उत्तराखंड में 11 आईएएस के दायित्व में बदलाव
उत्तराखंड शासन ने आपदा के बीच पांच जिलाधिकारियों सहित 11 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। दो अधिकारियों को फिर जिलों की कमान मिली हैं। धीराज गर्ब्याल को नैनीताल और विजय कुमार जोगडांडे को पौड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है।
शासन की ओर से तबादला आदेश प्रभारी सचिव (कार्मिक) भूपाल सिंह मनराल जारी किया है।...
चमोली आपदाः क्षेत्र में ग्लेशियर लेक नहींः वाडिया इंस्टिट्यूट
चमोली आपदा पर वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक कालाचंद साईं ने सोमवार को कहा है कि अभी तक जानकारी के मुताबिक उस क्षेत्र में ग्लेशियर लेक नहीं है। आपदा के कारणों के अध्ययन के लिए इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक जोशीमठ पहुंच गए हैं।
साईं ने कहा कि हर ग्लेशियर नहीं टूटता। स्पेशल टाइप का ग्लेशियर यानी सार्स ग्लेशियर के टूटने...
गोमुख में गंगोत्री ग्लेशियर की निगरानी के लिए वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान को बजट जारी
राज्य में ग्लेशियरों से होने वाली संभावित आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गोमुख क्षेत्र के अंतर्गत गंगोत्री हिमनद (ग्लेशियर) की निगरानी के लिए वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान को बजट आवंटित करने पर सहमति दी है।
निदेशक वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान से शीतकालीन मौसम के दौरान गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में किसी भूस्खलन या कृत्रिम झील आदि...
वायुसेना ने उत्तराखंड में तेज किया रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही के बीच वायुसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है। हेलीकॉप्टरों को प्रभावित इलाकों में रेकी के लिए लगाया गया है जो जरूरत के मुताबिक मुसीबत में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर रहे हैं।
- हेलीकॉप्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए लगाया...
चमोली आपदाः तपोवन में तीसरे दिन भी राहत और बचाव कार्य जारी
चमोली जिले के तपोवन में आई प्राकृतिक आपदा के तीसरे दिन मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। आपदा में लापता 206 लोगों में से 31 लोगों के शव विभिन्न स्थानों से बरामद कर लिए गए हैं। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में अभी करीब 35-40 लोगों के फंसे होने की...
गौरा देवी की भूमि में प्रकृति के तांडव से उठे सवाल
पर्यावरण की लड़ाई को चिपको आंदोलन के माध्यम से धार देने वालीं गौरा देवी के रैणी गांव से प्रकृति के तांडव की जो खबरें निकली हैं, उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। चमोली जिले के इस इलाके में बहुत कम फासले पर दो-दो पावर प्रोजेक्ट होने पर अब नए सिरे से बहस शुरू हो गई है। ऋषिगंगा...
उत्तराखंड आपदा में तीनों सेनाओं ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने के बाद मची तबाही को देखते हुए तीनों सेनाओं ने अपने-अपने स्तर पर मोर्चा संभाल रखा है। सेना की टीम सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। वायुसेना ने अपने परिवहन विमानों से एनडीआरएफ टीमों को मौके पर पहुंचाया है। इस हादसे में 3 पर्वतारोहियों...
उत्तराखंडः ग्लेशियर आपदा के प्रत्येक मृतक के परिवार को 6 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के चमोली जिले में आज ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद हुई तबाही में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आश्रित परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत...
ग्लेशियर टूटने से सबसे ज्यादा नुकसान ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को पहुंचा
चमोली ग्लेशियर टूटने से सबसे ज्यादा नुकसान ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को पहुंचा है। आईटीबीपी ने अब तक 9-10 शव बरामद किये हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। श्रीनगर, ऋषिकेश और हरिद्वार में अलर्ट है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति की जानकारी ली है। सेना की 6 टुकड़ियां उत्तराखंड...
उत्तराखंड हादसा: प्रधानमंत्री-गृहमंत्री ने की सीएम त्रिवेन्द्र से बात, हरसंभव मदद का भरोसा
उत्तराखंड के चमोली जिले में आज ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद से उत्पन्न हालात के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बात की और हरसंभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम में हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और वरिष्ठ...


























































