सतपाल महाराज के बेटे का चौबट्टाखाल कनेक्शन, ग्रामीण डरे
पौड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश महाराज तीन दिन तक विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में रहे हैं। इस वजह से यहां के ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में नहीं पहुंची है।
ब्लाक पोखड़ा के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत का दावा है कि महाराज के पुत्र 26,27 और 28 मई...
कोरोना से जंग में आईआईटी रुड़की का एक और कदम
आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने कोरोना के खतरे को कम करने के लिए फेस मास्क और पीपीई किट के लिए एक नैनो कोटिंग सिस्टम विकसित किया है। 10 से 15 मिनट के भीतर रोगजनकों को प्रभावी ढंग से मारने के लिए इस कोटिंग का परीक्षण किया गया है। यह फॉर्म्यूलैशन स्टैफिलोकोकस ऑरियस और एस्चेरिचिया कोलाई 157 जैसे नैदानिक रोगजनकों...
हाईकोर्ट एकांतवास केंद्रों में अव्यवस्था पर नाराज
हाईकोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ग्रामीण क्षेत्रों के एकांतवास केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। इनकी बदहाली, साफ-सफाई की अव्यवस्था व भोजन की व्यवस्था न होने पर सरकार को फटकार लगाई है। हाईकोटर् ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 4 मई 2020 के शासनादेश के अनुपालन में जिला अधिकारियों के माध्यम से...
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस और मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस मिलने और संक्रमित लोगों की मृत्यु दर का औसत राष्ट्रीय औसत के मुकाबले कम है। इसके साथ ही राज्य में इसके डबलिंग रेट में भी सुधार हो रहा है, इसलिए राज्य को लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से ढांचागत तैयारी पहले ही...
लोहाघाट के युवक की हल्द्वानी में कोरोना से मौत
लोहाघाट के निकटवर्ती गांव निवासी कोरोना संक्रमित युवक ने मंगलवार तड़के हल्द्वानी के एसटीएच के आईसीयू में दम तोड़ दिया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चम्पावत जिले में कोरोना से पहली मौत से खलबली का माहौल है।
लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव का रहने वाला यह 40 वर्षीय व्यक्ति मुंबई में वाहन चलाता था। लॉकडाउन...
उत्तराखंडः सतपाल महाराज के परिजन डिस्चार्ज होने के बाद नाटकीय ढंग से बीच रास्ते से एम्स लौटे
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के कोरोना पीड़ित 5 सदस्यों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश से सोमवार को डिस्चार्ज किए जाने के बाद नाटकीय ढंग से बीच रास्ते से बैरंग लौटना पड़ा। पहले उनकी इच्छा के अनुरूप उन्हें सोमवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया और गृह एकांतवास में रहने की सलाह दी गई। बताया...
देवस्थानम् बोर्डः अपनों का सितम, गैरों का करम
उत्तराखंड के चारधाम समेत 51 बडे़-छोटे मंदिरों को एक छतरी के नीचे लाने वाले देवस्थानम् बोर्ड पर कानूनी लड़ाई जारी है। इस पूरी लड़ाई का दिलचस्प पहलू यह है कि भाजपा की राज्य सरकार के खिलाफ उसी के राज्यसभा सदस्य सुब्रहमण्यम स्वामी दांव पेंच चला रहे हैं। वहीं, हर बार सरकार को कानूनी लड़ाई में फंसाने वाली रूलक संस्था...
विमानन कंपनियां दो यात्रियों के बीच की सीट खाली रखें: डीजीसीए
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को विमानन कंपनियों के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। डीजीसीए ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि विमानन कंपनियां सीटों के आवंटन में इस बात का ध्यान रखें कि दो यात्रियों के बीच की सीट खाली रहे।
डीजीसीए ने विमानन कंपनियों से कहा है कि सीटों का आवंटन करते...
रुद्रपुर विधायक ठुकराल के खिलाफ मुकदमा
राशन वितरण के दौरान शारीरिक दूरी का नियम टूटना रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को महंगा पड़ गया। पुलिस ने सोमवार को लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में विधायक के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।
विधायक ठुकराल ने रविवार को अपने आवास पर राशन वितरित किया था। इस दौरान राशन लेने के लिए लोग टूट पड़े। भीड़ की...
त्रिवेन्द्र रावत एकांतवास में, सोशल मीडिया में कार्यवाहक मुख्यमंत्री की खबर वायरल, धन सिंह ने किया खंडन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एकांतवास में क्या गए, सोशल मीडिया में तरह-तरह की भ्रामक खबरों का दौर शुरू हो गया। ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया...



























































