कुंभ आरटी-पीसीआर गड़बड़ी से तीरथ सिंह ने झाड़ा पल्ला, कहा मेरे कार्यकाल का नहीं मामला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ के दौरान आरटी-पीसीआर घोटाले पर कहा कि यह मेरे कार्यकाल का मामला नहीं है, फिर भी जानकारी मिलते ही जांच के आदेश दिए गए हैं।
गुरुवार को राजधानी स्थित छावनी परिषद कैंट बोर्ड में कोविड अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह मामला उनके मुख्यमंत्री बनने...
कोरोना टेस्ट फर्जीवाड़ा में दो लैबों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कुंभ मेला-2021 के दौरान कथित कोविड-19 परीक्षण घोटाला में जिलाधिकारी के आदेश के बाद शहर कोतवाली में टेस्ट करने वाली मैक्स कारपोरेट नलवा लैब और डा. लालचंदानी लैब के खिलाफ सीएमओ कार्यालय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मैक्स कॉरपोरेट नलवा लैब और डा. लालचंदानी लैब पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप
दरअसल, कुंभ मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं...
‘आप’ ने सड़कों एवं फ्लाईओवर के निर्माण में घालमेल का लगाया आरोप
मानसून की दस्तक के साथ ही खस्ता हाल सड़कों का नजारा देखने को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र स्थित बड़ासी थानों पुल की सड़क भरभरा के ढह गई। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर नेपाली फार्म हाईवे के निर्माण के चंद माह के भीतर ही गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं।
इस बीच प्रदेश की सड़कों एवं फ्लाईओवर के निर्माण में...
देवस्थानम बोर्ड पर नहीं खत्म हो रहा तीर्थ पुरोहितों का विरोध
गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित समाज का देवस्थानम बोर्ड के विरोध में जारी आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। बोर्ड को भंग करने के लिए तीर्थ पुरोहित मंदिर परिसर में काली पट्टी बांधकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन करके बहुत गलत कार्य किया है। सरकार को...
सरकार चार धाम यात्रा को प्रारंभ करती है तो उसके लिए व्यवस्थाएं क्या होंगीः हाई कोर्ट
हाईकोर्ट ने प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था व चार धाम यात्रा को लेकर दायर जनहित याचिकाओं की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके द्वारा चार धाम यात्रा के संबंध में पेश किए गए शपथपत्र से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने सिर्फ यह बताया है...
कोविशिल्ड की डोज के बीच अंतराल बढ़ाने का फैसला प्रमाणित: स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में कोविशिल्ड की दो डोज के बीच अंतराल बढ़ाने के फैसले पर सफाई देते हुए बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित बताया है।
टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआइ) के अध्यक्ष एनके अरोड़ा ने बताया कि कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशिल्ड की दो डोज के बीच अंतराल बढ़ाने का फैसला वैज्ञानिक प्रमाणों...
रैणी में नहीं हो सका सड़क का काम शुरू
रैणी में बाधिक सड़क पर दूसरे दिन मंगलवार को भी काम नहीं शुरू हो सका। मंगलवार को ग्रामीणों की विस्थापन की मांग पर दिनभर बैठक चलती रही। खबर भेजे जाने तक बीआरओ कार्य शुरू नहीं कर सका है।
बरसात और भू-स्खलन से रैणी मे गौरा देवी संग्रहालय के समीप करीब तीस मीटर सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उस स्थान...
कुंभ मेले में कोविड टेस्ट में गड़बड़ी का आरोप
कुंभ मेले के दौरान कोविड टेस्ट में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद शासन से लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। मामले पर डीएम सी. रविशंकर के बाद अब मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सेंगर ने भी जांच के लिए कमेटी बना दी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित निजी लैब के खिलाफ...
खेत में मेड़ को लेकर झगड़े में चली गोली, दो की मौत
गांव मल्सी में मंगलवार दोपहर खेत पर मेड़ को लेकर हुए झगड़े में चली गोली से दो लोगों की मौत हो गई। इस वारदात से पूरे गांव में तनाव और दहशत है। इसके मद्देनजर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम मल्सी में रहने वाले दो भाइयों गुरकीरत (30) और गुरप्रीत (28) का प्रीतनगर में...
उत्तराखंड के डीजीपी की फेक फेसबुक आईडी की जांच के लिए छह टीमें गठित
सूबे के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की फेक फेसबुक आईडी की जांच के लिए महकमे ने आधा दर्जन टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित प्रोफेशनल साइबर अपराधी लग रहे हैं। इनका कनेक्शन बिहार, झारखंड और राजस्थान से हो सकता है।
यह टीमें पुलिस महानिरीक्षक(अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी मुरूगेशन के सुपरविजन में काम करेंगी। जांच...



























































