उत्तराखंड : पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देहरादून सहित राज्य के मैदानी जनपदों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी ने ठंड को बहुत बढ़ा दिया है। चार धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ की...
नैनीताल : 56 बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
नैनीताल जनपद में फिर कोरोना का बड़ा धमाका हुआ है। शनिवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में नैनीताल जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में 53 एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीची-बिल्लेख में तीन बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पंत ने बताया कि इन दोनों विद्यालयों के 158 बच्चों की कोरोना...
उत्तराखंड में राजनीतिक रैलियों पर 16 तक रोक, 12वीं तक स्कूल भी बंद
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पाबंदियों के साथ नई गाइडलाइन जारी कर दी है। आंगनबाडी केंद्र से 12 वीं तक के स्कूल नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक रैलियां, सार्वजनिक समारोह, धरना-प्रदर्शन आदि पर 16 जनवरी तक रोक लगा दी गई है।
मुख्य सचिव की ओर से जारी नई गाइडलाइन में 27 दिसम्बर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 24 उम्मीदवारों की सूची की जारी
विधानसभा चुनाव के लिए आम आदम पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री पद के घोषित कर्नल कोठियाल का नाम भी शामिल है।
शुक्रवार को आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची के लिए सभी...
धर्म संसद मामले में एसआईटी ने शुरू की जांच
हरिद्वार धर्म संसद में हेट स्पीच मामले की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात देहरादून के नेतृत्व में पांच सदस्यों की एसआईटी बनाई गई है। इसमें एएसपी हरिद्वार, एक इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। हेट स्पीच मामले में हरिद्वार नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। यह धर्म संसद...
विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को 7 दिनों तक रहना होगा घर पर ही क्वारंटाइन
विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को सात दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना जरूरी कर दिया गया है। शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में विस्तृत दिशा -निर्देश जारी किए हैं। यह दिशा-निर्देश 11 जनवरी से लागू होंगे। होम आइसोलेशन के आठवें दिन यात्री को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराके नतीजे एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।...
हरिद्वार में छह माह के बाद कोरोना के रिकॉर्ड मामले, एक की मौत
हरिद्वार में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम जारी किए गए कोरोना बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को 134 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें 36 रोगी हरिद्वार शहर में मिले है। छह माह के अंतराल पर जहां सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं एक 65 वर्षीय महिला...
कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का जिलाधिकारियों को निर्देश
कोविड संक्रमण से बचाव और संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एसएस संधु द्वारा आयुक्त गढ़वाल और कुमाऊ सहित समस्त जिलाधिकारियों को अपने-अपने मण्डलों एवं जनपदों में चिकित्सा अवस्थापना सुविधाओं को सक्रिय करने एवं सख्ती से कोविड गाइडलाइन का परिपालन करवाने के निर्देश दिए हैं।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने...
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे ड्रीम प्रोजेक्ट चुनावों तक खटाई में पड़ सकता है
लगभग 13 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण फिलहाल खटाई में पड़ सकता है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इस मामले में बुधवार को कोई अंतरिम आदेश पारित करने से फिलहाल मना कर दिया है। अब इस मामले में 16 फरवरी को सुनवाई होगी।
भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय...
उत्तराखंड विधानसभा मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन
उत्तराखंड विधानसभा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस बार सर्विस सहित कुल मतदता की संख्या 82 लाख 37 हजार 886 कुल मतदाता हो गए। सर्विस मतदाता 93 हजार 964 है। कुल 2 लाख 97 हजार 922 मतदाताओं में बढ़ोतरी हुई है।
बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।...



























































