गांव लौटने वाले हजारों लोगों के ऋषिकेश पहुंचने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूले
ऋषिकेश, उत्तराखंड सरकार ने पूरे राज्य को लॉकडाउन घोषित करने के बावजूद देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में लोगों के रविवार रात ऋषिकेश पहुंचने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। इन सभी को उत्तराखंड के विभिन्न गांवों में जाना था। जिला प्रशासन के आदेश के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने सभी का परीक्षण कराने के बाद...
होटल मे जगह न मिलने पर दो महिलाओं सहित तीन विदेशी फंसे
ऋषिकेश, उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में वायरस के संक्रमण के मद्देनजर किए गए 31 मार्च तक लॉक डाउन के बाद तीन विदेशी ऋषिकेश में फंस गए हैं। इन्हे ना तो होटल वाला और ना ही धर्मशाला वाले ठहराने के लिए तैयार हैं। इसके कारण तीनों ने रविवार की रात खुले आसमान के नीचे बिताई।
एक विदेशी जर्मन निवासी 44 वर्षीय...
33 साल की हुईं बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत आज 33 साल की हुई हैं। फिल्म जगत में अपने शानदार अभिनय से एक मजबूत पहचान बनाने वाली कंगना का जन्म 23 मार्च,1987 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। कंगना के माता-पिता चाहते थे की वह बड़ी होकर डॉक्टर बने, लेकिन कंगना को अभिनय का शौक था। 16 साल की उम्र में कंगना...
कोरोना के कहर से नोटों की छपाई प्रभावित, नासिक करंसी प्रेस 31 तक बंद
नई दिल्ली,कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और मौजूदा हालात को देखते हुए नासिक करंसी नोट प्रेस ने 31 मार्च तक शटडाउन करने का देर रात फैसला किया है। इसके तहत करंसी नोट प्रेस का कामकाज 31 मार्च तक बंद रहेगा। ये बंदी सोमवार 23 मार्च से प्रभावी है।
करंसी नोट प्रेस के यूनियन नेता जगदीश गोडसे ने कहा कि हमने...
देश में कोरोना का कहर जारी, मरीजों की संख्या बढक़र हुई 415
नई दिल्ली, कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है, इस बीमारी के चपेट में अब तक 415 लोग आ चुके हैं। सोमवार को देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 391 से बढक़र 415 हो गई है। इनमें से 41 मरीज विदेशी हैं। अब तक इस बीमारी से देश में सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना के...
..तो देवस्थानम बोर्ड में एडजस्ट होंगे मंत्री पद के दावेदार
चार धाम समेत 50 मंदिरों के संचालन के लिए गठित देवस्थानम बोर्ड में छह विधायकों के मनोनयन पर सभी की निगाहें हैं। माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल की खाली कुर्सियों पर नजरें जमाए कुछ विधायकों को बोर्ड में एडजस्ट किया जा सकता है। खास तौर पर ऐसे विधायक जो कि चार धाम और संबंधित मंदिर क्षेत्रों का...
न्यू यॉर्क में कोरोना वायरस से संकटपूर्ण स्थिति, मृतकों की संख्या बढ़ी
न्यू यॉर्क, अमेरिका की बिजऩेस कैपिटल न्यू यॉर्क में कोरोना वायरस से एक घंटे में एक मरीज की मृत्यु ने डेमोक्रेट गवर्नर एंड्रयू कोम की नींद उड़ा दी है। उन्होंने रविवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप लगाया कि अस्पतालों में बिस्तरों, आईसीयू और मेडिकल उपकरणों तथा सर्जिकल फेसमास्क की बहुत कमी है। न्यू यॉर्क...
अमेरिका से हरिद्वार लौटी महिला की खांसी-बुखार से अचानक मौत, मचा हड़कंप
अमेरिका से हाल ही में हरिद्वार लौटी कोरोना की संदिग्ध महिला मरीज की रविवार सुबह मौत हो गई है। महिला का इलाज हरिद्वार के बीएचएल हॉस्पिटल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला पति के साथ 6 मार्च को अमेरिका से लौटी थी।
शिवालिक नगर के एम कलस्टर में रहने वाले रिटायर्ड भेल कर्मी सत्यपाल सिंह चौहान...
तपोवन होटल से गायब हुई बीमार ऑस्ट्रेलिया की महिला ,पुलिस ने तलाश में की छापेमारी
जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के तपोवन स्थित होटल मे पिछले एक सप्ताह से ठहरी, 66 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया निवासी महिला के शनिवार की शाम से अचानक गायब हो जाने पर पुलिस के हाथ-पांव पांव फूल गए हैं। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
मुनी की रेती थाना प्रभारी आर.के .सकलानी का कहना है कि 66...
कोरोना का असर: पहाड़ों की ओर लौटने लगे प्रवासी
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के प्रवासी ग्रामीणों ने गांवों का रुख करना शुरू कर दिया है जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। जिले में अभी तक 101 प्रवासी ग्रामीण अपने-अपने गांव पहुंच चुके हैं। इनमें तीन विदेश से आए हैं। जबकि 98 लोग देश के विभिन्न शहरों से लौटे हैं।
जिलाधिकारी पौड़ी...



























































