Page 185

उत्तराखंड से रक्षामंत्री की ललकार- पड़ोसी देश अपनी सीमा में रहें

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को वीरों की भूमि बताते हुए दुश्मनों को ललकारा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश अपनी सीमा में रहें। रक्षामंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पड़ोसी देश कुछ न कुछ नापाक हरकतें करते रहता है। हम दुश्मन का इस पार से ही नहीं, उस पार भी जाकर मुकाबला कर सकते हैं।...

डब्ल्यूएचओ ने ओमीक्रोन को लेकर दी चेतावनी, बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

ओमीक्रोन
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस ए ग्रैबियस ने कहा कि ओमीक्रोन वैरिएंट कोरोना का सबसे तेज संक्रमण फैलाने वाला वैरियंट है। इसके अलावा ग्रैबियस ने बूस्टर अभियान को लेकर भी बहुत कुछ कहा है। टेड्रोस ने कहा कि अब तक 77 देशों ने कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट फैलने की सूचना दी है। ओमीक्रोन जिस तेजी से फैल रहा है, वैसी तेजी हमने पिछले...

राहुल गांधी की रैली की तैयारी बैठक में फिर सुनाई दिए बगावत के सुर

राहुल गांधी
देहरादून में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारियों के लिए बैठक में नेताओं के बगावती सुर अधिक चर्चा में रहे। संजीव आर्य का नैनीताल सीट से कांग्रेस का टिकट पक्का होने की चर्चाओं के बीच महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य, हेम आर्य के बगावती सुर मुखर रहे। सरिता आर्य ने...

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सभी लोग सुरक्षित

डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की गाड़ी मंगलवार को शाम देहरादून से लौटते समय भरसार के पास एक कार को बचाने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मंत्री डा. रावत सहित सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत थैलीसैंण से एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद...

उत्तराखंड में केजरीवाल का ऐलान, महिलाओं को मिलेगा एक हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता

केजरीवाल ने
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तराखंड में महिला कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता में आने पर 18 वर्ष आयु से ऊपर की प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। कहा कि इससे महिलाओं को महंगाई में राहत मिलेगी क्योंकि महिलाओं के पास पूरा घर...

ज्योलीकोट क्षेत्र में पिंजरे में कैद हुआ सातवां गुलदार

गुलदार
नैनीताल जनपद में ज्योलीकोट के निकट एक और गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात्रि भल्यूटी गांव में एक वयस्क गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। वन विभाग की टीम ने उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। इससे पूर्व गत सात दिसंबर की सुबह चोपड़ा ग्राम सभा के सिमलखेत तोक में...

पंचतत्व में विलीन हुए हरबंस कूपर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

हरबंश कपूर
उत्तरप्रदेश से लेकर उत्तराखंड में आठ बार के विधायक रहे हरबंश कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजधानी स्थित लक्खीबाग में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र आदित्य रावत ने उन्हें मुखाग्नि दी। हरबंस कपूर के शोक में सोमवार को देहरादून जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। सोमवार को हरबंस कपूर (75)...

डीएफओ के ट्रांसफर की मांग, धरने पर बैठे कर्मचारी

डीएफओ
हरिद्वार में उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने डीएफओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। एक सप्ताह पूर्व चार्ज संभालने वाले डीएफओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी उनके ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने दो दिन के अंदर डीएफओ का ट्रांसफर ना किए जाने पर...

हापला घाटी में मवेशियों में तेजी से फैल रही खुरपका और मुंहपका बीमारी

चमोली
चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के हापला घाटी के गुंडम, कुलेंडू, नैल और नौली के पशुपालक इन दिनों खासे परेशान हैं। यहां चारों गांवों में मवेशी बड़ी संख्या में खुरपका और मुंहपका बीमारी की चपेट में हैं। इससे मवेशी चरान के लिए जंगल भी नहीं जा पा रहे हैं, जिससे पशुपालकों को मवेशियों की देखरेख के लिए खासी...

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों की हौसला अफजाई करते थे सीडीएस जनरल रावत

बिपिन रावत
सीडीएस जनरल बिपिन रावत चार धाम यात्रा के दौरान भगवान केदारनाथ के मंदिर में मत्था टेकने जरूर आया करते थे। साथ ही वे यहां आकर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेते थे और मजदूरों की हौसला अफजाई किया करते थे। भारी ठंड और बर्फबारी के बीच ड्यूटी दे रहे सैन्य अधिकारी-कर्मचारियों से भी बातचीत करते थे और उन्हें सुझाव...