जनता कर्फ्यूः उत्तराखंड में सुबह से ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उसकी चेन को तोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का उत्तराखंड में व्यापक असर दिखा। आज सुबह सात बजते ही लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर “जनता कर्फ्यू” का पालन करना शुरू कर दिया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक घरों से लेकर बाजार तक सन्नाटा...
कोरोना का कहर: उत्तराखंड में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की एंट्री पर लगी रोक
कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए प्रदेश में एंट्री पूर्णत: बंद कर दी है। मामले को गंभीरता से लेतु हुए स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने इस संबंध पर आदेश जारी कर दिए हैं। बताया गया कि राज्य में पहले से ही रह रहे पर्यटकों को...
कोरोना वायरसः परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की मोबाइल टीम की तैनाती
गोपेश्वर, चमोली जिले में बाहरी क्षेत्रों से आ रहे लोगों के कोरोना संक्रमण के परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक मुख्यालयों पर मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। संक्रमित व्यक्ति मिलने वाली स्थिति से निपटने के लिए जिले में एक डेडिकेटेड एम्बुलेंस तैनात कर दी गई है। इसके माध्यम से संक्रमित व्यक्ति मिलने पर उसे...
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से आया था विमान, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित
पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी एयरपोर्ट पर आज शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ पहुंचा विमान लैंडिंग के वक्त रनवे पर फिसल गया। हालांकि चालक दल के सभी सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं।
इस हादसे के बाद हेरिटेज एविएशन की हवाई सेवा फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। यात्रियों का कहना...
खाली हुए छात्रावास, घरों को लौटे छात्र
श्रीनगर, कोरोना वायरस की दहशत लगातार गहराती जा रही है। आलम यह है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को छात्रावास खाली कर घर जाने के निर्देश दे दिये हैं। इसके बाद डरे सहमे छात्र अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर अपने घरों को लौट गये हैं।
गढ़वाल विश्वविद्यालय...
कोरोना को हराने के लिए पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ का बॉलीवुड हस्तियों ने किया समर्थन
कोरोना वायरस को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात को देश की जनता से खास अपील की है। पीएम मोदी ने अपने सन्देश में कहा है कि देश अभी जिस स्थिति से गुजर रहा है, उसमें सभी को संयम बरतने की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी अपील की है कि रविवार को यानी 22...
कोरोनाः लोगों को राहत देने के लिए पतंजलि ने कई प्रोडक्ट किए सस्ते
हरिद्वार, योगगुरु बाबा रामदेव ने कोरोना संकट के चलते आम लोगों को राहत देने के लिए अपने कई उत्पादों के दामों में कमी की है। उन्होंने बताया कि साबुन 12.5 फीसदी सस्ता किया है। एलोवेरा, हल्दी, चंदन के दाम भी 12.5 फीसदी तक घटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना से संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार...
एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार गाना ‘आई एम ए डिस्को डांसर 2.0’ रिलीज
बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार गाना 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' बुधवार को रिलीज हो गया है। टाइगर श्रॉफ का यह गाना साल 1982 में रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'डिस्को डांसर' का है, जिसे रिक्रिएट किया गया है। इस गाने में टाइगर को जबरदस्त डांस मूव्स करते देखा जा सकता है। इस गाने...
कोरोना वायरस से दुनियाभर में 2.5 करोड़ नौकरियों पर संकट: संयुक्त राष्ट्र
नई दिल्ली, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक एजेंसी ने आशंका जताई है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनिया भर में करीब 2.5 करोड़ नौकरियां खत्म हो सकती हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित नीतिगत कार्रवाई वैश्विक बेरोजगारी पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने ‘कोविड-19 और कामकाजी...
कच्चे तेल की कीमत 26 डॉलर प्रति बैरल, लेकिन पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर
नई दिल्ली, दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और मांग में कमी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन, इसका फायदा घरेलू बाजार में पिछले दो दिनों से देखने को नहीं मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कटौती...


























































