Page 408

भारतीय करंसी रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले पहुंचा 76 के नीचे

नई दिल्‍ली/मुंबई,  कोरोना वायरस के कोहराम असर हर जगह देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्‍ली सहित 12 राज्यों ने लॉकडाउन घोषित किया है। वहीं, शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं और रुपया भी लुढ़कता जा रहा है। रुपया सोमवार को नए लो पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में 95 पैसे  की गिरावट देखी गई, जिसके बाद...

युवाओं ने शुरू की घरों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने की मुहिम शुरू

कोरोना
गोपेश्वर,  चमोली में लॉकडाउन के दौरान जिला मुख्यालय पर स्वयं सेवी युवाओं के संगठन एलडीआरएफ (लोकल डिजास्टर रिलीफ फोर्स) ने एक सार्थक मुहिम शुरू की है। युवाओं ने संगठन के विभिन्न मोहल्लों में निवास करने वाले युवाओं के नम्बर सोशल मीडिया पर जारी कर खाद्यान्न और दवाइयों की आपूर्ति के लिए सम्पर्क करने की अपील की है। युवाओं की...

नैनीताल में सुबह 8 से 2 बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

नैनीताल, शहर में मेडिकल स्टोर पूरे 24 घंटे जबकि अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रातः 8 से दिन में 2 बजे तक एवं मल्लीताल स्थित सब्जी मंडी सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक खुलेगी। इसके अलावा कोई भी दुकानें, रेस्टोरेंट आदि किसी भी स्थिति में नहीं खोले जाएंगे। सोमवार को पुलिस-प्रशासन एवं नगर के व्यापार मंडल अध्यक्षों...

कोरोना वायरस के सम्बन्ध में फीडबैक लेते हुए आगे की तैयारियों पर चर्चा की: मुख्यमंत्री

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के सम्बन्ध में फीडबैक लेते हुए आगे की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक के उपरान्त मीडिया के साथ अनौपचारिक वार्ता में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने आमजन से लाॅक डाउन में अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकार द्वारा दिए गए...

उत्तरकाशी की सीमाएं सील, परीक्षण के बाद आने की अनुमति

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी,  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के ऐलान के बाद डीएम ने जनपद की सीमाएं सील कर पुलिस तैनात कर दी है। धरासू, डांमटा मोरी पुलिस सीमाओं पर चैकिंग कर रही। इसी बीच लॉकडाउन के बाद गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ से वापस लौटने वाले स्थानीय लोगों की जांच की जा रही है। इधर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में...

लॉक डाउन का मिलाजुला असर, वाहन लेकर सड़कों पर उतरे लोग

लॉकडाउन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया है कि "कोरोना वायरस संक्रमण" के बचाव के लिए लोग अपने घरों में रहें। लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसीलिये राज्य में...

गांव लौटने वाले हजारों लोगों के ऋषिकेश पहुंचने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूले

कोरोना
ऋषिकेश, उत्तराखंड सरकार ने पूरे राज्य को लॉकडाउन घोषित करने के बावजूद देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में लोगों के रविवार रात ऋषिकेश पहुंचने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। इन सभी को उत्तराखंड के विभिन्न गांवों में जाना था। जिला प्रशासन के आदेश के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने सभी का परीक्षण कराने के बाद...

होटल मे जगह न मिलने पर दो महिलाओं सहित तीन विदेशी फंसे 

ऋषिकेश, उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में वायरस के संक्रमण के मद्देनजर किए गए 31 मार्च तक लॉक डाउन के बाद तीन विदेशी ऋषिकेश में फंस गए हैं। इन्हे ना तो होटल वाला और ना ही धर्मशाला वाले ठहराने के लिए तैयार हैं। इसके कारण तीनों ने रविवार की रात खुले आसमान के नीचे बिताई। एक विदेशी जर्मन निवासी 44 वर्षीय...

33 साल की हुईं बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत आज 33 साल की हुई हैं। फिल्म जगत में अपने शानदार अभिनय से एक मजबूत पहचान बनाने वाली कंगना का जन्म 23 मार्च,1987 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। कंगना के माता-पिता चाहते थे की वह बड़ी होकर डॉक्टर बने, लेकिन कंगना को अभिनय का शौक था। 16 साल की उम्र में कंगना...

कोरोना के कहर से नोटों की छपाई प्रभावित, नासिक करंसी प्रेस 31 तक बंद

नई दिल्‍ली,कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और मौजूदा हालात को देखते हुए नासिक करंसी नोट प्रेस ने 31 मार्च तक शटडाउन करने का देर रात फैसला किया है। इसके तहत करंसी नोट प्रेस का कामकाज 31 मार्च तक बंद रहेगा। ये बंदी सोमवार 23 मार्च से प्रभावी है। करंसी नोट प्रेस के यूनियन नेता जगदीश गोडसे ने कहा कि हमने...