बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें,गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल से 20 सेंमी ऊपर
इन दिनों पूरा उत्तराखंड मौसम की मार झेल रहा है, पहाड़ो से लेकर मैदानों तक पानी ही पानी देखने को मिल रहा है ऐसे में मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है, तीर्थनगरी ऋषिकेष में गंगा का जलस्तर वर्निन्ग लेवल को पार कर बह रहा है, जिससे गंगा के किनारे रह रहे लोगों में दहशत का...
जल्द ही उत्तराखंड के सभी विभागों के होंगे फेसबुक पेज
सोशल मीडिया में जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के मकसद से आज फेसबुक के पाॅलिसी प्रोग्राम मैनेजर(साउथ एशिया) नितिन सलूजा ने राज्य के सचिव और निदेशक स्तर के अधिकारियों केे साथ सोशल मीडिया पर जनता के साथ सीधा और प्रभावी संवाद स्थापित करने पर चर्चा की। सचिवालय में आयोजित कार्यशाला में सलूजा ने अधिकारियों को बताया कि...
नदी में फसे वन मंत्री, सुरक्षित निकाले गए
चंपावत से देहरादून लौट रहे वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बारिश के कारण अचानक सावलदे नदी में पानी बढ़ने के कारण बाढ़ में फस गए। लोगों ने सावलदे के निमार्णाधीन पुल पर सीढ़ी लगाकर उन्हें निकाला। इसके बाद वे रामनगर वापस आए और वहां से देहरादून रवाना हुए।
शुक्रवार को वन मंत्री डॉ. रावत चम्पावत से देहरादून लौट रहे...
रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ थाने को मिलेगा 1 लाख का ईनाम: सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में थानों की परफार्मेंस के अनुसार उनकी रैंकिंग करने के निर्देश दिये। प्रतिवर्ष की जाने वाली रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ थाने को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने पुलिस विभाग को सीमान्त जनपदों में तैनात आईटीबीपी, एसएसबी और सेना के साथ...
योगी से मिले अक्षय, टैक्स फ्री हुई टायलेट एक प्रेमकथा
अगले सप्ताह 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही अपनी नई 'फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और फिल्म की टीम शुक्रवार को लखनऊ पंहुची, जहां अक्षय कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री की ओर से 'टायलेट एक प्रेमकथा' को राज्य में मनोरंजन कर...
दिलीप कुमार की स्थिति में सुधार, अब भी आईसीयू में
दिलीप कुमार की तबियत को लेकर उथलपुथल भरी खबरें जारी रहीं, गुरुवार रात तबियत बिगड़ जाने के बाद डॉक्टरों की टीम भी उनके सेहत को लेकर चिंतित थी। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके लीवर की सूजन कम होने का नाम नहीं ले रही थी। साथ में रक्तचाप बढ़ जाने से मामला और गंभीर होता जा रहा था, लेकिन सुबह स्थिति...
काठगोदाम पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ की हीरोईन
हल्द्वानी क्षेत्र में नशे का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने बाकायदा नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसी के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब एक करोड़ की हेरोइन बरामद की।
शनिवार को नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस...
शनिवार शाम से मौसम में बदलाव, हल्की बारिश की संभावना
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश में पिछलों दो दिनों से लगातार रात दिन हो रही बारिश से शनिवार शाम तक राहत मिलने की मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है।
राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल,पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह सुबह हल्की बारिश दोपहर तक होती रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दून मौसम विज्ञान केंद्र के...
गंगा में मिले मां-बेटी के शव
कनखल थाना क्षेत्र में मातृसदन के समीप जगजीपुर में गंगा से एक युवती व महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को निकालने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शवों की पहचान नहीं हो पाई है।
मृतकों की...
बारिश से थमे बसों के पहिये
जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में आई आपदा से जहां जन मानुस का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम कोटद्वार डिपो की बसों के पहिये भी थम गए।
बताते चलें कि पिछले 12 घण्टे से हो रही बरिश की वजह से परिवहन निगम के वर्कशॉप एवं कार्यलय में भी मलबा आ गया। डिपो के वर्कशॉप में...



























































