गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब मुखबा में कर सकेंगे श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट गोवर्धन पूजा के मौके पर 11 बजकर 45 मिनट पर शीतकालीन के लिए परंपरा अनुसार बंद हो गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली माता के जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई। शनिवार को भाई दूज के मौके पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा...
उत्तराखंड : प्रधानमंत्री ने बाबा केदार का आशीर्वाद लेकर विश्व कल्याण की कामना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह पांचवीं बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन पूजा के दिन केदारनाथ पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां बाबा केदार के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण, शांति के साथ ही देश की खुशहाली और अमन चैन की कामना की। केदारनाथ के पुजारी बागेश लिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा संपन्न करवाई। प्रधानमंत्री ने यहां...
प्राकृतिक आपदा से भी नहीं पहुंचेगा नुकसान, आदि शंकराचार्य की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचकर केदार गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के पीछे समाधि स्थल पर आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। केदारनाथ में 2013 की प्राकृतिक आपदा के दौरान बाढ़ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा बह गयी थी।
मैसूर के प्रतिष्ठित मूर्तिकार ने बनायी प्रतिमा
प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम में आदि...
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बाबा केदार के दरबार में टेकेंग मत्था, फूलों से सजा धाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (5 नवंबर) को केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केदारनाथ मंदिर को 10 कुंतल फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर से 500 मीटर की दूरी तक बेरिकेटिंग की गई है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी...
उत्तराखंड में पेट्रोल सात और डीजल 12 रुपये सस्ता
केन्द्र सरकार के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य की जनता के लिए डीजल-पेट्रोल के मूल्यों की कीमतों को घटाकर दिवाली की बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड में पेट्रोल सात और डीजल 12 रुपये सस्ता हुआ है।
केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटा गई है। केंद्र...
परम्परागत तौर पर बिन पटाखे, कुमाऊं में ‘च्यूड़ा बग्वाल’ के रूप में मनाई जाती थी दीपावली
वक्त के साथ हमारे परंपरागत त्योहार अपना स्वरूप बदलते जाते हैं, और बहुधा उनका परंपरागत स्वरूप याद ही नहीं रहता। आज जहां दीपावली का अर्थ रंग-बिरंगी चायनीज बिजली की लड़ियों से घरों-प्रतिष्ठानों को सजाना, महंगी से महंगी आसमानी कान-फोड़ू ध्वनियुक्त आतिषबाजी से अपनी आर्थिक स्थिति का प्रदर्शन करना और अनेक जगह सामाजिक बुराई-जुवे को खेल बताकर खेलने और दीपावली...
तीर्थ पुरोहितों को लेकर उत्तराखंड सरकार सतर्क
तीर्थ पुरोहितों के नाम पर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। उत्तराखंड सरकार इन दिनों केदारनाथ धाम में डटी हुई है। मुख्यमंत्री धामी बुधवार को दूसरी बार अपने सहयोगी मंत्री और विधायकों के साथ केदारपुरी पहुंचे हैं और यहां की व्यवस्थाओं का आंकलन किया।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने देवस्थानम बोर्ड गठन से नाराज तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत...
हेली सेवा प्रबंधक के साथ मारपीट का आरोप, रोकी सेवाएं
केदारनाथ धाम जा रहे विधायक मनोज रावत की हेली सेवा कंपनी के प्रबंधक के साथ नोक-झोंक में बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि हेली सेवा प्रबंधक ने विधायक के साथ बदतमीजी की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने हेली सेवा प्रबंधक के साथ मारपीट की। इसके बाद हेली सेवा कंपनियों ने सेवाएं रोक दी,...
पंजाब के मुख्यमंत्री, सिद्धू सहित कांग्रेस नेताओं ने किए बाबा के दर्शन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और विस अध्यक्ष राणा केपी ने केदारनाथ में बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन किये। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों से भी कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी से तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है।
मंगलवार सुबह पंजाब...
आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को धनतेरस पर मिला मानदेय तौहफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ोतरी कर धनतेरस पर दिवाली तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 1800 मिनी आगनबाड़ी और सहायिकाओं को पन्द्रह-पन्द्रह सौ प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 1800 मिनी आगनबाड़ी को 1500 और सहायिकाओं को 1500 प्रतिमाह मानदेय बढ़ोतरी स्वीकृति दी...


























































