Page 1740

‘स्वच्छ देहरादून’ ऐप सुधारेगा शहर की सूरत

शहर को सुंदर और साफ रखने के लिए नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया। शनिवार को महापौर विनोद चमोली ने नगर निगम में स्वच्छ देहरादून ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का नगर निगम 48 घंटे के भीतर समाधान करेगा। शनिवार को निगम सभागार में महापौर विनोद चमोली ने ऐप का शुभारंभ किया।...

शतरंज प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज प्रथम

दी इंडियन पब्लिक स्कूल राजवाला में आयोजित दूसरे अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी प्रथम रहा। जबकि द दून स्कूल को दूसरा और दी इंडियन पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। शनिवार को खेले गये इस दूसरे अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में दी इंडियन पब्लिक स्कूल के ए और बी दोनों टीम समेत देहरादून के कुल...

कोटद्वार: आपदा प्रभावित क्षेत्र का सीएम ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को सड़क मार्ग द्वारा देहरादून से आपदा प्रभावित क्षेत्र कोटद्वार पहुंचे। विगत गुरुवार को अतिवृष्टि के कारण कोटद्वार में हुए जान माल के नुकसान का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने उन राहत शिविरों का निरीक्षण किया, जहां आपदा प्रभावितों को ठहराया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। जिला...

हरिद्वार को मिले सात सौ से आधुनिक कूड़ेदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर राजमार्ग स्थित एक होटल में वेक्टस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 20 लाख रुपये कमीत के 700 आधुनिक कूड़ादान लोकार्पित किए। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि कंपनी की ये एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। इस तरह के सहयोग से प्रधानमंत्री के स्वच्छता...

रेरा में पंजीकरण में मिले 2.07 करोड़

रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलरों के पंजीकरण से अब तक प्राधिकरण को 2.07 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से रेरा को साधन संपन्न बनाया जाएगा। रेरा ने एक मई-2017 से पहले विभिन्न आवासीय व कमर्शियल परियोजनाओं में अनापत्ति प्रमाण पत्र न लेने वाले बिल्डरों के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण कराने...

एम. वेंकैया नायडू होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति

एम वैंक्या नायडू देश के अगले उप राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने यूपीए के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को हराकर ये पद हासिल कर लिया है। देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान आज 10 बजे से शुरू हुए।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू संसद भवन परिसर में पहले से ही उपस्थित...

जिस्म 3 के साथ पूजा भट्ट की निर्देशन में वापसी

निर्देशक के तौर पर महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट सालों बाद वापसी करने जा रही हैं। पूजा भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म' की तीसरी कड़ी की तैयारियां शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस बार फिल्म में चार मुख्य किरदार होंगे, जिनमें से एक किरदार महिला का होगा, बाकी तीनों किरदार पुरुषों के होंगे। अभी...

अभिनेत्री जैक्लीन फर्नाडिज अस्पताल में भर्ती

अपनी आने वाली फिल्म 'द जेंटलमैन' के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडिज को लेकर खबर है कि पेट में दर्द की शिकायत के चलते उनको अंधेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। डाक्टरों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पेट में इंफेक्शन है। डाक्टरों ने...

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल अभी फंसा

पिथौरागढ़ में लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी रही। बारिश के कारण टनकपुर-तवाघाट मार्ग बलधार के पास बंद है। वहीं, गुरुवार रात से फंसा कैलाश मानसरोवर का 14वां दल अभी भी डीडीहाट में ही मार्ग खुलने का इंतजार कर रहा है। कैलाश मानसरोवर जाने वाला यह दल मार्ग खुलने पर ही दल धारचुला के लिए रवाना हो पाएगा। शनिवार को...

गदेरा में बहने से महिला की मौत, एक मकान क्षतिग्रस्त

गदेरा पार करते हुए पानी के तेज बहाव में आकर चमोली जनपद के विकास खंड गैरसैंण के कुनीगाड मल्ली की एक महिला की मौत हो गई। वहीं, कुनीगाड के ही हिरूली बाजार में एक आवासीय भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जनपद में शुक्रवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कनीगाड गदेरे में पानी बढ़ गया है। शुक्रवार...