भारत की शानदार जीत पर ऋषभ पंत के घर में जश्न
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में भारत की शानदार जीत पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस जीत का सेहरा इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत के सिर बंधा है। ऋषभ पंत ने 3 विकेट के साथ 89 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दर्ज कराई है। ऐसी जीत भारत को करीब 33 साल बाद मिली है। इस पर...
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में होगा : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि इस बार विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित किया जायेगा। इस महत्वपूर्ण सत्र में राज्य के विकास का भावी रोडमैप तैयार किया जायेगा।
मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी खूबसूरत और आकर्षक हो, उस दृष्टि से उसको विकसित...
कुंभ से पहले जगमगाने लगी धर्मनगरी, अंतिम चरण में मेला निर्माण कार्य
धर्मनगरी में होने वाले कुंभ के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कुंभ मेले के लिए हो रहे कार्य अब अंतिम चरण में हैं। पेंटिंग के माध्यम से धर्म नगरी खूबसूरत बनाया गया है। साथ ही रात में रंगबिरंगी लाइटों से हरिद्वार इन दिनों जगमगाने लगा है। पुलों और चौराहों पर लाइट लगाने का काम लगभग लगभग...
गत वर्ष के मुकाबले दो फिट अधिक गिरा नैनी झील का जल स्तर
विश्व प्रसिद्ध नैनी झील के जल स्तर में तेजी से कमी आ रही है। इससे नगर के पर्यावरण प्रेमी चिंतित हैं। जल स्तर के घटने की दर गत वर्ष से अधिक है। झील का जल स्तर गुरुवार को पांच फिट आठ इंच है जबकि यह 6 सितम्बर 2020 को सर्वाधिक 11 फिट साढ़े तीन इंच था। यानी चार माह...
घनसाली के धोपडधार के पोल्ट्री फार्म में 150 मुर्गियों की मौत
घनसाली भिलंग पट्टी के धोपडधार के पास मगरू स्थित एक मुर्गी फार्म में अज्ञात बीमारी से करीब 150 मुर्गियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार है। मुर्गियों के अचानक मरने से बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत है। फार्म संचालक ने इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है। पशु चिकित्सक ने मौके पर जाकर मृतक...
रिटायर होने के बाद अपनाई खेती, कमा रहे हजारों रुपये
गोेपेश्वर, सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद कई लोग स्वास्थ्य या अन्य कारणों से मैदानी इलाकों में मकान बनाकर रहने लगते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो गांव में ही खेती- किसानी को अपनाते हैं। यह लोग परंपरागत खेती के बजाए नकदी फसलों पर ध्यान देकर हजारों रुपये की आय कर रहे हैं।
-जिलासू गांव के शिव...
चार धाम हाइवे प्रोजेक्टः सरकार का उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशें स्वीकार करने का आग्रह
उत्तराखंड के चार धाम प्रोजेक्ट पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। सुप्रीम कोर्ट से उच्च-स्तरीय समिति के बहुमत के दृष्टिकोण को स्वीकार करने का आग्रह किया है, जिसने 12,000 करोड़ के चार धाम राजमार्ग प्रोजेक्ट के लिए 10 मीटर सड़क की चौड़ाई का समर्थन किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिसम्बर, 2020 को उच्चाधिकार समिति को निर्देश दिया था कि वो उत्तराखंड में चारधाम प्रोजेक्ट के लिए सड़क की चौड़ाई...
उत्तराखंड में मनरेगा के कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 150 दिन किये जाएंगेः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आजीविका एप लॉच किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही मनरेगा के कार्य दिवसों की अवधि बढ़ाई जाएगी। मनरेगा के कार्यदिवस 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किये जाएगें। इसके लिए धनराशि की व्यवस्था...
मिशन 2022ः चुनाव में उतरने के लिए भाजपा की तैयारियां तेज
मिशन 2022 के चुनाव में उतरने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों के संचालन के लिए पांच समितियों का गठन किया गया है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दी।
-कार्यक्रम संचालन के लिए भाजपा...
लोक परंपरा और संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी
कुंभ-2021 के लिए तैयार हो रही धर्म नगरी हरिद्वार इस बार लोक परंपराओं व संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठी है। यहां की दीवारों पर उकेरा गया धार्मिक, आस्था, लोक परंपरा और पौराणिक सांस्कृति का वैभव श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। सरकार ने धर्मनगरी को सजाने-संवारने के साथ ही स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र...


























































