केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने के कार्य में आई तेजी
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हिमखंड जोन में छह से दस फीट तक बर्फ काटकर रास्ता बनाया गया है। मार्ग को घोड़ा-खच्चरों के सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे जल्दी ही धाम तक सामान ढुलान हो सके। मजदूर लिनचोली से छानी कैंप और छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट तक बर्फ की सफाई करते हुए...
अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड के चार धामाें में शामिल यमुनाेत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को खुलेंगे। गुरुवार काे मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में पंडा-पुरोहित समाज ने कपाट खुलने का समय व लग्न तय किया। यमुनाेत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को 11:55 बजे रोहिणी नक्षत्र व सिद्ध योग शुभ लग्न पर खोले जाएंगे।
चैत्र शुक्ल...
दुर्दशा का शिकार हुआ 50 लाख से निर्मित नैनीताल का ग्लास हुआ
नैनीताल की प्रसिद्ध ठंडी सड़क पर नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित ग्लास हाउस अपनी दुर्दशा का शिकार हो गया है। संरक्षण के लिए किसी को जिम्मेदारी न सौंपे जाने के कारण इसकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ग्लास हाउस का दरवाजा, छत का एक शीशा लंबे समय से टूटे हुए हैं। भीतर लोग पार्टी करते, आग जलाते...
उत्तराखंड में 110 मदरसों पर लगा ताला
धामी सरकार का उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। अब तक पूरे राज्य में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। गुरुवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साफ है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य तेज, दो किमी तक रास्ता साफ
केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के तहत गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। रामबाड़ा से लिनचोली के बीच मजदूर बेलचा-फावड़ा से बर्फ काटकर चार फीट चौड़ा रास्ता बना रहे हैं। लक्ष्य है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक केदारनाथ तक पहुंच मार्ग पूरी तरह तैयार हो जाए।
आगामी 2 मई से शुरू होने वाली...
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई है। एनएस नपलच्याल को निदेशक यातायात और अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ और योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक नियुक्त किया गया है। वहीं अरुण...
इस साल 175 दिन की होगी बाबा केदारनाथ की यात्रा
1750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष आगामी 2 मई से 23 अक्तूबर तक संचालित होगी। इस दौरान देश-विदेश के श्रद्धालु अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंचेंगे। कोरोनाकाल में बाद से बीते तीन वर्षों से केदारनाथ यात्रा को नया आयाम मिला है।
भले ही वर्ष 2024 की यात्रा में उससे पहले के...
कुमाउनी होली में रंगों से अधिक रागों में भी उड़ते हैं होली के विविध ‘रंग’
देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों के साथ कुमाऊं अंचल में आज शनिवार को होली यानी छलड़ी मनाई जा रही है। यहाँ रामलीलाओं की तरह राग व फाग का त्योहार होली भी अलग वैशिष्ट्य के साथ मनाई जाती हैं। यूं कुमाऊं में होली के दो प्रमुख रूप मिलते हैं, बैठकी व खड़ी होली, परन्तु अब दोनों के मिश्रण...
देहरादून में तेज रफ्तार कार ने ली चार लोगों की जान
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में उत्तरांचल अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पैदल जा रहे चार मजदूरों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों काे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक...
वन संरक्षक पर उत्पीड़न का आरोप, कर्मचारियों ने की तालाबंदी
चमोली जिला मुख्यालय स्थित नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व के वन संरक्षक पर कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आराेप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर प्रभागीय वनाधिकारी नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ और गोविंदघाट रेंज कार्यालय पर तालाबंदी की।
गौरतलब है कि वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से नंदादेवी वायास्फियर रिजर्व के वन संरक्षण पर कर्मचारियों का उत्पीड़न आरोप लगा रहे हैं। जिसको लेकर...