‘दिव्यांगजन प्रेरणा 2017′ को हरी झंडी दिखाकर सीएम ने किया रवाना
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास से श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा साहसिक मिशन ‘‘दिव्यांगजन प्रेरणा 2017‘‘ यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। यात्रा के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ दिव्यांगजन ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति में आत्मविश्वास का संचार कर, प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी। इस अवसर...
विधानसभा में पेश हुआ जीएसटी बिल
सोमवार को देहरादून में विधानसभा सत्र शुरु हुआ। सत्र में श्री गुरु रामराय विश्विद्यालय विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के बाद 2017 का तृतीय अधिनियम बनाया गया। सरदार भगवान सिंह विश्व विद्यायल उत्तराखंड विधेयक एक बार और विचार के बाद रखा जाएगा सदन के पटल पर।
उत्तराखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक 2017 को राज्यपाल की ने दी मंजूरी। वर्ष 2017 साल का...
माह के पहले और तीसरे सोमवार को सीएम सुनेंगे जनता की समस्या
आम जनता की शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जनता दर्शन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री प्रत्येक माह के पहले सोमवार को सुबह साढे़ नौ बजे जबकि तीसरे सोमवार को सुबह दस बजे से न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के जनता दर्शन हॉल में जनता से मिलेंगे। मुख्यमंत्री प्रत्येक...
पैसे दो वरना दुकान हटाओ
रुद्रपुर के इंद्रा कालोनी में देशी शराब के ठेके के खिलाफ धरने पर बैठे लोगो पर शराब की दूकान मालिक व् भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगरध्यक्षा रामा देवी ने एसएसपी को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह और वर्तमान में पार्षद राधा छाबड़ा के पति सुमित छाबड़ा को पैसे देना...
गुल पनाग ने फार्मूला वन ट्रैक पर बनाया रिकाॅर्ड
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस गुल पनाग ने वो कारनामा कर दिखाया है जो आज तक किसी भारतीय महिला ने नहीं किया था। हिंदी सिने अभिनेत्री गुल पनाग अब फार्मूला वन रेस ड्राइवर बन गई हैं। डोर फिल्म से मशहूर हुई यह अभिनेत्री अब स्पेन के बर्सिलोना में फार्मूला ई रेसिंग कार चलाती नजर आईं। गुल पनाग ने एम4 इलेक्ट्रो को सर्किट...
पहली बार हरियाणा से गन्ने की नई प्रजाति को-118 तराई में लगाई जायेंगी
गन्ने की नई प्रजाति किसानों की मिठास बढ़ाएगी। पहली बार करनाल, हरियाणा से नई प्रजाति को-118 बीज मंगवाकर तराई में यह प्रयोग हो रहा है। भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र, कोयंबटूर की इस प्रजाति की खासियत सामान्य से अधिक उत्पादन है। इससे किसानों को तो लाभ होगा ही, बेहतर रिकवरी के चलते चीनी मिलों को भी आर्थिक लाभ होगा।
तराई में...
चारधाम यात्रियों को मिलेगी उत्तराखंड राज्य की सौगात
देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को राज्य सरकार की ओर से सौगात देने की तैयारी है। इसकी शुरुआत द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ धाम से होगी। बाबा केदार के दर्शनों के बाद यात्रियों को वापसी में केदारनाथ धाम की पवित्र माटी, फोटो, अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष की माला भेंट दी जाएगी।
इसके पीछे कारण है कि...
मसूरी, रायपुर, राजपुर की ईवीएम भी कोर्ट ने की सील
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सोमवार को मसूरी, राजपुर, रायपुर, हरिद्वार देहात, प्रतापनगर विधानसभा सीटों पर ईवीएम मशीनों को सील करने के आदेश दे दिये। इसके चलते देशभर में ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध को एक मोड़ मिल गया है।
गौरतलब है कि विकासनगर विधानसभा में ईवीएम मशीन में छेड़खानी का मामला हाई कोर्ट में...
स्वरोज़गार दिलाने के क्षेत्र में उत्तराखंड रहा नंबर 1
एक ऐसा प्रदेश जहां रोजगार की कमी से आए दिन पलायन की समस्या बनी रहती है, यह खबर लोगों के लिए एक आश्चर्य की तरह ही होगी कि उत्तराखंड राज्य ने इस वर्ष यानि 2016-2017 में इन्ट्रोप्रिन्योर को अपना व्यापार शुरु करने के लिए सबसे ज्यादा फंड दिए हैं जिसमें राज्य को पहला दर्जा मिला है।
राज्य के अर्बन डेवलेपमेंट मंत्री...
हथियारबंद बदमाशों ने राईस मिल मालिक को लूटा
खटीमा में बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक राइस मिलर को लूट लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल पाया।
सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर झनकट बानूसी में दिनेश मित्तल की नर सिंह इंडस्ट्रीज के नाम से राइस मिल...



























































