छात्रवृत्ति घोटालाः पूर्व समाज कल्याण अधिकारी गीता राम गिरफ्तार
उत्तराखंड के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी गीता राम नौटियाल को एसआईटी ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए गीता राम नौटियाल ने खूब हाथ पैर मारे लेकिन उनको चारों तरफ से निराशा हाथ लगी। एसआईटी ने पुख्ता सबूतों के आधार पर गीताराम नौटियाल के घर की कुर्की आदेश तक ले लिया।...
प्रदेश में कोहरा और बर्फबारी के आसार
प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख होने वाले है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और वर्षा होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्ति की है।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने गुरुवार को बताया कि एक नवम्बर को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कुछ...
नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, एजेण्डा की प्रति फाड़ी
नगर निगम की बोर्ड बैठक में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामा कर रहे पार्षदों ने पूर्व बैठकों में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए बैठक के एजेण्डा की प्रति भी फाड़ दी। हंगामे के दौरान महिला पार्षद ने वार्डों की समस्याओं का निदान नहीं होने का आरोप लगाते हुए धरना देकर बैठ गई।
धरने पर बैठी महिला...
स्लाटर हाउस खोले जाने के विरोध में आए तीन विधायक
हरिद्वार, भाजपा के तीन विधायकाें ने सरकार और जिलाधीकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर और लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मंगलौर में खोले जा रहे स्लॉटर हाउस का विरोध किया है।
वेद मंदिर वार्ता में तीनाें विधायकाें ने खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि, जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने किसके कहने पर...
एमडीडीए ने तीन अवैध कॉम्प्लेक्स किए सील
ऋषिकेश, ऋषिकेश क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए हो रहे अवैध व्यवसायी कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सक्रिय हो गया है। प्राधिकरण ने ऋषिकेश आम बाग तथा शहरी क्षेत्र में गुरुवार को तीन कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। जिसके बाद फ्लैट खरीदने वालों ने खलबली मच गई।
मसूरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना नक्शा पास...
मोदी, शाह, मनमोहन, सोनिया ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। केंद्रीय गृहमंत्री...
केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली पहुंची ऊखीमठ
गोपेश्वर, केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी विग्रह मूर्ति गुरुवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। विग्रह डोली को स्थापित होते ही भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गयी हैं। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों के साथ ही स्थानीय जनता दर्शन को यहां पहुंची थी।
गुरुवार को साढे़ ग्यारह बजे चल विग्रह...
कमल हसन मनाएंगे फिल्म जगत में 60 साल पूरे होने का शानदार जश्न
दिग्गज फिल्म अभिनेता-निर्देशक कमल हसन फिल्म जगत में अपने शानदार 60 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। इस जश्न के भव्य समारोह का प्रारम्भ कमल हसन के जन्मदिन से प्रारम्भ होगा जो तीन दिनों तक चलेगा। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
कोमल नाहटा ने ट्वीट किया-'कमल हसन 7 ,8 और 9 नवम्बर को फिल्म जगत...
एकता के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों ने लगाई दौड़
देहरादून, प्रदेशभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती यानि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया। अरविंद पांडे ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री...
द्रोणनगरी में लोक आस्था का महापर्व छठ
देहरादून, चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर द्रोणनगरी में तैयारी आरंभ हो गई है। नहाय-खाय के साथ त्यौहार का शुभारंभ होगा। बिहारी महासभा की ओर से छठ पूजा को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पूजा में सैकड़ों गणमान्य लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा...



























































