12 जून को रिलीज होगी उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’
मशहूर निर्माता श्रेयांश महेंद्र धारीवाल की आगामी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्म में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में है और यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर फिल्म से उर्वशी...
मसूरी विधायक ने कोरोना वायरस के चलते मसूरी अस्पताल में मास्क वितरित करे
देहरादून, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लण्ढौर उप जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस से बचाव के लिए रोगियों व अस्पताल में मौजूद लोगों, चिकित्सकों तथा स्टाफ को फेस मास्क वितरित किए व आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
विधायक जोशी ने कहा कि मसूरी पर्यटन नगरी है जहां देश विदेश के पर्यटक आते हैं इसलिए यहां पर कोरोना से बचाव के...
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध
ऋषिकेश, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार देररात से अवरुद्ध है। सिंगटाली में भारी भूस्खलन होने से यह नौबत आई है।
मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि सिंगटाली में रात 11 बजे के बाद भूस्खलन होने की सूचना मिलते ही एनएच के अधीक्षण अभियंता मृत्युंजय शर्मा इत्तिला दी गई। वह दल के साथ सुबह सिंगटाली पहुंचे। शर्मा का कहना है कि रास्ते...
यस बैंक से 18 मार्च को हट जाएंगे सभी प्रतिबंध, मिलने लगेगी सभी सुविधाएं : प्रशांत कुमार
नई दिल्ली/मुंबई, यस बैंक के ग्राहक 18 मार्च, बुधवार शाम 6 बजे के बाद सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह बात यस बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एंड सीईओ) प्रशांत कुमार ने कही। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बैंक के पास नकदी की कोई कमी नहीं है। कुमार ने कहा कि 19 मार्च से...
कोरोनाः लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा आरती पर 31 मार्च तक रोक
पौड़ी, जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर मंदिरों और भीड़-भीड़ वाले स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। इस अवधि में सिर्फ पुजारियों को ही मंदिर में पूजा-अर्चना की अनुमति होगी। इसके अलावा लक्ष्मण झूला क्षेत्र में भी गंगा आरती और योग आदि की गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।
यह...
योग और प्राणायाम से भागेगा कोरोना वायरसः रामदेव
हरिद्वार, योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का असर सिर्फ और सिर्फ योग और प्राणायाम करने से ही दूर हो सकता है। और जो लोग पहले से योग और प्राणायाम कर रहे हैं उन्हें कोरोना वायरस से भयभीत होने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने यह विचार मंगलवार को ब्रह्मलीन स्वामी...
जागेश्वर धाम में भी पर्यटकों व श्रद्धालुओं के आने पर 31 मार्च तक प्रतिबंध
अल्मोड़ा, विश्वव्यापी संकट बन कर उभरे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम के तहत जागेश्वर धाम में भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। उप जिलाधिकारी जैंती/ भनोली मोनिका की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय किया गया कि ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में...
पतंजलि आयुर्वेद पर 75.08 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना
नई दिल्ली, बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को नहीं पहुंचाने का दोषी पाया गया है। नेशनल एंटी प्रॉफिटिंग अथॉरिटी (एनएए) ने पतंजलि आयुर्वेद को दोषी ठहराते हुए 75.08 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वर्ष 2017 में जीएसटी काउंसिल ने कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें 28 से...
20 मार्च से सैलानियों के लिए पूरी तरह बंद होगा पार्क
रामनगर, कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते कॉर्बेट नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए बन्द करने का निर्णय लिया गया है। वायरस के फैलाव से रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा जारी एडवायजरी को देखते हुए पार्क प्रशासन ने यह निर्णय लिया गया है। पार्क को पर्यटकों के लिए 31 मार्च तक बन्द कर दिया गया है। पार्क...
उत्तराखंड के 16 हजार पुलिसकर्मियों को मिलेगा छठे वेतन आयोग का लाभ
देहरादून, उत्तराराखंड सरकार के 16 हजार पुलिस कर्मियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ एक जनवरी 2006 से मिलेगा। सरकार के इस आशय के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में गृह विभाग ने सोमवार देर शाम बढ़े वेतनमान का लाभ देने के आदेश दिए हैं।
प्रदेश सरकार ने पुलिस के कुछ पदों पर छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ...


























































