डीएम कार्यालय के सामने आग
बागेश्वर में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगल धधकने लगे हैं। जंगलों की आग रोकने में वन विभाग पूरी तरह विफल ही साबित हो रहा है।
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने के जंगल में आग धधकने लगी। थोड़ी देर में पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया। जंगल में आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई देने लगी। पूरा जंगल धुंए से...
सीएम रावत पहुँचे बाबा प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र के द्वार
राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तीर्थनगरी ऋषिकेश के प्राचीन सिद्धपीठ वीरभद्र मंदिर पहुँचे, जहां उन्होंने भगवान भोले की पूजा की ओर रुद्राभिषेक किया। उसके बाद सीएम कार्यकर्तायों के साथ बैठक के लिए पीडब्लूडी गेस्ट हॉउस पहुँचे। यहां पहुंचने पर उनका कार्यकर्तायों ने जोरदार स्वागत किया। बैठक मे पार्टी और सरकार के बीच तालमेल को लेकर चर्चा की गई।...
जल्द तैयार होगा डाट काली मंदिर के पास डबल टनल
डाट काली की जिस डबल लेन टनल (सुरंग) पर उत्तर प्रदेश सरकार दो साल से अड़ंगा डाले बैठी रही, उसकी राह अब जाकर योगी सरकार में आसान हो पाई। उत्तर प्रदेश की सीमा में करीब 250 मीटर हिस्से के वन क्षेत्र में निर्माण की अनुमति सोमवार को उत्तराखंड को दे दी गई। इसके साथ ही कार्यदाई संस्था लोनिवि ने...
प्रीतम सिंह बने उत्तराखंड पीसीसी अध्यक्ष
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस आलाकमान ने प्रीतम सिंह को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रीतम सिंह उत्तराखंड के राजनितिज्ञ हैं और इससे पहले उत्तराखंड लेजिसलेटिव ऐसेंबली के चार सदस्यों में से एक सदस्य रहे हैं। प्रीतम कांग्रेस पार्टी के नेता है। उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के दौरान प्रीतम ने गृह...
पहले ही हफ्ते में चार धाम यात्रियों की संख्या ने पार किया 40 हजार का आंकड़ा
28 अप्रैल से शुरू हुई चार धाम यात्रा धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ती दिख रही है। उत्तराखंड आपदा के बाद अब एक बार फिर चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में यात्रा की चहल पहल दिनों दिन बढ़ने लगी है। बीते एक हफ्ते में चार धाम यात्रा में यात्रियों की संख्या ने 40 हजार का आंकड़ा पार किया है और लगातार यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। केदार नाथ यात्रा के लिए लगातार तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में यात्रा पे पैदल भी निकल रहे...
गुलदार का आतंक,रायवाला क्षेत्र में युवक को बनाया निवाला
राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में इन दिनों आदमखोर गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है, एक बार फिर यंहा के रायवाला क्षेत्र में गुलदार ने एक युवक को अपना निवाला बना दिया। बीते तीन सालों में यह पांचवा मामला है जब किसी युवक की गुलदार के हमले में मौत हुई हो। इस घटना के बाद से ही पार्क महकमे...
क्यों गायब रहे पीएम के कार्यक्रम से केदारनाथ के विधायक ??
बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुले और इसके साथ ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पहुंच कर पूजा अर्चना की। पीएम के दौरे के लिये पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। मोदी की अगुवाई के लिये उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा कई अधिकारी, नेता और आम जनता मौजूद रही। इन सब के बीच...
किच्छा में दवा दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते के निर्देश पर प्रशासम की टीम ने किच्छा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान छापामार कार्रवाई की सूचना पर दवा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।
विदित हो कि कई क्षेत्र व मोहल्ले में बिना लाइसेंस के साथ मेडिकल स्टोर चल रहे हैं, जिसमे नशे की दवाइयां भी धड़ल्ल...
आज जोशीमठ से गाडू घड़ा और राजगद्दी निकलेगी बद्रीनाथ धाम के लिए
4 मई को 8 बजे जोशीमठ से गाडू घड़ा (तेल कलश) और राजगद्दी पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। 11 बजे पांडुकेश्वर पहुंचने के बाद कल रात्रि विश्राम योगध्यान बद्री मंदिर में ही रहेगा। 5 मई को सुबह 10 बजे कुबेर जी, उद्धव जी की डोली और राजगद्दी व गाडू घड़ा बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे साथ में मुख्य पुजारी...
मोदी पहुंचे केदारनाथ, आम लोगों के लिये खुले बाबा के कपाट
बुधवार को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आम लोगों के लिये खोल दिये गये। इस मौके पर भक्तों की भीड़ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पहुंच कर बाबा के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। बुधवार सुबह प्रधानमंत्री देहरादून के जाॅली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकाॅप्टर से केदारनाथ पहुंचे।
आपको बतादें कि 27 साल बाद...



























































