सीमावर्ती गांवों में फंसे ग्रामीणों की सुविधा के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू
भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र को यातयात से जोड़ने वाली जोशीमठ-मलारी सड़क 13वें दिन सोमवार को भी सुचारु नहीं हो सकी है। हालांकि यहां धौली गंगा के तट पर बनाये गये पैदल मार्ग से सोमवार के 110 ग्रामीणों को निकाल लिया गया है। वहीं सोमवार को घाटी में हेली सेवा भी शुरू कर दी गई है। हेली सेवा शुरू होने के...
विधानसभा सत्र: कांग्रेस आक्रामक मुद्रा में, हंगामे के आसार
मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में हंगामा हो सकता है। इसका का करण विपक्ष की तैयारी है। सोमवार को इस संदर्भ में कांग्रेस के उप नेता करन माहरा ने संकेत दिए।
उन्होंने बताया कि विपक्ष पूरी तैयारी के साथ सदन और सड़क दोनों पर सरकार को घेरने का काम करेगा। विधानसभा में जहां विधायक सरकार को घेरेंगे...
तेरह दिन से सड़क बंद, ग्रामीण आमरण अनशन पर
सीमावर्ती गांव को जोड़ने वाला जोशीमठ-नीती घाटी मोटर मार्ग 13 दिन से तमक नाले के पास पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बंद है। इससे इस घाटी में रहने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीण फंसे हुए हैं। लोग सड़क मार्ग को सुचारू करने और फंसे ग्रामीणों को निकालने की मांग करते हुए सोमवार को जोशीमठ तहसील प्रागंण...
देवीधुरा में आठ मिनट चली बग्वाल, चारों खामों के 75 योद्धा घायल, फल-फूलों के साथ पत्थर भी चले
रक्षाबंधन पर चंपावत जिले के मां बाराही धाम देवीधुरा मंदिर प्रांगण में हुई बग्वाल में फल फूलों के साथ पत्थर भी चले। लगभग आठ मिनट तक चली बग्वाल में 75 बग्वाली वीर और दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। बग्वाल समाप्त होने के...
ऑल वेदर रोड बन गई है ऑल कष्ट रोड: हरीश रावत
ऑलवेद रोड ऑल कष्ट रोड बन गई है। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केन्द्र तथा प्रदेश सरकार पर लगाया है। उनका कहना है कि अगले 10 साल तक कष्ट मिलता रहेगा इस रोड से। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाएं जनता को कष्ट दे रही...
रेशम कीट पालन को आर्थिकी का साधन बनाया
चमोली जिले के काश्तकार रेशम कीट पालन व्यवसाय अपना कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। इस कारोबार में कम लागत और अच्छा मुनाफा काश्तकारों को हो रहा है। घर बैठे असानी से इस व्यवसाय को किया जा सकता है। जिले में अब किसानों का रुझान रेशम कीट पालन की आरे बढ़ने लगा है।
चमोली जिले के दशोली विकासखंड...
महिलाओं की बनाई बांस राखी खूब की जा रही पसंद
खादी हाट में इस बार महिलाओं की ओर से बनाई गई बांस राखी को खूब पसंद किया जा रहा है। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बाजारों में राखी अलग-अलग डिजाइन में उपलब्ध हैं। त्योहार नजदीक आते ही राखी की खरीदारी बढ़ गई है। महिलाओं की ओर से तैयार की गई बांस राखी भाई की कलाई पर बंधेगी तो भाई को...
भाजपा और कांग्रेस दोनों आम आदमी पार्टी से परेशान : अजय कोठियाल
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा एवं कांग्रेस पर निशाना साधा है। गुरुवार को कोठियाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे से बेचैन हैं और उल जलूल बयान दे रहे हैं।
कोठियाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड...
करीब डेढ़ साल बाद सरोवर नगरी में लौटी खेलों और सिनेमा की रौनक
(नैनीताल) जी हां, 22 मार्च, 2020 को देश में कोरोना की महामारी बढ़ने के बाद लगाए गए कोविड कर्फ्यू के बाद से डीएसए मैदान में खेल गतिविधियां और सिनेमा थियेटर में फिल्मांकन ठप था। जो अब फिर से शुरू हो गया हैं।
डीएसए के महासचिव अनिल गड़िया ने बताया कि मैदान में 15 अगस्त से 18 वर्ष से कम उम्र...
जोशीमठ : भालू के आतंक से परेशान लोग, शाम होते ही घरों में दुबकने को विवश
जोशीमठ के विभिन्न क्षेत्रों में लोग भालू के आतंक से परेशान हैं। लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को विवश हैं। भालू जहां मानव जाति के लिए खतरा बना हुआ है, वहीं फसलों व बागवानी को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
औली में फल उत्पादक किसान प्रेम सिंह बिष्ट ने कड़ी मेहनत से सेब को बगीचा तैयार किया था।...



























































