Page 1929

बागेश्वर में अतिक्रमण पर सख़्त हुए डीएम

बागेश्वर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 15 व्यापारियों को जहां चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं कई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कराया। इससे बाजार में दुकानदारों व व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। डीएम मंगेश घिल्डियाल अचानक कस्बा बाजार पहुंच गए। राज्यपाल के कार्यक्रम से वापस लौटने पर बाजार में...

अब चलान के पैसों से होगी सड़क सुरक्षा

उत्तराखंड में अब सरकरा ने सड़क सुरक्षा के लिये पैसो के इंतज़ाम के लिये एक रास्ता और निकाल लिया है। पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा किये गये चालान की 25 फीसदी रकम सड़क सुरक्षा पर खर्च की जायेगी। इसके साथ ही रोड़ सेफ्टी का थ्री टियर आॅडिट होगा। विशेषज्ञ इंजीनियरों को रोड़ सेफ्टी सेल बनाया जायेगा। दुर्घटना संभावित स्थलों का...

अब करंट से खेलेंगी महिलाए

अभी तक आपने महिलाओं में सिलाई-कढ़ाई और खाना पकाने का हुनर देखा होगा, लेकिन उधमसिंहनगर में पहली बार महिलाएं बिजली तारों से खेलती नजर आएंगी। बाल विकास विभाग महिलाओं को इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण देने जा रहा है, जिसके बाद महिलाएं न सिर्फ अपने घरों में इस हुनर का इस्तेमाल कर पाएंगी, बल्कि खुद सशक्त होकर अपने पैरों पर खड़ी...

बाघ के हमले से हाथी की मौत

हाथी
कार्बेट टाइगर रिजर्व में एक हाथी का शव मिला है। माना जा रहा है कि बाघ के हमले से घायल होने के बाद इस हाथी की मौत हुई। कार्बेट के बिजरानी आम श्रोत कमार्टमेंट 10 में वन कर्मी गश्त कर रहे थे। इस स्थान पर दुर्गंध उठने पर उन्होंने आसपास छानबीन की तो झाड़ी में एक हाथी का शव...

बडी संख्या में नेपाली भक्त पहुचें पूर्णागिरी मेला 

मां पूर्णागिरि धाम में तीर्थ यात्रियों की भारी संख्या में आवाजाही जारी है। पड़ोसी देश नेपाल से भी इन दिनों समूह के साथ तीर्थ यात्रियों का जत्था मां के दर्शन को पहुंच रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही दिन की अपेक्षा रात्रि के समय श्रद्धालु अधिक संख्या में दर्शन को पहुंच रहे हैं। नेपाल से जत्थे के रूप...

साढ़े तीन माह में सात बाघों को निगल गया काल

रामनगर-रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज में एक बाघिन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका सड़ा-गला शव नाले में पड़ा मिला। शव सड़ने की वजह से वनाधिकारी उसकी उम्र के बारे में कोई अनुमान नहीं लगा पाए। दूरस्थ क्षेत्र होने व देर होने की वजह से उसका पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया। इससे पूर्व इसी साल 19...

एयरपोर्ट से सेटेलाइट फोन के साथ पुलिस ने लिया हिरासत में

देहरादून के जौलीग्रांट में वेनेजुला की 27 साल की लड़की को सेटेलाइट फोन के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया । आज इंस्पेक्टर CISF जौलीग्रांट सुरक्षा श्री एस.टी बाटी द्वारा थाना डोईवाला पर सूचना दर्ज कराई गयी कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक महिला, जिसका नाम मरिया फ़रनेंङा बेलोसा है, वेनेज़ुएला की नागरिक है अौर मयामी, अमेरिका में...

राम गंगा में भी राफ्टिंग का हुनर सिखेंगे युवा

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से बीएडीपी (सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम) के तहत संचालित रिवर रॉफ्टिंग व रिवर क्रांसिंग प्रशिक्षण जारी है। दूसरे दिन युवाओं को स्वच्छता अभियान के साथ रामगंगा नदी में रॉफ्टिंग कराई गई। केएमवीएन द्वारा रामगंगा नदी में रिवर रॉफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। निगम प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि शनिवार को 90...

एनएच घोटाले जांच में दागी अफसर का नाम शामिल

पेपर
रुद्रपुर, एसडीएम सितारगंज की शिकायत पर तहसीलदार सुदेश कुमार को हटा दिया है और सितारगंज में शेर सिंह ग्वाल की तैनाती की गई है। श्री ग्वाल की भूमिका एनएच मुआवजा घोटाले में संदिग्ध रही है और उनका नाम इस जांच में शामिल है। यही नहीं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश भी हाल में करके भेजी गई है। ऐसे...

 नैनीताल में पहला फिल्म महोत्सव शुरु 

कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय पहला स्टूडेंट्स फिल्म महोत्सव शुरू हो गया। हर्मिटेज भवन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य, कुलपति डॉ डीके नौरियाल ने किया। महोत्सव में 45 लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। एफ.टी.आइ.आइ के निदेशक भूपेंद्र कैंथोला, अभिनेता ललित तिवारी, ज्योति कपूर दास आदि भी इस...