मैरी कॉम ने मां बनने के बाद भी खेल के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है : रिजिजू
नई दिल्ली, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली अनुभवी मुक्केबाज मैरी कॉम की तारीफ की है।
रिजिजू ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैरी कॉम ने तीन बच्चों की मां बनने के बाद भी खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।"
36 वर्षीय मैरी कॉम ने गुरुवार को विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल...
पाकिस्तान ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजा करतारपुर आने का न्योता
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को औपचारिक रूप से निमंत्रण भेजा है। साथ ही इसकी घोषणा भी कर दी है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है, करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री इमरान खान करेंगे।...
दान उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया
देहरादून, “खुशी देने वाले सप्ताह“ के समापन को चिह्नित किया गया है, जिसे देश भर में “दान उत्सव“ के रूप में मनाया जाता है, जहां लोग समाज के वंचित वर्गों की बेहतरी में योगदान करने के लिए पैसे, समय और संसाधन देने के कृत्यों के माध्यम से जुड़ते हैं।
देहरादून के राजपुर स्थित एक निजी होटल में यह कार्यक्रम मूज़ी...
महाकुम्भ से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए 35.80 करोड़ रुपये स्वीकृत
देहरादून, उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए 35.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है ।
आधिकारिक सूत्रों ने यहाँ बताया कि निर्माण कार्य के लिए 14.31 करोड़ रुपये प्रथम किश्त के रूप में मुक्त की गई है। राज्य सरकार ने केंद्र से राशि मिलने की उम्मीद में निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति दिया है। सूत्रों ने बताया कि...
देवप्रयाग से गंगा सागर तक जाने वाली राफ्टिंग टीम का होगा स्वागत
हरिद्वार, जल शक्ति मंत्रालय, नमामि गंगे और स्पर्श गंगा के संयुक्त तत्वावधान में 11 अक्टूबर को चंडीघाट पर देवप्रयाग से गंगासागर तक राफ्टिंग से जाने वाली टीम का गंगा आमंत्रण स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी स्पर्श गंगा की ओर से दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने को शंकर आश्रम के पास हुई बैठक में रीता चमोली व...
विश्व के महान गायक किशोरदा की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को
खंडवा, विश्व के महान गायक एवं हरफनमौला कलाकार किशोरदा की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को गीतों भरी पुष्पांजलि के साथ मनाई जाएगी । देश के किशोरदा पहले कलाकार है जिनकी याद में मप्र एवं निगम प्रशासन द्वारा लाखों रूपए की लागत से समाधि एवं करोड़ों रूपए का स्मारक किशोरदा की जन्मस्थली खंडवा में इंदौर रोड पर स्थित हैं। बड़ी संख्या...
हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
गोपेश्वर, समुंद्र तल से 15225 फीट ऊंचाई की सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए डेढ़ बजे बंद कर दिए गये। इस अवसर पर तीन हजार से अधिक सिख तीर्थ यात्रियों ने गुरुद्वारा में मत्था टेका।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए...
मिलकर चिंतन करें तो इसके मिल सकते हैं अच्छे परिणाम : मुख्यमंत्री
ऋषिकेश, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक संरचना लगभग समान है। हिमालयी राज्यों के समूह आपस में मिलकर चिंतन करते हैं तो इसके विलक्षण परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को परमार्थ निकेतन में हिमालयी राज्यों में 'सामाजिक और आर्थिक रूपांतरण' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे...
जम्मू-कश्मीर पर्यटकों से गुलजार होने को तैयार
श्रीनगर, दुनिया में धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला राज्य जम्मू-कश्मीर एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार होने के लिए तैयार है। करीब दो माह बाद गुरुवार को राज्य प्रशासन के उस आदेश को समाप्त कर दिया गया जिसमें पर्यटकों और बाहरी राज्य के लोगों को घाटी छोड़ने के लिए कहा गया था। राज्य प्रशासन के इस एडवाइजरी को...
20 अक्टूबर: मासी अलख हाफ मैराथन
अल्मोड़ा, अगर आप पहाड़ों में शरद ऋतु के में दौड़ते हुए ताज़ा हवा का आनंद लेने के इच्छुक हैं, तो आप अपने कैलेंडर पर 20 अक्टूबर मार्क कर सकते हैं।
जी हां "मासी अलख हाफ मैराथन" का पहला संस्करण इस 20 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसके लिये पंजीकरण हिस्सा लेने वालों के लिये खुले हैं।
पिछले दो दशकों से...



























































