खाद्य सुरक्षा योजना में ‘चुपचाप’ छंटनी शुरू
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्डों में भी फर्जीवाड़ा नजर आ रहा है। सरकार राशन की दुकानों को आधार से लिंक करने और पीओएस मशीनों से जोड़ने की तैयारी कर रही है। वहीं आपूर्ति विभाग ने फर्जीवाड़ा छिपाने के लिए एपीएल और खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्डों में 'चुपचाप' छंटनी का काम शुरू कर...
बेहतर संस्थानों में शिक्षा का मौका दे रही रिजर्व सीट
यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में दाखिले का दौर शुरू हो चुका है। छात्र अपने भविष्य की राह बनाने के लिए कोटे का लाभ ले सकते हैं। छात्रों के लिए तकरीबन सभी संस्थानों में कोटे की व्यवस्था है। हालांकि यह व्यवस्था सरकारी संस्थानों में ज्यादा है, लेकिन निजी विश्वविद्यालयों में भी श्रेणीवार रिजर्वेशन दिया जाता है। यही नहीं छात्रों को दाखिले...
राजभवन का किया जा रहा है एनर्जी आॅडिटः राज्यपाल
राजभवन का एनर्जी आॅडिट किया जा रहा है जिसके तहत मैथमेटिकल कैलकुलेशन किया गया है कि यहां कितनी एनर्जी का उपभोग किया जा रहा है और उसका कितना कार्बन फुटप्रिंट बनता है। इसी के अनुसार राजभवन परिसर में पौधारोपण किया जा रहा है जिसके चलते बुधवार को लगभग 50 पौधे लगाए गए। वहीं जुलाई माह में 300 और भी...
कांवड़ियों के आने से राजमार्ग जाम, आधे घंटे में तय हो रहा 200 मीटर का सफर
तीर्थनगरी में कांवड़ियों के आने और जल भरकर जाने का सिलसिला निर्बाध गति से जारी है। भीड़ का आलम यह है कि राजमार्ग पर पूरी तरह से जाम है।
राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। 200 मीटर की सड़क को पार करने में आधे घंटे से अधिक...
मसूरी विधायक व एसएसपी ने किया पौधरोपण
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 'एक व्यक्ति एक पेड़' का अनुसरण करते हुए बुधवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निविदिता कुकरेती ने कोतवाली कैंट में पौधरोपण किया।
भाजपा के मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रकृति पर्व हरेला महोत्सव के इस पखवाड़े में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 'एक व्यक्ति एक पेड़' का अनुसरण एवं...
विधानसभा अध्य्क्ष ने किया अपने कैम्प कार्यालय का उद्घाटन
ऋषिकेष विधायक और विधानसभा अध्य्क्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेष स्तिथ बैराज में अपने छेत्रीय कैम्प कार्यालय का उद्वघाटन किया, जिसमें विधानसभा के साथ-साथ छेत्र के कई बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्य्क्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि कैम्प कार्यालय के खुलने से जरूरत मंद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी, उन्होंने बताया कि आम जनता...
हरिद्वार में युवक की मौत
मायापुर स्थित डीएम आवास,हरिद्वार के पीछे मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को गंगा से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मंगलवार सुबह डीएम आवास के पीछे गंगा में एक युवक का शव देखकर लोग हैरान रह गए। मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। मायापुर थाना पुलिस मौके पर...
स्वास्थ्य महकमे के जल्द आएंगे ‘अच्छे दिन’
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमे को जल्द 203 दंत चिकित्सक मिलने वाले हैं। इनकी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद उत्तराखंड चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (यूएमएसआरबी) ने साक्षात्कार की तिथि भी तय कर दी है। साक्षात्कार 24 से 28 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए 400 उम्मीदवारों को आमंत्रित...
‘जग्गा जासूस’ के कारोबार में भारी गिरावट
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की एडवेंचर आधारित फंतासी फिल्म 'जग्गा जासूस' के कारोबार के लिए सोमवार का दिन काफी अहम माना जा रहा था। रिलीज के पहले तीन दिनों में लगभग 33 करोड़ के कारोबार के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 13 करोड़ के आसपास का कारोबार करने के...
जीआईसी नंदप्रयाग को भूस्खलन से खतरा, खिसक रहा है मलबा
जनपद चमोली के राजकीय इंटर काॅलेज नंदप्रयाग के निचले हिस्से में भूस्खलन सक्रिय हो गया है। भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे को भी खतरा बना हुआ है। सोमवार को सुबह से ही हाईवे पर मलबा गिर रहा है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है।
इन दिनों क्षेत्र में रुक-रुक कर हुई भारी बारिश से नंदप्रयाग...



























































