सीएम त्रिेवेंद्र ने ट्रैंचिंग ग्राउंड देहरादून में गंदगी के खिलाफ छेड़ी मुहिम
गुरूवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउन्ड में बदबू खत्म करने वाले जैविक पदार्थ का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि शीशमबाड़ा में मानकों के अनुरूप काम जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में एक संस्था द्वारा विकसित किए गए जैविक...
उधमसिंह नगरः मासूम की रेप के बाद हत्या के आरोपी को सजाए मौत
उधमसिंहनगर जनपद के रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय के पोक्सो फास्टट्रैक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए आठ वर्ष की बच्ची को माता बनाने के नाम पर खेत पर ले जाकर बलात्कार के बाद हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक/ एडीजे पाक्सो नीलम रात्रा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष...
5 मई को दून पधारेंगे ”प्रेसिडेंट आॅफ इंडिया”
इंदिरा गांधी नेशनल फारेस्ट एकेडमी के कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि की तरह शिकरत करेंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी। राजपुर रोड में बने राष्ट्रपति निवास में रात गुजारने के बाद अगले दिन 12 बजे दिल्ली लौट जाऐंगे। राष्ट्रपति के आने का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रेसिडेंट हाउस सजाने के लेकर बाकी सभी तैयारियों...
देहरादून में सुरक्षा के लिए 100 नंबर की लाईनें बढ़ी
पुलिस के इमरजेंसी 100 नंबर पर अब एक बार में 8 घंटियां बजेंगी। इमरजेंसी नंबर 100 के बार-बार बिजी होने की शिकायतों को देखते हुए डीआईजी पुष्पक ज्योति ने फोन लाईनों को 6 से बढ़ाकर 8 करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी पुष्पक ज्योति बुधवार को कंट्रोल रुम का निरिक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
डीआईजी ने बताया कि आए...
देहरादून नगर निगम में जुड़ सकते हैं 35 गांव
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की ओर से नगर निकायों से सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगे जाने से दून नगर निगम का सीमा विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है। सीमा विस्तार होने पर नगर निगम में करीब 35 गांव जुड़ सकते हैं। नगर निगम ऐसा प्रस्ताव पहले भी शासन को भेज चूका है।
देहरादून नगर निगम क्षेत्र की...
द्वारहाटः परचून की दुकान में बिक रही थी शराब
द्वारहाट। अल्मोडा, पुलिस ने एक परचून की दुकान में छापा मारकर शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने 13 पेटी शराब के साथ दुकान स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पूजाखेत में परचून की दुकान चला रहे रंजीत सिंह की शिकायत मिली थी कि वह दुकान की आड़ में शराब का...
परिवहन विभाग के नियमों का हो रहा उल्लंघन
भारत के संविधान का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। जो नियम व क़ानून न्यायालय ने बनाए हैं उनका पालन करना हर नागरिक को करना चाहिए। ऐसे में कुछ लोग पावर की चकाचौंद दिखाने में लिप्त कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। कई लोग अपनी वाहन पर अवैध रूप से लाल बत्ती का प्रयोग करते है और कुछ लोग...
विकासनगर क्षेत्र की महिला फारेस्ट गार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार
विजिलेंस ने वन पंचायत सचिव का काम देख रहीं महिला फारेस्ट गार्ड को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 1 लाख 88 हजार के चैक पर साइन करने के लिए सरपंच से 50 हजार की मांग कर रही थी। रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए उसे रंगो हाथों पकड़ा गया।
विकासनगर क्षेत्र के कोटि...
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने ”एसएसपी” खुद निकलीं
देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने हेतु तथा विभिन्न स्थानों पर लगे जाम को खुलवाने के लिये खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने ट्रैफिक कंट्रोल रुम में जाकर यातायात व्यवस्था का सुचारू रुप से संचालन सुनिश्चत कराया। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न चौकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जाम वाले स्थानों पर अधिकारियों...
काशीपुरः मर्दानियों ने पकडी कच्ची शराब कारोबारियों को पुलिस के हवाले किया
काशीपुर। शराब की दुकान खोलने को लेकर मर्दानियों ने एक बार फिर हंगामा बरपाया। यहां सिर्फ विरोध ही नहीं किया बल्कि कच्ची शराब बेचने वालों को भी रंगे हाथों पुलिस के हवाले किया और कच्ची शराब का जखीरा तक पकडा दिया, जो सिधे तौर पर पुलिस की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। वहीं पुलिस कच्ची शराब कारोबारियों...


























































