Page 241

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 13से दो दिन के दिल्ली दौरे पर

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने दो दिवसीय दौरे पर 13 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करेंगे। वे केन्द्रीय और राज्य मंत्रियों से मुलाकात कर संबंधित विभाग के योजनाओं को लेकर राज्य के विकास के लिए चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 13 जून (रविवार सायं) को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां...

रुद्रप्रयाग के नरकोटा गांव में बारिश से भारी नुकसान

रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग जनपद के अनेक हिस्सों में बारिश जारी है। बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से सटे नरकोटा गांव में भारी नुकसान हुआ है। यहां बारिश का पानी और मलबा कई आवासीय घरों में घुस गया। रात के समय गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। सुबह होने पर...

आईएमए में पासिंग आउट परेड: थल सेना को मिले 341 युवा अधिकारी

आईएमए
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को कड़े प्रशिक्षण के बाद  पासिंग आउट परेड (पीओपी) के अंतिम पगबाधा को पार करते हुए 341 युवा अफसर बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। परेड की सलामी  पश्चिमी  मुख्यालय कमान के जेओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने ली। कुल 425 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें 84 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों  के हैं। उत्तराखंड के...

उत्तराखंड : साइबर ठगी का एक और सदस्य गिरफ्तार

उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस और स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोबाइल एप के माध्यम से 250 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में एक और सदस्य को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। एडीजी व मुख्य प्रवक्ता पुलिस अभिनव कुमार ने शुक्रवार को उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा साइबर फ्रॉड रैकेट मामले में प्रेस को ब्रीफ में यह...

उत्तराखंड के लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग मंजूर

लालढांग
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 63वीं बैठक में उत्तराखंड के लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग को मंजूर किया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वन मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा तथा एलिवेटेड एनिमल पैसेज के निर्माण से...

उत्तराखंड के वनों से हटेगी लैंटेना,कुरी, लगेगी बांस, घास और फलदार पौध

लैंटना
उत्तराखंड के वन क्षेत्रों से लैंटना, कुरी जैसी प्रजाति को हटाया जाएगा। इसके स्थान पर घास, बांस तथा फलदार पौधों का मिशन मोड में रोपण कर जंगलों की गुणवत्ता में सुधार और वन्य जीवों के लिए वासस्थल को विकसित किया जाएगा। इस कार्य से राज्य के पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के वन विभाग को...

Vocal for Local: हस्तशिल्प को पहचान देने में जुटे प्रदीप

हस्तशिल्प
उत्तराखंड में दम तोड़ती हस्तशिल्प कला को पुनर्जीवन देने में जुटा है चमोली जिले के बंड पट्टी का किरुली गांव। यहां के हस्तशिल्पी रिगांल से बने विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार कर उसे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों तक भी पहुंचा रहे हैं। उनके इस प्रयास से रिंगाल से बनी कलाकृति को नया आयाम भी मिला...

कोरोना से शहीद 13 पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस
पुलिस प्रशासन की ओर से कोरोना से शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया। शुक्रवार को पुलिस प्रमुख अशोक कुमार ने इन जवानों को याद करते हुए कहा कि कोरोना में उत्तराखंड के पुलिस के जवानों ने मिशन हौसला के तहत जरूरतमंदों की मदद कर देश के अन्य पुलिस बलों के लिए...

सार्वजनिक वाहनों को पूरी यात्री क्षमता से चलाने की इजाजत

सार्वजनिक
अब सार्वजनिक परिवहन विभाग से जुड़े वाहन पूरी यात्री क्षमता के साथ चल सकेंगे। सरकार ने शुक्रवार को इस आशय के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वाहन संचालकों को राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा तय किराये पर ही यात्रा करानी होगी।  अब तक 75 फीसदी यात्री क्षमता के साथ वाहनों के संचालन की अनुमति थी। इसे अब शत प्रतिशत कर...

उत्तराखंड में 14 जून तक बरसेंगे मेघ

मानसून 
उत्तराखंड में 14 जून तक यानी चार दिन पर्वतीय जिलों सहित ज्यादातार स्थानों पर तीव्र बौछारों के साथ  प्री-मानसून की बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केद्रह विभाग ने इसके लिए आरेंज अलर्ट और येलो वाच जारी करते हुए पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है। चेतावनी को देखते हुए शासन...