Page 1713

अब हेलमेट न पहनने पर आप होंगे सम्मानित

दुपहिया वाहनों में हेलमेट पहनने के लिए पुलिस प्रशासन कई बार निर्देश जारी कर चुका है लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग बिना हेलमेट के ही अपने दुपहिया वाहनों पर धड़ल्ले से शान दिखा रहे हैं। जिसको देखते हुए उपजिलाधिकारी जोशीमठ ने पहल शुरू करते हुए ऐसे दुपहिया वाहनों के चालकों को तिरंगा का बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया...

मदरसों में फहराया गया झंडा

देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर तीर्थनगरी हरिद्वार में मदरसों में आजादी का पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सुबह से ही नन्हे-मुन्ने बच्चे मदरसा पहुंचना शुरू हो गए। उलेमाओं की मौजूदगी में बच्चों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया और राष्ट्रभक्ति के गीत भी गाया। ज्वालापुर के दारूल उलूम राशिदिया में भारी संख्या में मदरसों में तालीम हासिल...

हिमाचल में डकैती के चार आरोपी चमोली पुलिस ने पकड़े

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जनपद के श्री बद्रीनारायण मंदिर में डकैती कर फरार चार अभियुक्तों को चमोली पुलिस ने गोपेश्वर में गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट ने बताया कि 29 जुलाई को कुछ अज्ञात लोगों ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बद्रानारायण मंदिर में डकैती की थी। डकैत वहां से सोने की चार मुडंलिया, जिनकी...

छुट्टी के दिन कौन कर रहा था तहसील की गोपनीयता भंग

कौन है वो जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी दफ्तरों में बैठे है? कौन है वो जो सरकारी फाईलों को टटोल रहे हैं? कौन है वो जो बिना अधिकारी की मौजूदगी में गोपनीय दस्तावेजों के साथ खिलवाड कर रहे है? जी हां, एसे ही कई सवाल उभरते है जब तहसील में छु्ट्टी के दिन बाहरी लोग कार्यलाय में...

स्वतंत्रता दिवस पर आत्महत्या करने पहुंची महिला

नैनीताल जिले के भवाली की एक महिला आजादी के पर्व पर दबंगों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने चार बच्चों को लेकर कमिश्नरी पहुंच गर्इ और आत्मदाह करने की चेतावनी दी। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जहां पूरे प्रदेश में एक ओर आजादी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। तो वहीं भवाली की एक दलित...

15 अगस्त की छुट्टी मना रहे अफसरों पर गिरी सीएम की गाज

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यभर में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में हुआ जहां मुख्यमंत्री ने कई बहादुर और कर्मठ अधिकारियों को पुरस्कृत किया। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय, निदेशालयों, विभागों एवं कार्यलयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाया है।...

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने लोनिवि निरीक्षण भवन में मंगलवार को जिला प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर बारिश के कारण हो रहे गढ्ढों से लगातार दुर्घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं जो काफी गम्भीर है। पंत ने एनएचएआई के अनुज कुमार को निर्देश देते हुए...

खाकी-माफिया व पत्रकारों के गठजोड़ को बेनकाब करेंगे एसपी

धर्मनगरी में अवैध खनन के खेल से पर्दा उठाने के लिये पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार वीके ने सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी पुलिस माफिया और पत्रकारों के गठजोड़ को बेनकाब करने की तैयारी में हैं। इसी के चलते उन्होंने फेरुपुर चौकी के प्रभारी समेत 11 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। करीब चार साल पूर्व जिले के पुलिस...

कच्छा बनियान गिरोह ने बंधक बनाकर लूटा

कोतवाली क्षेत्र के दरुऊ में कच्छा-बनियान गिरोह के हथियारों से लैस बदमाशों ने आधा दर्जन घरों में तकरीबन दो घंटे तक जमकर तांडव मचाया। इस दौरान बदमाश एक घर में बेटी के विवाह के लिए जमा डेढ़ लाख की नगदी व दो लाख के जेवर ले गए, तो अन्य घरों में उन्हें जो कुछ हाथ लगा वह साफ कर...

वनकर्मियों पर तस्करों ने की फायरिंग

रनसाली में वनकर्मियों पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। इसमें कई कर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में तस्कर डीसीएम छोड़कर भाग निकले। वाहन को कब्जे में लेकर जांच की गई तो खैर के 76 गिल्टों को बरामद कर लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर रनसाली रेंज में वनकर्मियों की टीम ने ग्राम टुकड़ी को घेर लिया। इस दौरान...