साइबर क्राइम : फेसबुक यूजर रहे सावधान
देहरादून, अगर आप फेसबुक यूजर हैं तो आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। फेसबुक के माध्यम से भी साइबर क्रिमिनल आपके साथ फ्राॅड कर सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि आजकल साइबर क्रिमिनल ने एक नया तरीका निकाला है जो बहुत खतरनाक साबित हो रहा है। पुलिस ने खासकर फेसबुक यूजरों को सावधान रहने को कहा है।...
श्राइन बोर्ड विधेयक संशोधन सहित सदन में पास
देहरादून, कैबिनेट में उत्तराखंड के चारधाम सहित 51 मंदिरों को श्राइन बोर्ड बनाने की घोषणा की गई जिसके बाद चारो धामों के तीर्थ पुरोहित सहित विपक्ष ने भी इसका जबरदस्त विरोध किया। कई दिनों तक सड़क और सदन में चले हंगामे के बीच आखिरकार सरकार इसको पास कराने में सफल रही। हालांकि सरकार ने इसमें कुछ संशोधन किया ।
इस...
हुंडई मोटर्स ने भी नए साल में कीमत बढ़ाने का किया ऐलान
नई दिल्ली, देश की अधिकांश कार निर्माता कंपनियां नए साल से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है। अब इसमें हुंडई मोटर्स भी शामिल हो गई है। हुंडई ने एक जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने की...
अब छावनी परिषदों की जंग की दलों की तैयारी
देहरादून, नए वर्ष में सियासी दलों को नगर निकायों के एक और चुनाव से गुजरना है। यह चुनाव छावनी परिषदों के हैं। दस फरवरी 2020 को देश भर की छावनी परिषदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उत्तराखंड में मौजूद नौ छावनी परिषदों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सियासी दलों ने अपना होमवर्क शुरू कर दिया है।...
वसंतोत्सव का शुभारंभ 26 जनवरी से, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
ऋषिकेश, ऋषिकेश वसंतोत्सव 2020 की तैयारियों को लेकर मंगलवार काे नगर निगम के स्वर्णजयंती हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वसंत उत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाया गया।
बैठक में बताया गाया कि 2020 में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक मेले का आयोजन किया जायेगा । इसके अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 26 जनवरी...
‘वंडर वुमन 1984, 5 जून को रिलीज होगी फिल्म
हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट की एक्शन फिल्म 'वंडर वुमन 1984 ' का ट्रेलर सोमवार को जारी हो गया है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर दी। नाहटा ने ट्वीट किया-'एक नए युग की शुरुआत हो रही है। देखिये वंडर वुमन 1984 का ट्रेलर। यह फिल्म 5 जून, 2020 को रिलीज होगी।
सुपरहीरो कैरेक्टर वंडर वुमन पर...
उत्तराखंड में एकबार फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में 11 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसके तहत देहरादून सहित प्रदेश भर में हल्की बारिश सहित पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान...
आपसी रंजिश में दो गुटों में भिड़ंत,पुलिस ने किया बल प्रयोग
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी में उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब आपसी रंजिश के चलते दो गुट में जमकर बवाल हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के छात्र आपस मे हाथापाई पर उतर आये। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर विवाद को शांत करने की कोशिश की पर छात्र उल्टा...
मानवाधिकार दिवस पर शिक्षा व स्वच्छता की मांग
डोईवाला- मानवाधिकार दिवस पर पेन-इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए। उन्होंने शासन व प्रशासन से सपेरा बस्ती में स्वच्छता की मांग की।
विश्व मानवाधिकार दिवस पर पेन-इंडिया स्कूल के नौनिहालों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों ने ‘स्वच्छता मेरा अधिकार’ ‘शिक्षा मेरा...
महिलाओं को ट्रांसपोर्ट न मिलने पर दून पुलिस पहुँचाएगी घर
देश मे बढ़ रहे महिला अपराधों से आजकल देश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, तो वही पूरे देश मे महिला सुरक्षा पर बहस छिड़ी हुई है और सरकार पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ऐसे में यूपी सरकार की तरह उत्तराखंड पुलिस ने भी महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक नई...


























































