Page 1838

युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

घर में परिजनों से हुई कहासुनी के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना लक्सर के गांव मोहम्मदपुर निवासी तेलूराम की बेटी किरण (19) की गुरुवार की रात में घर में परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने...

ग्रीन हरिद्वार के लिए साढ़े तीन लाख पौधे रोपे जाएंगे: डीएम

जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन हरिद्वार बनाने के लिए वर्षाकाल में साढ़े तीन लाख पौधे लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पौध रोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जायेगी। वृक्षारोपण में संख्याबल की अपेक्षा गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं...

सीएम ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की मुलाकात

शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से उत्तराखंड से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य के आंगनबाडी केन्द्रों में तीन वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में कुपोषण एवं रक्ताल्पता की...

भारत को नेपाल से जोड़ने वाला झूलापुल तीन दिन रहेगा बंद

भारत और नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक में नेपाल में 28 जून को होने वाले चुनाव को लेकर भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूला पुल को तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर दोनों देशों के बीच मिलजुल कर तस्करी रोकने का भी निर्णय लिया गया। आज यहां तहसील सभागार में जिलाधिकारी...

उत्तराखंड में अब मनरेगा का खुलेगा घोटाला

 एनएच 74 घोटाले की जांच की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई कि एक और घोटाले की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने राज्यपाल को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है। गरीबों को रोजगार मिल सके, इसके लिए मनरेगा योजना चलाई जा रही है। मगर यहां तो मजदूरी में घोटाले के आरोप लगने लगे हैं।...

प्रीतम सिंह ने भाजपा को याद दिलाये विजन डाक्यूमेंट के वादे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को  सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पत्र लिखकर भाजपा के चुनावी दृष्टि पत्र की याद दिलाई है। उन्होंने दृष्टि पत्र में किए गए वायदों के मुताबिक किसानों के कृषि ऋण माफ करने और उन्हें आधे दामों पर बिजली मुहैया कराने की मांग की है। पत्र में...

टी रुम विद अ ङि़फरेंस

देहरादून के राजपुर रोड पर चढ़ते हुए जब सड़के संकरी होने लगती है और आपको लगता है कि आपने सब कुछ देख लिया है, तभी आपको एक कैफे दिखाई देता है 'दि टी रुम एट अलाया,' 5 हफ्ते पुरानी ऐसी ईटरी, जिसको देख कर आप अंदाजा लगा सकते हो कि कैसे किसी कलाकार के हाथ लगते ही कोई जगह...

शराब बेचने के लिये सब नियम कानून ताक पर

हाईवे से हटी शराब की दुकान को अंदरूनी मार्गों पर खोलने का विरोध हुआ तो आबकारी महकमे ने नायाब तरीका खोज निकाला। महकमे ने लाइसेंस धारक को पिकअप वाहन में शराब की चलती-फिरती दुकान खोलने की अनुमति दे दी। हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर रानीबाग क्षेत्र में एचएमटी फैक्ट्री को जाने वाले मार्ग पर पिकअप से शराब बेची जा रही...

मदन कौशिक ने नगर विकास कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

नगर विकास विषय पर बैठक लेते हुए नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि 2021 तक 01 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। इस सम्बंध में उन्होंने प्रदेश के 92 अलग-अलग नगर निकायों का लक्ष्य निर्धारित करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा...

कोर्ट की पुलिस को फटकार, क्या हुआ जुविनाईल फोर्स का?

हाई कोर्ट ने प्रदेश में नाबालिगों की तस्करी के बढ़ते मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने रुद्रपुर निवासी नाबालिग बालक के पूर्णागिरी मेला चम्पावत से गायब होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज न करने तथा जांच में ढिलाई पर पुलिस को जमकर लताड़ लगाई है। साथ ही सरकार से पूछा है...