जागेश्वर धाम में भी पर्यटकों व श्रद्धालुओं के आने पर 31 मार्च तक प्रतिबंध
अल्मोड़ा, विश्वव्यापी संकट बन कर उभरे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम के तहत जागेश्वर धाम में भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। उप जिलाधिकारी जैंती/ भनोली मोनिका की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय किया गया कि ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में...
पतंजलि आयुर्वेद पर 75.08 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना
नई दिल्ली, बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को नहीं पहुंचाने का दोषी पाया गया है। नेशनल एंटी प्रॉफिटिंग अथॉरिटी (एनएए) ने पतंजलि आयुर्वेद को दोषी ठहराते हुए 75.08 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वर्ष 2017 में जीएसटी काउंसिल ने कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें 28 से...
20 मार्च से सैलानियों के लिए पूरी तरह बंद होगा पार्क
रामनगर, कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते कॉर्बेट नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए बन्द करने का निर्णय लिया गया है। वायरस के फैलाव से रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा जारी एडवायजरी को देखते हुए पार्क प्रशासन ने यह निर्णय लिया गया है। पार्क को पर्यटकों के लिए 31 मार्च तक बन्द कर दिया गया है। पार्क...
उत्तराखंड के 16 हजार पुलिसकर्मियों को मिलेगा छठे वेतन आयोग का लाभ
देहरादून, उत्तराराखंड सरकार के 16 हजार पुलिस कर्मियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ एक जनवरी 2006 से मिलेगा। सरकार के इस आशय के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में गृह विभाग ने सोमवार देर शाम बढ़े वेतनमान का लाभ देने के आदेश दिए हैं।
प्रदेश सरकार ने पुलिस के कुछ पदों पर छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ...
बेटी सारा के साथ काम करने पर बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने कही ये बात..
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने हमेशा अपने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच अंतर बनाया है। वह पिछले दो दशकों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं और उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी बेटी सारा अली खान अब उसी प्रोफेशनल का हिस्सा हैं। उनके प्रशंसक पिता-बेटी की जोड़ी को एक साथ फिल्मों में देखना चाहते हैं।...
कोरोना वायरस से फिल्म जगत में मचा हड़कंप
कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण कई सिनेमाहॉल पहले ही बंद हो चुके हैं। वहीं बॉलिवुड में अब तक कई फिल्मों की शूटिंग को भी स्थगित किया जा चुका हैं, तो कुछ फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यहां तक की कई फिल्मी हस्तियों ने सुरक्षा...
कोरोनावायरस वैक्सीन का परीक्षण सोमवार से शुरू
वाशिंगटन, कोरोनवायरस से बचाव के लिए एक वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में भाग लेने वाले पहले प्रतिभागी को सोमवार को टीके की प्रायोगिक खुराक दी जाएगी। सिएटल में कैसर परमानेंट वाशिंगटन हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट में हो रहे इस परीक्षण को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ फंड दे रहा है।
इस योजना का खुलासा करने वाले अधिकारी ने नाम न छापने की...
कोरोना के दृष्टिगत उत्तराखंड हाईकोर्ट में अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी
नैनीताल, कोरोना के दृष्टिगत उत्तराखंड हाईकोर्ट में अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी।
इस बाबत हाइकोर्ट बार एसोसिएशन ने सरकार व विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना को महामारी घोषित करने का जिक्र करते हुए इससे बचने के लिए सोमवार को अपनी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई, और बैठक में निर्णय लेकर मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई कि...
पौड़ी में महिलाओं पर भालू ने किया हमला
ऋषिकेश, पौड़ी जिले के सबदरखाल के जंगलों में लकड़ी बीनने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। घायलावस्था में इन्हें हेलीकॉप्टर से एय़रलिफ्ट कर उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह सबदरखाल के कोटा गांव निवासी मीना देवी अपनी सहेली दुर्गा देवी व सुमी देवी के साथ सुबह जंगल में लकड़ियां...
प्रोफेसर का दावा, कोरोना वायरस के संक्रमण में कारगर है सादा पान
हरिद्वार, वैश्विक स्तर पर तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को लेकर जहां हाहाकार मचा हुआ है वहीं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने दावा किया है कि इस बीमारी से बचाव में सादा पान खाना बहुत कारगर है।
विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शिवकुमार चौहान का कहना है कि भारतीय परिवेश में खान-पान एवं...



























































