स्पर्श गंगा टीम ने की घाटों की साफ-सफाई, गंगा को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
स्पर्श गंगा अभियान के तहत विभिन्न गंगा घाटों पर स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। हरिद्वार के 52 घाटों पर सफाई अभियान चलाकर जन जागरूकता फैलाई गई। स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि 52वें चरण में अभियान पहुंच चुका है। टीम के सदस्य लगातार सफाई अभियान में अपना सहयोग प्रदान कर...
गणेश जोशी ने की सेना को एक लाख रुपये देने की घोषणा
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय सेना को अपने वेतन से एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। रविवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में अपने सम्बोधन के दौरान विधायक गणेश जोशी ने यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आज भारत को लगातार पड़ोसी देशों से गीदड़ धमकियां मिल रही हैं तो उस दौर...
एटीएम से ठगे जा रहे दून के लोग
राजधानी में एटीएम के जरिए धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को पटेलनगर थाने पर दो और क्लेमेंट टाउन थाने पर एक मामला सामने आया। जिसमें लाखों की धोखाधड़ी हुई है। पटेलनगर थाने पर आर्मी मैन से एक लाख से ज्यादा और एक महिला से 89 हजार 500 की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।...
ऑल वेदर रोड के चौड़ीकरण पर जताया विरोध
जनपद चमोली के पीपलकोटी के व्यापारियों ने एक बैठक कर अॉल वेदर रोड के लिए किये गये अनियमित एवं अव्यवहारिक चौड़ीकरण के सर्वे पर अपना विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सड़क का समरेखण किया जा रहा है उससे यहां के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जाएगा जिससे भूमि तथा भवन दोनों की क्षति होगी।
रविवार...
पौधरोपण व उद्यानीकरण के आंकड़ेबाजी खुली डीएम के सामने
जनपद पौड़ी गढ़वाल में जल संचय को लेकर एक बैठक में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएम के सामने अधिकारियों के निक्मेपन की पोल खुल गई। बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने जिले में किये गए पौधरोपण के बारे में बताया।जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास भवन सभागार में जल संचय को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक...
अवैध खनन में 15 वाहन जब्त, 10 बुग्गी पकड़ी
रुड़की और घाड़ क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर 15 वाहनों को सीज किया और दस बुग्गी पकड़ी। पुलिस की कार्रवाई से दिनभर हड़कंप मचा रहा।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को नदियों में खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसपर एसएसपी ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को खनन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर बुग्गावाला...
पंचेश्वर बांध पर राजनीति गर्माएगी उक्रांद
प्रदेश में अपनी राजनैतिक जमीन तलाश रही उक्रांद अब पंचेश्वर बांध के मुद्दे पर राजनीति गर्माने के मूड में है.. तीसरे विक्प के रुप में खुद को स्थापित करने में नाकाम रही उक्रांद ने पंचेश्वर बांध के मुद्दे पर रणनीति बनाते हुए आंदोलन की राह पकड ली है। जसके चलते भारत नेपाल के सहयोग से महाकाली नदी के पंचेश्वर...
नंदा लोकजात का हुआ आगाज
उत्तराखंड के चमोली जिले के विकास खंड घाट के कुरूड़ में हर वर्ष आयोजित होने वाली नंदादेवी लोकजात का रविवार को मां नंदा देवी की पूजा अर्चना के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरुआत हुई। कुरूड़ मंदिर से मां नंदा की दोनों डोेलियां कैलाश के लिए रवाना हो गई है।
नंदादेवी लोकजात का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के विधायक...
दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस खंगाल रही पूर्व कर्मचारियों के रिकॉर्ड
रुड़की, एक सप्ताह पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में रुड़की पुलिस की टीम ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया है। इन कर्मचारियों से पूर्व में पूछताछ की गई। उनके बारे में अब पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसी कड़ी को मिलाते हुए पुलिस सहारनपुर पहुंची है।
दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस अब तक पाइप गोदाम के तीन...
लोंग वीकेंड का मज़ा उठाने हजारों सैलानी पहुंचे मसूरी, शहर की व्यवस्था चरमराई
स्वतंत्रता दिवस के लोगों के लिये अलग अलग मायने होते हैं। कुछ लोगों के लिये ये दिन रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से फुरसत के कुछ पल चुराने का मौका होता है। और अगर ये पल कुछ ज्यादा हो जाये यानि की लोंग वीकेंड तो फिर क्या कहने। कुछ ऐसा ही इस बार 15 अगस्त पर दिख रहा है।...



























































