उत्तरकाशी में है एशिया के सबसे ऊंचे पेड़ की समाधि
एशिया के सबसे ऊंचे पेड़ की समाधि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिये भी यह जगह खास आकर्षण का केंद्र है। 220 साल पुराना यह पेड़ 30 दिसम्बर, 2007 को गिर गया था। इसी साल भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने एशिया के 60.65 मीटर ऊंचे चीड़ के इस पेड़ को महावृक्ष की...
टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों को 2 महीने में मिलेगा उनका हक
टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार सिंह के साथ शुक्रवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में हुई बैठक के सार्थक परिणाम दिखाई दिए। तय किया गया कि टिहरी बांध विस्थापितों की सभी समस्याओं का समाधान न्यायालय की परिधि के बाहर किया...
भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने शुक्रवार को विख्यात भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से लोगों में भक्ति भावना का संचार करने में अहम भूमिका निभाई।
कई महीनों से बीमार 80 वर्षीय नरेन्द्र चंचल ने आज दोपहर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली।उनके परिवार में दो पुत्र...
बकाया वसूली ऊर्जा निगम के अधिकारियों के लिए चुनौती
यूपीसीएल ने राज्य में राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए जहां जितना राजस्व-उतना वेतन प्रणाली लागू की है। इससे चमोली में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। यहां के सरकारी विभाग, अर्द्धशासकीय कार्यालय और नगर पालिका व पंचायतें बड़े बकायेदारों हैं। इनसे बकाया वसूली अधिकारियों के लिएै चुनौती है।
यूपीसीएल ने निगम को हो रहे...
उत्तराखंड में आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच की कीमतें हुई कम,जानें नए रेट
सरकार ने कोरोना की आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच की दर घटा दी है। प्राइवेट लैब और अस्पतालों के लिए नई दर तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी की ओर से इस संदर्भ में आदेश किए गए हैं। राज्य में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच अब सैंपल निजी लैब में ही लिए जाने पर...
बालिका दिवस पर दौलतपुर की सृष्टि बनेंगी एक दिन की मुख्यमंत्री
ब्लॉक बहादराबाद के दौलतपुर गांव निवासी सृष्टि गोस्वामी को एक दिन के लिए उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। यह अवसर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया है।
बताया गया है कि बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी को एक दिन के लिए उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बतौर मुख्यमंत्री की भूमिका में सृष्टि उत्तराखंड में...
इटालियन प्रजाति के सेब बनेंगे किसान की आजीविका का साधन
(नई टिहरी) जल्द ही गजा के काश्तकार रणवीर सिंह चौहान के लिए 500 इटालियन सेब के पेड़ों का बगीचा वरदान साबित होगा। बीते साल से सेब के बगीचे को उद्यान विभाग की मदद से रणवीर सिंह चौहान गजा के दुवाकोटी भरड़ीगाड तोक में 10 नाली भूमि पर स्थापित करने का काम कर रहे हैं। इन दिनों बगीचे में सेब...
कुंभ के दौरान शाही स्नान के दिन वीआईपी भक्तों के आने पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में होने जा रहे धार्मिक महोत्सव कुंभ की तैयारी के लिए राज्य सरकार पूरे उत्साह से लगी है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शासन व प्रशासन हरसंभव कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार कुंभ के दौरान शाही स्नान के दिन वीआईपी लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध...
सीआरपीएफ की कोबरा टीम का जल्द हिस्सा होंगी महिलाएं
सीआरपीएफ की कोबरा टीम का जल्द हिस्सा होंगी महिलाएं सीआरपीएफ के महानिदेशक डॉ. एपी माहेश्वरी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा यूनिट में में अब महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। महिला योद्धाओं ने बड़े उत्साह के साथ कोबरा में सेवा करने का अवसर दिये जाने का अनुरोध किया है जिस पर सकारात्मक रूप से निर्णय करने का विचार...
क्राइम: हरिद्वार में साधु का शव मिला, चमोली में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला में सप्त सरोवर मार्ग स्थित त्रिदंडी सेवा आश्रम के पास फक्कड़ साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि फक्कड़ साधु की पथरों से कुचलकर मौत हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने साधु के शव...



























































