशल आयोजित किया जाएगा। कुंभ मेला शीतकाल से प्रारम्भ होगा और ग्रीष्मकाल में इसका समापन होगा। उन्होंने अखाड़ा परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष महंत...

त्रिवेन्द्र सरकार डेंगू से निपटने में पूरी तरह विफल : हरीश रावत

हरिद्वार,  पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला कि, "स्वास्थ्य सेवा देने में विफल भाजपा सरकार डेंगू बीमारी से जानी जा रही है। इसके बाद भी सरकार जनता के हित में ठोस कदम उठा नहीं रही है। ऐसी सरकार से लोगों का मोह भंग हो रहा है।  पूर्व सीएम ने कहा कि, "डेंगू की जांच के लिए...

करवाचौथ : सजा तीर्थ नगरी का बाजार, खरीदारी शुरू

ऋषिकेश,  महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माने जाने वाले करवाचौथ के लिए तीर्थ नगरी ऋषिकेश का बाजार सज चुका है। खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने पार्लरों में प्री-बुकिंग करा ली है। मेहंदी लगवाने की बुकिंग भी हो गई है। महिलाएं रेलवे रोड, घाट बाजार, सुपर मार्केट से कॉस्मेटिक का सामान खरीद रही हैं। इन...

द्वितीय चरण में घटा मतदान का प्रतिशत, महिलाएं फिर भी आगे

गोपेश्वर,  चमोली जिले में द्वितीय चरण के चुनाव में जहां प्रथम चरण की अपेक्षा मतदान का प्रतिशत कम रहा, वहीं इस बार भी महिलाओं ने गांव की सरकार बनाने के लिए बढ़चढ़ कर अपनी भागेदारी निभाई। द्वितीय चरण में चमोली जिले में मतदान प्रतिशत 63.59 रहा। जबकि प्रथम चरण में 71.61 था। द्वितीय चरण में पंजीकृत महिला मतदाताओं की...

ट्रैकिंग पर गए आईटीबीपी दल के एक जवान की मौत

ट्रैकिंग
उत्तरकाशी/ देहरादून,  ट्रैकिंग पर गए आईटीबीपी दल के एक जवान की हिम स्खलन होने से मौत हो गई जबकि अन्य जवान सुरक्षित हैं। शनिवार को जवान का शव हर्षिल से हेलीकाप्टर के जरिए  जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गत 28 सितम्बर को आइटीबीपी का 16 सदस्यों का एक दल गंगोत्री, रुद्र 11 पीक प्वाइंट...

नवंबर की ठंड में देहरादून में सजेगा साहित्य का मेला

दून घाटी 15-17 नवंबर के बीच 'वैली ऑफ वर्डस' के तीसरे संस्करण की मेजबानी के लिये तैयार है। ये अंतर्ररष्ट्रीय साहित्य और कला के इस फेस्टिवल का इस साल तीसरा साल है। इस साल हर उम्र के लोगों को आकर्षित करने के मकसद से इस फेस्टिवल का लाइनअप तैयार किया गया है। वॉओ (VoW) के नाम से मशहूर इस फ़ेस्टिवल में...

शरद पूर्णिमा विशेषः 30 वर्ष बाद दुर्लभ योग

चन्द्रमा के सोलह कलाओं से परिपूर्ण होने की रात शरद पूर्णिमा का दिन रविवार (13 अक्टूबर) को है। यह अश्विन माह की पूर्णिमा भी है। इस बार शरद पूर्णिमा अमृतयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग में आ रही है। पूर्णिमा का आरंभ रात 12 बजकर 36 मिनट से है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात खीर को खुले आसमान में रखकर...

महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारीं मैरी कॉम

उलाने उदे (रूस), छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम शनिवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इस हार का साथ ही उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मैरी कॉम को 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में यूरोपियन चैम्पियन तुर्की की बुसेनाज काकिरोग्लो ने 4-1 से शिकस्त दी। 48 किलोग्राम...

महिला अधिकारों की पैरोकार बंगाल की कामिनी रॉय को गूगल ने डूडल से किया याद 

कोलकाता, सर्च इंजन गूगल ने शनिवार को महिला अधिकारों की पैरोकार कामिनी रॉय की 155वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया। कामिनी रॉय ने पर्दा प्रथा से मुक्ति के लिए बौद्धिक आंदोलन के जरिये पुरुष प्रधान समाज से लंबी लड़ाई लड़ी। 12 अक्टूबर, 1864 को तत्कालीन बंगाल के बेकरगंज जिले में जन्मी कामिनी रॉय मूलतः कवियत्री हैं। उन्होंने अपने...

कुंभ मेले में होंगे सुरक्षा के विशेष इंतजाम : आईजी

हरिद्वार,  इस बार कुंभ मेले की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होगी। अन्य स्नान पर्वों से हरिद्वार महाकुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था थोड़ी अलग है। हरिद्वार में राजाजी नेशनल पार्क एवं पहाड़ के बीच मां गंगा का उद्गम स्थल है। सीमित स्थान होने के कारण भीड़ को नियंत्रण करना चुनौती भरा होता है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले जगहों पर विशेष...