Page 412

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कोहराम के बीच स्वाइन फ्लू से निपटने की चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक नौ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और इस बीमारी की वजह से एक महिला की मौत हो गई। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रबंधन में जुटी सरकार के सामने नई चुनौती  स्वास्थ्य विभाग का...

अमेरिकी नागरिक कोरोना की जांच कराने खुद पहुंचा अस्पताल

नैनीताल,  एक अमेरिकी व्यक्ति स्वयं बीडी पांडे जिला चिकित्सालय कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंच गया। इससे हड़कंप मच गया। सिर में जटाओं वाला करीब 35 वर्षीय हिप्पी-बाबा सा लगने वाला व्यक्ति मास्क लगाए हुए था। जब लोगों ने उसकी ओर गौर किया तो उसे कोरोना संक्रमित समझकर लोग सहम गए। वह सीधा अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचकर...

22 मार्च से खाडी व मलेथा से होकर गुजरेंगे ऋषिकेश जाने वाले वाहन

road
नई टिहरी,  ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला से देवप्रयाग के बीच तोताघाटी में पहाड़ को कटाई के कार्य को देखते हुये आगामी 22 से 31 मार्च तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कौडियाला से देवप्रयाग के बीच हल्के वाहन देवप्रयाग से खाडी एवं भारी वाहन मलेथा-भद्रकाली से होकर गुजरेंगे। इसके...

मारूति सुजुकी ने पेश नई सीएनजी कार  

मुंबई, मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड नके मल्टी-परपज़ वैन, ईको का बीएस 6 एस सीएनजी वेरिएन्ट पेश किया हैयह पेशकश  ऑटो एक्स्पो 2020 में घोषित कंपनी के मिशन ग्रीन मिलियन के अनुरूप है।सीएनजी के साथ आती है जो हर तरह की परिस्थितियों में शानदार परफोर्मेन्स और बेहतरीन ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करती है, मारूति सुजुकी ईको 5 सीटर, सात सीटर कार्गो और एम्बुलेन्स विकल्पों के साथ 12 वेरिएन्ट्स की व्यापक रेंज में आती है ईको के स्पेशियस साइज़ के कारण किसी भी परिस्थिति में इसमें बड़ी मात्रा में सामान सुरक्षित रूप से लोड किया जा सकता है।      मारूति सजुकी ने अपने ‘मिशन ग्रीन मिलियन’ के तहत आने वाले कुछ सालों में अगले 1 मिलियन हरित वाहन बेचने का लक्ष्य तयकिया है। इस तरह कंपनी बड़े पैमाने पर हरित वाहनों की पहुंच बढ़ाने में अग्रणी है।  कंपनी के ईको अपने बेहतरीन माइलेज, सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ कम्फर्ट, स्पेस एवं पावर तथा मेंटीनेन्स की कम लागत के चलते अपने आप को मजबूती से स्थापित कर चुकी है।  अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा के साथ इसका ऑल परपज़ बिल्ट हर तरह के इस्तमाल के लिए उपयुक्त है। इस मल्टी परपज़ वाहन को परिवार के साथ यात्रा करने के लिए उपयुक्त माना जाता है,वहीं यह कारोबार के लिए भी अत्यंत उपयोगी वाहन हैइसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ईको BS6-S CNG पेश की गई है जो अपने डयूरेबल इंजन के साथ शानदार परफोर्मेन्स, सुरक्षा आराम और बेहतरीन माइलेज का अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। मारूति सुजकी के एससीएनजी वाहनों की रेंज सरकार द्वारा तेल के आयात को कम करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है देश के उर्जा उपभोग में नैचुरल गैस का योगदान, जो वर्तमान में 6.2 फीसदी है, उसे 2030 तक 15 फीसदी करने का लक्ष्य तय किया गया है।सरकार देश में सीएनजी ईंधन पम्पों को बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है। इस वित्तीय वर्ष के पहले दस महीनों में देश में नए सीएनजी स्टेशनों की संख्या में 101 फीसदी वृद्धि हुई हैअप्रैल 2019 से जनवरी 2020 के बीच देश में कुल 259 नए CNG स्टेशन खोले गए हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह संख्या 129 थी।

त्रिवेंद्र के तीन साल पर प्रीतम का वार, कहा-बातें ज्यादा काम शून्य

प्रीतम सिंह
देहरादून,  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने त्रिवेंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार और भाजपा द्वारा गिनाई जा रही उपलब्धियों पर तंज किया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में बातें ज्यादा की गईं और काम कम हुए। कांग्रेस सरकार के जश्न में शामिल नहीं होगी। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की तीन साल की उपलब्धियों के खिलाफ प्रदेशभर...

कोरोनाः नीलकंठ सहित ऋषिकेश के आसपास के मंदिर दर्शनार्थियों के लिए हुए बंद

ऋषिकेश, ऋषिकेश सहित आसपास के विख्यात मंदिरों के कपाट कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियातन जिला प्रशासन के निर्देश पर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिये गये हैं। इनमें नीलकंठ, वीरभद्र मंदिर और काली मंदिर प्रमुख हैं। यमकेश्वर प्रखंड में मणिकूट पर्वत की तलहटी पर स्थित पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 31 मार्च तक के लिए...

उत्तराखंड में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर 6 माह तक रोक

डॉक्टरों
देहरादून, उत्तराखंड में पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की जारी हड़ताल पर रोकथाम के मद्देनजर शासन ने अति आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है। मंगलवार को शासन ने अधिसूचना जारी कर छह माह के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद शासन ने उत्तर...

12 जून को रिलीज होगी उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’

मशहूर निर्माता श्रेयांश महेंद्र धारीवाल की आगामी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्म में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में है और यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर फिल्म से उर्वशी...

मसूरी विधायक ने कोरोना वायरस के चलते मसूरी अस्पताल में मास्क वितरित करे

देहरादून, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लण्ढौर उप जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस से बचाव के लिए रोगियों व अस्पताल में मौजूद लोगों, चिकित्सकों तथा स्टाफ को फेस मास्क वितरित किए व आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। विधायक जोशी ने कहा कि मसूरी पर्यटन नगरी है जहां देश विदेश के पर्यटक आते हैं इसलिए यहां पर कोरोना से बचाव के...

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध

ऋषिकेश, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार देररात से अवरुद्ध है। सिंगटाली में भारी भूस्खलन होने से यह नौबत आई है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि सिंगटाली में रात  11 बजे के बाद भूस्खलन होने की सूचना मिलते ही एनएच के अधीक्षण अभियंता मृत्युंजय शर्मा इत्तिला दी गई। वह दल के साथ सुबह सिंगटाली पहुंचे। शर्मा का कहना है कि रास्ते...