दोबारा पापा बने फरदीन खान
अभिनेता फरदीन खान एक बार फिर पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अजारुस रखा गया है। नताशा और फरदीन इससे पहले एक बेटी के मां-बाप बन चुके हैं, जिसका नाम डियानी इसाबेला खान है और वो तीन साल की है।
घर में नए मेहमान के आने की खुशी फरदीन खान...
सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ धमकी देने की शिकायत
मुंबई में आज देर शाम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और एक व्यक्ति के बीच गोरेगांव के फिल्मसिटी स्टूडियो के करीब एक व्यक्ति से कहा-सुनी हो गई और मामला पुलिस तक जा पंहुचा। पुलिस अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह की कार के ड्राइवर द्वारा ओवरटेक किए जाने की घटना से दूसरी कार का ड्राइवर नाराज...
युवती ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
कनखल थाने की पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवती ने युवक के फ्लैट पर जाकर जमकर हंगामा काटा। कनखल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कनखल के गणेशपुर निवासी एक युवक की कनखल के राजा गार्डन में रहने वाले एक युवती से दोस्ती हो गई। कुछ दिन दोनों की दोस्ती चली,...
पुलिस पर हमला करने वाले फरार
गढ़गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले नामजद लोग पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में घरों में छापेमारी की। आरोपी घरों पर ताले लगाकर फरार हैं। शनिवार तड़के राजपुर देहरादून थाना व रानीपुर कोतवाली पुलिस गढ़ गांव में वारंटी रिजवान को पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस उसकी तलाश में...
स्पर्श गंगा टीम ने की घाटों की साफ-सफाई, गंगा को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
स्पर्श गंगा अभियान के तहत विभिन्न गंगा घाटों पर स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। हरिद्वार के 52 घाटों पर सफाई अभियान चलाकर जन जागरूकता फैलाई गई। स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि 52वें चरण में अभियान पहुंच चुका है। टीम के सदस्य लगातार सफाई अभियान में अपना सहयोग प्रदान कर...
गणेश जोशी ने की सेना को एक लाख रुपये देने की घोषणा
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय सेना को अपने वेतन से एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। रविवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में अपने सम्बोधन के दौरान विधायक गणेश जोशी ने यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आज भारत को लगातार पड़ोसी देशों से गीदड़ धमकियां मिल रही हैं तो उस दौर...
एटीएम से ठगे जा रहे दून के लोग
राजधानी में एटीएम के जरिए धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को पटेलनगर थाने पर दो और क्लेमेंट टाउन थाने पर एक मामला सामने आया। जिसमें लाखों की धोखाधड़ी हुई है। पटेलनगर थाने पर आर्मी मैन से एक लाख से ज्यादा और एक महिला से 89 हजार 500 की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।...
ऑल वेदर रोड के चौड़ीकरण पर जताया विरोध
जनपद चमोली के पीपलकोटी के व्यापारियों ने एक बैठक कर अॉल वेदर रोड के लिए किये गये अनियमित एवं अव्यवहारिक चौड़ीकरण के सर्वे पर अपना विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सड़क का समरेखण किया जा रहा है उससे यहां के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जाएगा जिससे भूमि तथा भवन दोनों की क्षति होगी।
रविवार...
पौधरोपण व उद्यानीकरण के आंकड़ेबाजी खुली डीएम के सामने
जनपद पौड़ी गढ़वाल में जल संचय को लेकर एक बैठक में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएम के सामने अधिकारियों के निक्मेपन की पोल खुल गई। बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने जिले में किये गए पौधरोपण के बारे में बताया।जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास भवन सभागार में जल संचय को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक...
अवैध खनन में 15 वाहन जब्त, 10 बुग्गी पकड़ी
रुड़की और घाड़ क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर 15 वाहनों को सीज किया और दस बुग्गी पकड़ी। पुलिस की कार्रवाई से दिनभर हड़कंप मचा रहा।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को नदियों में खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसपर एसएसपी ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को खनन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर बुग्गावाला...


























































