उत्तराखंड: 21 सालों की परिसंपत्तियों का लंबा विवाद सुलझा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर 21 सालों से चली आ रही दोनों राज्यों की विभिन्न विभागों की 20 हजार करोड़ की परिसंपतियों का लंबा विवाद सुलझा लिया है। इसके लिए धामी ने मुख्यमंत्री योगी को उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा बड़े और...
चार धाम हक-हकूकधारी महापंचायत 15 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
चार धाम हक-हकूकधारी महापंचायत उत्तराखंड ने ऐलान किया है कि वह भाजपा सरकार को हराने के लिए 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह निर्णय भाजपा सरकार के तीर्थ पुरोहितों के ऊपर देवस्थानम बोर्ड बनाकर थोपे जा रहे काले कानून को समाप्त न किए जाने को लेकर किया है।
यह जानकारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल, मंत्री हरीश डिमरी और...
चाइल्ड फ्रेन्डली सिटी बनाने की तैयारियां तेज, पांचवां मिशन पहुंचा दून
स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत देहरादून को चाइल्ड फ्रेन्डली सिटी बनाने की तैयारियां जोरो पर है। फुटफाट और स्कूल को बच्चों के अनुकूल डिजाइन को तैयार किया जा रही है। इसके लिए बुधवार को पुणे से आई राष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रांजली देशपाण्डे ने देहरादून में सिटीस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए स्थलीय निरीक्षण कर कॉनसैपचुअल डिज़ाइन को अन्तिम रूप दिया।
बुधवार को...
गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे आप के अजय कोठियाल: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
मीडिया से मुखातिब होते हुए सिसोदिया ने कहा कि भाजपा- कांग्रेस ने पहाड़ की अवधारणा के अनुरूप विकास करने में असफल रहे हैं। उत्तराखंड की जनता को कर्नल कोठियाल...
अफगानिस्तान: 2 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर, रिपोर्ट में दावा
अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद हालात हर दिन खराब होते जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में किए गए दावे के अनुसार 2 करोड़ से ज्यादा लोग इस देश में भुखमरी झेलने को मजबूर हैं।
द वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सूखे और खराब अर्थव्यवस्था की मार अफगानी परिवारों पर भारी पड़ी...
फाइजर ने कम आय वाले 95 देशों को दी अपने एंटीवायरल कोविड की गोली बनाने की अनुमति
दुनिया के प्रसिद्ध दवा कंपनियों में से एक अमेरिका की फाइजर इंक ने मंगलवार को कहा कि वह अपने प्रायोगिक एंटीवायरल कोविड -19 गोली की जेनेरिक निर्माताओं को आपूर्ति 95 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में करने की अनुमति देगा। कंपनी ने कहा कि यह समझौता अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य समूह मेडिसिन पेटेंट पूल लाइसेंस के माध्यम से किया...
घर बैठे जमीन की हो सकेगी ऑनलाइन रजिस्ट्री, बिहार बनेगा पहला राज्य: आईआइटी रुड़की
देश की नामचीन संस्थान आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की तकनीक से बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां जमीनों की रजिस्ट्री घर बैठे ऑनलाइन कराई जा सकेगी। बिहार सरकार के प्रस्ताव पर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने कई दौर की बैठकों के बाद जमीनों की ऑनलाइन खरीद फरोख्त के लिए तकनीक आधारित कंप्लीट सॉल्यूशन सरकार...
उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में सभी छात्रों को मिलेगा प्रवेश: मंत्री धन सिंह
अब प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश से वंचित नहीं होंगे। इसके लिए सरकार की ओर से जरूरत पड़ने पर उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा...
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का बयान चर्चा में
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही सत्ताधारी दल किसी व्यक्ति को सीधे प्रस्तुत नहीं कर रहा है लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा का अघोषित चेहरा माने जा रहे हैं, ऐसे में उनका नाम सहज नहीं माना जाना अपेक्षित है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी खुद सार्वजनिक तौर पर धामी की तारीफ कर उनकी पीठ थपथपा चुके हैं,लेकिन भाजपा...
नड्डा ने कहा-जीत के लक्ष्य पाने के लिए जी जान से जुट जाएं पदाधिकारी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। नड्डा ने कोर ग्रुप की बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ भाव से संगठन की जो सेवा की जा रही है, उसके कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतदाताओं के बीच अटूट विश्वास है। इसके...


























































