तृतीय केदार तुंगनाथ की डोली ने किया दूसरे पड़ाव के लिए प्रस्थान
तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद बुधवार को डोली अपने प्रथम पड़ाव चोपता पहुंची थी। जहां से गुरुवार को तृतीय केदार तुंगनाथ की उत्सव डोली पूजा अर्चना के बाद द्वितीय पड़ाव भनकुन को प्रस्थान किया। उत्सव डोली आठ नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ पहुंचेगी। इसी के साथ भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन...
पेन-इंडिया के नौनिहालों ने मनचाहे रंगों से बनाया उत्तराखंड
डोईवाला- पेन-इंडिया फाउंडेशन (पीआईएफ) के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल में उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्तराखंड के नक्से में अपनी इच्छानुसार रंग भरे।
पेन-इंडिया स्कूल में उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने उत्तराखंड के नक्शे में अपनी इच्छानुसार रंग भरे।...
प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, लोग खुले आसमान के नीचे सोने को विवश
ऋषिकेश, चार दिन पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी तथा कुंभ मेला प्रशासन के आदेश पर चंद्रभागा नदी में अवैध रूप से रह रहे लोगों को स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते हटा दिया जिसके बाद लोग बेघर हो गये। अब सभी खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने बेघर हुए...
हीरो मोटोकॉर्प ने किया एक्सट्रीम 1.R कॉन्सेप्ट का अनावरण
मुंबई, मोटरसाइकल्स और स्कूटर्स बनाने वाली कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने मिलान में आयोजित ईआईसीएमए- 2019 में अपनी प्रीमियम मोटर साइकल्स रेन्ज का प्रदर्शन किया। कंपनी ने एक्सट्रीम 1.R कॉन्सेप्ट का प्रदर्शन किया, साथ ही मोटरसाइकल एक्सपल्स 200 के लिए विशेष रूप से विकसित की गई रैली-किट का भी अनावरण किया।
एक्सट्रीम 1.R का स्वरूप बाण (एरो) से प्रेरित है...
हरीश रावत पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना
हरिद्वार, केंद्र सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन प्रेषित कर सीबीआई के हरीश रावत के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले को तत्काल वापस लेने, कैबिनेट मंत्री हरकसिंह रावत को मंत्रिमण्डल से...
उत्तराखंड में बदला मौसम, ठंड में इजाफा
देहरादून, सूबे में मौसम ने करवट ले लिया है। राजधानी देहरादून सहित प्रेदश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबादी हुई। प्रदेशभर में बादलों का डेरा है। बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों पर हिमपात से ठंड में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ से मैदान तक हल्की बारिश की संभावना है, इससे तापमान में गिरावट आएगी।
गढ़वाल और कुमाऊं...
दिमाग लगा कर देखने वाली फिल्म नहीं है ‘पागलपंथी’ : अनीस बज्मी
'नो एंट्री', 'वेलकम', 'सिंह इज किंग', 'वेलकम बैक' जैसी कॉमेडी फिल्मों के निर्देशक अनीस बज्मी फिर एक बार 'पागलपंथी' के माध्यम से दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। उनकी ताजातरीन फ़िल्म 'पागलपंथी' 15 नवम्बर को रजत पट के 70 एमएम के पर्दे पर अपनी पहुंच बनाएगी।
अखिलेश कुमार : आपके अनुसार आपकी फ़िल्म 'पागलपंथी' को दर्शकों को क्यों देखना चाहिए?
अनीस बज्मी...
‘कश्मीर फाइल्स’ का पहला शेड्यूल पूरा करने निकले विवेक अग्निहोत्री
'ताशकंद फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' बनाने के लिए निकल पड़े हैं। वे अपनी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ 'कश्मीर फाइल्स' के पहले शेड्यूल की शूटिंग अमेरिका, यूके और कनाडा में कर रहे हैंं।
करीब डेढ़ महीने के इस शेड्यूल में विवेक कश्मीर नरसंहार में बचे उन लोगों से कैमरा इंटरव्यू करेंगे जो अपनी जड़ों...
‘मरजावां’ का नया गाना ‘किन्ना सोहना’ आउट,15 नवम्बर को रिलीज होगी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा,रितेश देशमुख,तारा सुतरिया और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म मरजावां का नया गाना 'किन्ना सोहना' को रिलीज हो गया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतरिया पर फिल्माया यह गाना एक रोमांटिक सांग है। इस गाने को मीट ब्रोस,जुबिन नौटियाल और धवनि भानुशाही ने मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक मीत ब्रोस ने तैयार किया है,जबकि लिरिक्स कुमार के है।'मरजावां के...
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, रोहतांग दर्रा बंद
शिमला, हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियां बर्फबारी से लकदक हो गई हैं। जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा कुल्लू और चंबा के अधिक उंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात से बर्फ गिर रही है। लाहौल घाटी के प्रवेश द्वार रोहतांग दर्रे पर करीब एक फुट ताजा हिमपात होने से सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद...


























































